संदेश

नवंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बाल तस्करी व बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु बनायी गयी कार्ययोजना

चित्र
बाल तस्करी व बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु बनायी गयी कार्ययोजना सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) आज दिनांक 30 नवंबर 2023 को  बाल तस्करी और बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु बाल कल्याण समिति के सदस्य रंजना चौबे की अध्यक्षता में सोनभद्र रेलवे स्टेशन  रावर्टसगंज में बैठक आहूत की गयी। बैठक में मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक  रामजी यादव द्वारा बताया गया कि बाल तस्करी एक गंभीर अपराध है और मानवाधिकारों के उल्लंघन का सबसे खराब रूप है, जो  कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है, बाल तस्करी से निपटने के लिए विभिन्न वर्गों के हितधारकों के हस्तक्षेप और उनके द्वारा ध्यान देने की आवश्यकता है। और हमारे जनपद से जुड़ी हुई सीमाएं जिसमें मौजूद कमियां ऐसी स्थितियों को बढ़ावा देती हैं जो तस्करों को आकर्षित करती हैं और इस काम को करने में सक्षम बनाती हैं। बच्चे आसान लक्ष्य होते हैं जो अपने शिकार की तलाश में लगातार लगे इन शिकारियों के चंगुल में फंस जाते हैं। पीड़ित बच्चे शोषण के गंभीर रूपों, जैसे शारीरिक, यौन और भावनात्मक हिंसा, दुर्व्यवहार, यातना और सदमा, जबरन और बंधुआ मजदूरी,

लखनऊ की रश्मि 'लहर' "अमृता प्रीतम पोयट्री अवार्ड" से सम्मानित

चित्र
लखनऊ की रश्मि 'लहर'  "अमृता प्रीतम पोयट्री अवार्ड" से सम्मानित लखनऊ :   "विश्व हिन्दी रचनाकार मंच" द्वारा हिन्दी रचनाकारों के प्रोत्साहन हेतु  आधुनिक युग की महान कवयित्री "अमृता प्रीतम" की स्मृति में " अमृता प्रीतम राष्ट्रीय काव्य संग्रह" का प्रकाशन किया गया है।  इस काव्य संग्रह में 80 महिला रचनाकारों की रचनाएं प्रकाशित की गई हैं। इसी शुभ अवसर पर लखनऊ की रश्मि 'लहर'  "अमृता प्रीतम पोयट्री अवार्ड" से सम्मानित हुई हैं। संस्थापक अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र ठाकुर महिलाओं/पुरुषों की रचनाधर्मिता को सदैव निखारने का प्रयास करते रहे हैं।  इनके कार्यक्रम में अनेक ऐसे लोग शामिल होते हैं जो जीवन में पहली बार काव्यपाठ कर रहे होते हैं। उनका कहना है कि चूॅंकि उन्हें कोई सरकारी मदद नहीं मिलती है इसीलिए विभिन्न लोगों द्वारा किए गए आर्थिक/रचनात्मक सहयोग से वे यह कार्य भली-भांति कर पाते हैं।  उनके विचार से जब एक रचनाकार की रचनाऍं प्रकाशित होती हैं, उसको अभिव्यक्ति का अवसर मिलता है, सम्मान मिलता है तो  रचनाका

ज्ञान, मानव कल्याण की अद्भुत दिशा बोधनी : डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा

चित्र
ज्ञान, मानव कल्याण की अद्भुत दिशा बोधनी : डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा  किसी चीज को समझने व समझाने का माध्यम ही ज्ञान है, जो हमारी बुद्धि की क्षमता को बढ़ाता है, हमें निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है।ज्ञान व्यक्तित्व को आकार देता है । लोगों के साथ व्यवहार करने एवं व्यवहार को सही करने के लिए एक दिशा बोधक का कार्य करता है। ज्ञान व्यक्ति, तथ्य और सूचना के बीच की कड़ी होता है। बिना बुद्धि के ज्ञान का आत्मसातीकरण संभव नहीं। इसी कारण से कहते हैं कि, निश्चय बुद्धि विजयंती, संशय बुद्धि विनाशयंती। ज्ञान बुद्धि द्वारा ही हम सक्षम, श्रेष्ठ व परिष्कृत प्राणी बनते हैं। हमारी बुद्धि ज्ञान से ही शुद्ध होती है। ज्ञान को यज्ञ के रूप में माना जाता है, ज्ञान हमें शोक के माहौल से निकालता है। ज्ञान से ही हम सुखी व समृद्ध जीवन जीते हैं।इसीलिए कहते हैं कि ज्ञान के सदृश्य इस धरा पर पवित्र कुछ भी नहीं। "न हि ज्ञाननेन सदृश्यम पवित्र मही विद्यते।" आइए, एक उदाहरण द्वारा ज्ञान विज्ञान व विवेक को समझें, हाइड्रोजन के दो कण जब ऑक्सीजन के संपर्क में आते हैं तो पानी बनता है, यह विज्ञान है, लेकिन इस

बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बाल सभा का किया गया आयोजन

चित्र
बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बाल सभा का किया गया आयोजन  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) आज दिनांक 27 नवम्बर 2023 को शासन के दिशा-निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सोनभद्र  के आदेशानुसार जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में ग्राम एवं नगर पंचायत स्तर पर बाल सभा का किया गया आयोजन जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि  महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4-0 की हर माह की अलग-अलग थीम है । नवम्बर माह की थीम – मानसिक स्वास्थ्य तथा मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा और सपोर्ट तय की गयी है । इसी के तहत बाल सभा का लक्ष्य बच्चों व किशोरों में होने वाले मानसिक और भावनात्मक परिवर्तनों के बारे में उनमें, उनके परिवार व समुदाय के बीच अधिकारियों के जरिये सीधे सभा/ संवाद कर जागरूकता को बढ़ावा देना है । इसके अलावा मानसिक समस्याओं जैसे-तनाव, अवसाद के लक्षणों, उनके व्यवहारिक, शारीरिक व भावनात्मक संकेतों की पहचान की जायेगी । सभा/संवाद के दौरान अगर अधिकारियों को लगता है कि किसी किशोर या बच्चे को पुनर्वास की जरूरत

चार बच्चों को कराया गया बाल श्रम से मुक्त

चित्र
- ब्लाक स्तर पर बाल मजदूरी रोकने के लिए चलाया जा रहा है अभियान :  जिला बाल संरक्षण अधिकारी सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिला बाल संरक्षण अधिकारी सोनभद्र सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में जनपद  के ब्लॉक चोपन व कोन में बस स्टैंड, मार्केट, होटल ढाबा  एवं ऑटो पार्ट्स की दुकानों  बाल श्रम मुक्ति अभियान चलाया गया  जिसमें 04 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए संबधित नियोक्ताओं पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।  जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे ने अपील की कि सभी लोग बाल-श्रम में लिप्त बच्चों की पहचान कर उनके पुनर्वास के लिए आगे आए और यदि कम उम्र का कोई भी बच्चा बाल मजदूरी करते नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल  श्रम विभाग, मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई, सम्बंधित थाना या चाइल्ड हेल्पलाइन के 24×7 टोलफ्री नंबर 1098 पर दें   जिससे बाल अधिकारों का हनन रोका जा सके।                    विज्ञापन अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवेंद्

हिंदी भाषा : डॉ कंचन जैन "स्वर्णा"

चित्र
  हिंदी भाषा :  डॉ कंचन जैन "स्वर्णा" शब्द शब्द से निर्मित होती भाषा, अनेक अर्थ और हरेक अर्थ की परिभाषा। भारतीय संस्कृति में हिंदी भाषा, शब्द शब्द जोड़कर बनती संस्कारों की माला, शब्द श्रृंगार जैसे मोहिनी जैसी सुंदर बाला। हिंदी में हर बिंदी सम्मान  की पुष्पमाला। शब्द शब्द बुनकर कर  बनता भाषा का जाला, हर वर्ण, वर्ग,हर देश का सम्मान करती हिंदी की  वर्णमाला। भारतीयों के प्राण बसते, ऐसी हिंदी भाषा भारतीयों को प्राणों से प्यारी अपनी मातृभाषा। रचनाकार :  डॉ कंचन जैन "स्वर्णा" अलीगढ़, उत्तर प्रदेश  समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें।  मोबाइल नं- 9935694130

पल्हारी में बाल संसद ने किया अधिकार कैम्पेन का आयोजन

चित्र
पल्हारी में बाल संसद ने किया अधिकार कैम्पेन का आयोजन सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र पर साप्ताहिक बाल अधिकार कैम्पेन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य परियोजना निदेशक के आदेशानुसार पावर एंजल एवं बाल संसद के नेतृत्व में प्रत्येक बच्चे के लिए समानता समावेशन थीम पर आधारित हर बच्चे के लिए हर अधिकार कैम्पेन  का आयोजन 18 से 25 नवम्बर तक किया गया, जिसका संचालन डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवा सोनभद्र ने किया।  प्रथम दिन बच्चों के लिए बनाए गए कानून और योजनाओं पर अतिथि वक्ता द्वारा चर्चा की गई। दूसरे दिन बाल अधिकार पर प्रश्नोत्तरी व विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीसरे दिन खेल दिवस व स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के रूप में मनाया गया। चौथे दिन स्काउट गाइड की गतिविधियों के साथ मीना मंच व बाल संसद द्वारा नाटक का आयोजन हुआ। पांचवें दिन बाल मेला व कला प्रदर्शनी लगाई गई। छठवें दिन अतिथि वक्ता द्वारा अपने जीवन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया और बच्चों ने विद्यालय का सर्वेक्षण कर सुधार के

फिरोजाबाद बार एसोसिएशन की मांग जायज : राकेश शरण मिश्र

चित्र
फिरोजाबाद बार एसोसिएशन की मांग जायज : राकेश शरण मिश्र  (संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने फिरोजाबाद बार एसोसिएशन की मांगों का किया पूर्ण समर्थन) सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने फिरोजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव के नाम संबोधित पत्र लिखकर उनकी मांगों को जायज बताते हुए उनकी मांगों का पूर्ण समर्थन किया है।  उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि आप द्वारा उठाई गई समस्त मांग जायज है और जनपद न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों को इस पर गंभीरता पूर्वक विचार कर बार बेंच की मीटिंग करके इसका समाधान जल्द से जल्द निकालना चाहिए जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों का हित सुरक्षित रह सके। श्री मिश्र ने लिखा है कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ आपकी मांगो का पूर्ण रूप से समर्थन करता है और अधिवक्ता हितों में आपके द्वारा किए जा रहे हर संघर्ष में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।  श्री मिश्र ने लिखा है कि अधिवक्ता न्याय का सजग प्रहरी होता है और समाज मे न्याय एवम कानून की स्थापना करने के

रुद्रा मार्डन स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम कर मोहा सबका मन

चित्र
रुद्रा मार्डन स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम कर मोहा सबका मन  - बालदिवस के रूप में  लजीज पकवान व रोजमर्रा की चीजों की सजाई दुकान  सोनभद्र : (मुस्तकिम खान की रिपोर्ट) जनपद सोनभद्र के करमा विकास खण्ड के पापी ग्राम पंचायत स्थित रुद्रा मार्डन पब्लिक स्कूल भगौती में हर्षोल्लास के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।   बच्चों ने बाल दिवस के रूप में सजाई गई लजीज पकवान व रोजमर्रा की दुकानें सजाई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रा मार्डन पब्लिक स्कूल में आज अर्धवार्षिक  परीक्षाफल के अवसर पर शिक्षक अभिभावक सम्मेलन आयोजन कर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ में पूरे विद्यालय में विभिन्न पकवानों से तैयार दुकाने सजाई गई थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल कुमार ने सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर अमर शहीदों के ऊपर पुष्प अर्पित किया। मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार पांडेय ने अंगवस्त्र से स्वागत किया। तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। नन्हें- मुन्हे बच्चों द्वारा एक स

भूसा लदी खड़ी पिकअप में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

चित्र
भूसा लदी खड़ी पिकअप में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल करमा - सोनभद्र : (संवाददाता रत्नेश कुमार की रिपोर्ट) भूसा लदी खड़ी पिकअप में कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल हो गए।  प्राप्त जानकारी के अनुसार टमाटर, मिर्च के व्यवसायी बबलू, साहिल, जावेद करमा थाना क्षेत्र के डिलाही गाँव के रहने वाले है यह लोग वाराणसी गये थे वाराणसी से तगादा करके अपने डिजायर कार से गाँव डीलाही वापस लौट रहे थे , जैसे वाराणसी हाइवे पर पहुंचे कि दिनांक 23 नवम्बर  गुरुवार 4 बजे भोर में लगभग अचानक इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी भूसा लदी पिकअप में घुस गई। जिसमें जावेद अली ( 32) वर्ष पुत्र सनाउल्ला निवासी बहेरा थाना करमा सोनभद्र की मृत्यु हो गई और बबलू खान, शाहिद खान पुत्र सफाउल्ला खान निवासी डीलाही थाना करमा बुरी तरह घायल हो गये । यातायात पुलिस व स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया। घायलों को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया , पुलिस ने घर सूचना दी, सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।  सूत्रों की मानें तो घर के लोग घटना स्थल पर पहुंचे जहां लोगों ने बताया कि घायलों को

अभिलाषा

चित्र
अभिलाषा   देश  हमारा   उन्नति   करे,  नित  रचे  नए  आयाम ,  सभी   सुखी   संपन्न  हों,  समृद्धि   हो  अविराम । रहें   सुरक्षित   देशवासी ,  विपत्ति   कभी न  आए ,  भूकंप,  सुनामी , चक्रवात,  संक्रामक  रोग न छाए । शिक्षा, तकनीक के क्षेत्र में, दुनियाँ में हों सबसे आगे,  विश्व  गुरु  की  परंपरा, फिर  से बढ़े विरासत  आगे । माहौल  हो सुख  शांति का, अशांति   हो  कोसों दूर ,  सभी  को  रोटी, कपड़ा, मकान , खुशियाँ हों भरपूर। उर्वरा  शक्ति  बढ़े   खेतों    की , भरी  रहे  हरियाली ,  बेरोज़गार  युवा  ना हों , चारों ओर  छाए खुशहाली । नदियाँ  जलयुक्त रहें , सिंचन क्षमता का हो विकास,  खाद्यान्न  की  कमी  ना  हो,   हिंसा  का हो विनाश । हिंदी  भाषा का गौरव बढ़े, खेलों में बढ़े देश का मान,  भारत  की  कीर्ति बढ़े, हो  विश्व में  इसका गुणगान।  रामराज्य सी प्रजा सुखी हो, रहे प्राणियों में सद्भावना ,  देशअनुकरण  करें  हमारा, समृद्ध हो  बंधुत्व भावना। रचनाकार- चंद्रकांत  पांडेय   मुंबई ( महाराष्ट्र  )

अमृत बेला में, अमृतप्राणा प्रकृति की अमृत वर्षा : डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा

चित्र
अमृत बेला में, अमृतप्राणा प्रकृति की अमृत वर्षा : डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा                          अमृत बेला को ब्रम्ह मुहूर्त भी कहते हैं, इस समय प्रकृति शांत रहती है। यह समय स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा माना जाता है। तो आइए, ब्रह्म मुहूर्त को और अच्छे से समझें। ब्रह्म मुहूर्त दो शब्दों के संयोजन से बना है, ब्रह्म का मतलब परमात्मा, और मुहूर्त का मतलब समय, हमारे मनीषियों ने एक मुहूर्त के समय को 48 मिनट का बताया है। हम सभी जानते है कि भौगोलिक स्थिति और ऋतुओं के अनुसार सूर्योदय का समय बदलता रहता है, सूर्योदय से दो मुहूर्त यानि, 96 मिनट पहले के समय को ब्रह्म मुहूर्त या ब्रह्मबेला कहते हैं। इस समय सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अपने चरम पर होता है। हमारे ऋषियों, महर्षियों ने कहा है कि-     "ब्रह्म मुहूर्ते बुध्येत" यानि ब्रह्म बेला में जग जाने की हिदायतें दी हैं। इस समय काल में प्रकृति अमृत प्राणा होती है। भू वैज्ञानिकों का भी कहना है कि ब्रह्म मुहूर्त का समय बदलता रहता है। कुछ लोग ब्रह्म मुहूर्त के समय को 4:24 बजे से 5:12 बजे का  मानते हैं, कुछ लोग 4 बजे से 6

आवारा पशुओं का 60 दिवसीय संरक्षण अभियान को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका प्रदान करें : डाक्टर ए एन सिंह

चित्र
आवारा पशुओं का 60 दिवसीय संरक्षण अभियान को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका प्रदान करें :  डाक्टर ए एन सिंह मधुपुर- सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) पूरी खबर जनपद सोनभद्र के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा मधुपुर में स्थित राजकीय पशु अस्पताल से है जहां नियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए एन सिंह ने क्षेत्रीय लोगों से अपील किए हैं कि वे सरकार द्वारा निर्देशित व चलाए जा रहे अभियान 60 दिवसीय पशु संरक्षण अभियान को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका प्रदान करें।      विज्ञापन   (Advertisement) उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि यदि आपके क्षेत्र में कोई आवारा पशु हों तो हमारे नंबर पर संपर्क कर हमें सुचित करें जिससे कि हम उसे पकड़कर संरक्षित कर सकें।

श्रेष्ठतम उत्तकृष्ठताओं से परिपूर्ण एवं चेतना का व्याख्याकार है, आत्मा : डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा

चित्र
श्रेष्ठतम उत्तकृष्ठताओं से परिपूर्ण एवं चेतना का व्याख्याकार है, आत्मा :  डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा    "मैं हूँ " यह बोध ही हमे आत्मवान बनाता है। आत्मा को जानो।  "आत्मानम् विद्धि" सनातन धर्म के अनुसार छोटे जीवाणु से लेकर बड़े स्तनपाइयों में आत्माएं विद्यमान होती हैं।आत्मा से अभिप्राय हमारे स्वैच्छिक एकांतिक चिंतन में फलित जीवन मृत्यु संबंधित गूढ़ रहस्यों, अनुभवों से है।भारतीय दार्शनिक इसे आत्मा, यूनानी इसे मानस और रोमन इसे एनिमा और मुस्लिम दार्शनिक इसे रोमानीकृत नफ्स और रोमानिकृत रूह मानते है। आत्मा वैसे वह तेज पुंज है, जिसका विनाश मृत्यु पश्चात भी नही होता,वह प्राणियों में मूलभूत सत है, जो शाश्वत है।धार्मिक दार्शनिक और पौराणिक मान्यताओं में आत्मा एक जीवित प्राणी का निराकार सार है। कुछ मनीषियों का विचार है, कि आत्मा ही मन को शक्ति देता है,तभी मन विचार उत्पन्न करता है, तभी तो यह शरीर और प्रकृति है।आत्मा नही तो कुछ भी नहीं। मन विचारों का समूह है, शब्द, रूप, रस, गंध और स्पर्श ये मन की इंद्रियां हैं और आकाश, वायु, जल, पावक, भूमि से बना शरीर इसका निराकार रूप।

ब्रेकिंग न्यूज़ : बाड़न चुआं बैजू बाबा मंदिर के पास मारुति पलटने से ड्राइवर की हुई मौत

चित्र
ब्रेकिंग न्यूज़ :  बाड़न चुआं बैजू बाबा  मंदिर के पास मारुति पलटने से ड्राइवर की हुई मौत   सुकृत-सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) बाड़न चुआं बैजू बाबा  मंदिर के पास मारुति पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रुप  घायल हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक  कोटा से यह मजदूर मारुति से बरकछा बिहार जा रहे थे कि  बाड़न चुआं बैजू बाबा के मंदिर के पास  मारुति पलट गई जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई तथा चार लोग गंभीर रुप  घायल हो गए हैं।  सूचना मिलने पर पहुंची सुकृत चौकी   पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है तथा घायलों को एम्बुलेंस की मदद से ईलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया। घायलों की हालत  नाजुक बताई जा रही है। गाड़ी बिहार प्रदेश  की है जिसका  गाड़ी नंबर BR 02DE  2151 है।  उक्त घटना आज दिनांक 17 नवम्बर 2023 को समय शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है।

रिश्ता अपना भी पराया भी

चित्र
 रिश्ता अपना भी पराया भी देख रहा हूं हर रिश्ता, हर अपना पराया भी। बिक रहा है हर रिश्ता, देख रहा हूं हरेक की कीमत भी। बदलता है वक्त पल-पल, देख रहा हूं हरेक की नीयत भी। जो मिलते थे भोले चेहरे रोजाना, देख रहा हूं आज उनकी सीरत भी। बदलते वक्त में, देख रहा हूं सीरत, सूरत और नीयत भी। रोज निमंत्रण देने वालों की, देख रहा हूं पहचान भी। रोज मिलता हूं "सत्यता" के मनुष्य रुपों से, देख रहा हूं उनकी झूठी रंगत भी। रचनाकार - डॉ कंचन जैन "स्वर्णा"                 अलीगढ़, उत्तर प्रदेश 

युवा नेता एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं की स्थिति :-

चित्र
युवा नेता एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं की स्थिति :- सारा दिन नेता की जय, नेता की जय चिल्लायेंगे, पार्टी आफिस में दरियां दिन रात बिछवायेंगे। होने वाली है वतन में फिर चुनावी बारिशें, जितने मुखबिर हैं युवा नेता बनाये जायेंगे।। मानो युवा वर्ग हमारे समाज परिवार देश की रीढ़ मानी जाती है और वास्तविक तौर पर देश की प्रमुखता में इनका बड़ा योगदान और महत्व है। जहां एक तरफ जिम्मेदारी का वीणा लिए हुए एक नवयुवक समाज और देश के लिए अपने को निरंतर प्रखर रखता है तो वहीं एक तरफ यह भी देखने को मिलता है कि आज की कुछ युवा पीढ़ी सोसल मीडिया पर सिर्फ नाम मात्र के युवा नेता बनकर पोस्ट पर पोस्ट डालने के शौकीन पाए जा रहे हैं। वास्तव में हर समय आनलाइन रहना गलत नहीं है क्योंकि कुछ लोग सीखने के लिए भी आनलाइन दिखते हैं तो वहीं दूसरी तरफ विधायक जी के साथ शादी समारोह में और कुछ नये थाना प्रभारी के साथ सुखद मुलाकात में और तो और हद तो तब हो जाती है जब वे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तडकता धड़कता स्टेटस से महफ़िल में चार चांद उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ते। आज सोसल मीडिया का जन जागरूकता में बहुत योगदान है और यह ए

श्री कृष्ण प्राप्ति विरह गोपी गीत श्रीमद्भागवत -१० स्क० ३१ अ० समीक्षक- आचार्य डा० गौरीशंकर उपाध्याय

चित्र
श्री कृष्ण प्राप्ति विरह गोपी गीत श्रीमद्भागवत -१० स्क० ३१ अ० समीक्षक आचार्य डा० गौरीशंकर उपाध्याय गिरिडीह (झारखंड)   प्रेरक प्रसंग - हे प्राणनाथ मेरे प्रियतम ! हम तुम्हें बुलातेहै? किआप मधुर बंशी बजा नेत्रों से हमें रिझाते हैं।। जन्म लेने सेआपके ब्रज की महिमा बढ़ रही। छोड़ वैकुण्ठ लक्ष्मी ऋधि सिधि सहित ब्रज में रह रही।। दर्शन आपके करने प्राण रख खोज विविध दिशाओं मैंने किया। अमूल्य दासियां हूं , आपके कृपा : कटाक्ष नेत्रों ने, मेरे चित चुरा लिया।।हे चितचोर! विना देखे आपके मेरे प्राण पखेरू न कहीं उड़ जाये। डर है मेरा, कहीं आपको, स्त्री हत्या का पाप न लग जाये।। याद रहे प्रभु जो नेत्रों से बध होता है, वह शस्त्रों से नहीं। जीवन ब्यर्थ जीया, फिर नेत्रों का प्रयोजन क्या? जो प्रभु का दर्शन किया नहीं।। फिर आपने बचाया क्यों? प्रभु हमें विषाक्त यमुना जल से। अजगर रुप अघासुर से, और बृषभासुर, ब्योमासुर से।। वर्षा, वायु से प्रचण्ड अग्नि और वज्रपात से, न जाने कितने बड़े -बडे उत्पातों भरीं। सभी प्रकार के असुरों के भयों से, बार-बार मेरी रक्षा क्यों करी?हे सखे! आप यशोदा, नन्दनन्दन ही नहीं, अपि

छांव एकेडमी का अनावरण कर शिक्षा का अलौकिक ज्योति जलाया गया

चित्र
छांव एकेडमी का अनावरण कर शिक्षा का अलौकिक ज्योति जलाया गया - सैकड़ों बच्चे होंगे लाभान्वित।  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) जनपद सोनभद्र में स्थापित अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यालय पर शिक्षा को बढ़ावा देते हुए छांव एकेडमी का अनावरण किया गया। आपको बताते चलें कि छांव एकेडमी के द्वारा बच्चों को कार्यशाला के माध्यम से बौद्धिक विकास पर जोर डाला जाएगा। इसके अन्तर्गत ब्रेन एक्टीवेशन कार्यशाला, साइकोलॉजी और काउंसलिंग, व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक गतिविधि, कैरियर काउंसलिंग परामर्श, एबैकस तथा नैतिक शिक्षा पर शिक्षण कार्य किया जाएगा। अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट व यूथ आइकॉन के संयुक्त पहल से पन्द्रह नवम्बर दो हजार तेईस की सुनहरी मध्यान्ह में छांव एकेडमी का अनावरण कर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षित समाज का एक अलौकिक ज्योति जलाई गई जिसके उजाले में सैकड़ों बच्चे अपने सपने को साकार कर पाएंगे। इस दौरान अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य सहित मुख्य अतिथि देवराम सिंह, प्रताप नारायण सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, राजकमल सिंह, दिनेश कुमा

कुल गौरव, डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा, एक प्रेरक व्यक्तित्व

चित्र
कुल गौरव, डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा, एक प्रेरक व्यक्तित्व                                             डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। इनका जन्म तत्कालीन जनपद वाराणसी के ग्राम शहाबगंज, तहसील चकिया अब नवसृजित जनपद चंदौली में 05 जनवरी 1962 को हुआ था।इनके माता का नाम स्मृति शेष लल्लो देवी एवम पिता का नाम स्मृति शेष मुराहू विश्वकर्मा है।डॉक्टर विश्वकर्मा का समूचा व्यक्तित्व सोंधी माटी के गंध से रचा बसा है। डॉक्टर विश्वकर्मा की प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी पाठशाला शहाबगंज में हुई, तत्पश्चात जूनियर हाई स्कूल शहाबगंज से आठवीं पास कर आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया से इंटर विज्ञान से पास कर काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से बी एससी ऑनर्स करने के पश्चात बी एड किया, तत्पश्चात काशी विद्यापीठ वाराणसी से समाज शास्त्र की डिग्री प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर पुनः एम एड की परीक्षा भी प्रथम डिवीजन में पास कर, शिक्षा शास्त्र में पी एचडी की उपाधि प्राप्त की।कालेज स्तर पर अनेक विधाओं के उन्हें दर्जनों सर्टिफिकेट प्राप्त हुए। बेसेंट थियोसोफिकल हायर सेकंडरी स्कूल कम

जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस

चित्र
जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया गया  बाल दिवस  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के आदेश के क्रम में स्वैच्छिक संगठन के माध्यम से संचालित संस्था बाल गृह  बालिका व बाल गृह बालक में दिनांक 14 नवम्बर 2023 दिन मंगलवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती व बाल दिवस मनाया गया। मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस दौरान बच्चों को उपहार व खाद्य पदार्थ वितरित किए गए। बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक  ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा  है। और  बच्चों को बाल दिवस के महत्व के विषय में भी बताया गया। संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे  ने बच्चों को खेल के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के बारे में बताया, साथ हीं  पं. जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते हैं। कार्यक्रम में संस्था के बच्चों के बीच मेंढक दौड़, कैटरपिलर दौड़, बलून रेस समेत अन्य

बाल दिवस -14 नवंबर

चित्र
बाल दिवस -14 नवंबर  बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू का,  जन्म दिवस अति पावन।  चौदह नवंबर जन्म दिन उनका,  बाल दिवस सुंदर मन भावन।  बच्चे मन के सुंदर होते,  नहीं कोई भेद और द्वेष।  प्रेम के भूखे, सीधे सरल,  समझें इनको सदा विशेष।  कोई भी सरल हृदय का स्वामी,  अवश्य करता बच्चों से प्यार।  भविष्य के सुंदर प्रसून ये,  सुखी रहे इनका संसार।  बाल रूप में राम, कृष्ण भी,  देवों, देवियों के थे अति प्यारे।  निज बाल रूप धर जन्म लिए,  थे विश्व की आँखों के तारे।  देवों, गंधर्वों ने गाई प्रशस्ति,  बाल्य क्रीड़ा थी अति प्यारी।  रूप, कृत्य से मोहित भुवन,  माता पिता जाएं बलिहारी।  बच्चे सच में भविष्य हमारे,  आशाओं के केंद्रविंदु।  स्वस्थ, मस्त,शिक्षित बने,  चमके जैसे पूर्णिमा का इंदु।  कोई भी बच्चा,कुपोषण का,  नहीं बने कभी भी शिकार।  वांछित जरूरतें अवश्य पूर्ण हों,  परिवार, समाज, राष्ट्र का पाएं प्यार।  इनका बचपन सुखमय बीते,  मिले उचित देखरेख, आहार।  उचित दिशा में करें तरक्की,  कभी देखनी पड़े न हार।  माता पिता के सपनों को,  मिले सदा नूतन आयाम।  निर्माण करें नेहरू का भारत,  खुशियाँ मिलती रहें तमाम।

टैक्स अधिवक्ताओं के सी ओ पी रिनुअल में हो शिथिलता : राकेश शरण मिश्र

चित्र
टैक्स अधिवक्ताओं के सी ओ पी रिनुअल में हो शिथिलता : राकेश शरण मिश्र (संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बार कौंसिल चेयरमैन को पत्र लिखकर की मांग) सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) टैक्स की वकालत करने वालो अधिवक्ताओं के सी ओ पी रिनुअल फार्म भरने में आ रही परेशानी को दूर करने के संबंध में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार पुनः बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन और सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आप द्वारा प्रदेश के पंजीकृत अधिवक्ताओं को 30 नवंबर तक सी ओ पी रेन्युअल और वेरीफिकेशन फार्म भर कर जमा करने का आदेश जारी किया गया है जिसमेँ वर्ष 18-19, 19-20, 21-22, 22-23, में वकालत करते का प्रमाण सी ओ पी फार्म के साथ संलग्न करने को कहा गया है जिसके संबंध में अवगत करवाना है कि 1 जुलाई 2017 से पूरे देश में जी एस टी कानून लागू कर दिया गया है जिसमें आन लाईन ही सारा कार्य किया जाता है। साथ जी एस टी कानून में कही भी अधिवक्ताओं की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। इसलिए 1 जुलाई 2017 से कोई भी टैक्स का अधिवक्ता वकालतनामा नही लगा पा रहा

अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के टीम के द्वारा दीपावली पर मिठाई खिलाकर विद्युतकर्मियों का किया गया हौसला अफजाई

चित्र
अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के टीम के द्वारा दीपावली पर मिठाई खिलाकर विद्युतकर्मियों का किया गया हौसला अफजाई सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) जनपद सोनभद्र के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा लोहरा में स्थित सब स्टेशन सुकृत 33/11 उपकेंद्र पर तैनात विद्युत कर्मचारी  बन्धुओं को दिपावली पर विद्युत विभाग की तैयारियों व तत्परता को देख अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश पत्रकार बृजेश कुमार सिंह तथा उनकी टीम के द्वारा मिठाई खिलाकर विद्युतकर्मी बन्धुओं का उत्साह वर्धन किया गया तथा सम्मानित करते हुए दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।  इस दौरान सब स्टेशन सुकृत 33 /11 पर तैनात सभी विद्युतकर्मियों के साथ ही अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की पूरी टीम उपस्थित रही।                   विज्ञापन 

कक्षा एक के शत प्रतिशत (100% निपुण) बच्चों को किया गया सम्मानित

चित्र
कक्षा एक के शत प्रतिशत (100% निपुण) निपुण बच्चों को किया गया सम्मानित सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)     दिनांक 10 नवम्बर  2023 को प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई सोनभद्र की जिला अध्यक्ष एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संतोष कुमारी जी के नेतृत्व में निपुण की ओर अग्रसर होता PS बरकरा, प्राथमिक  विद्यालय बरकरा विकास खण्ड राबर्ट्सगंज में कुल नामांकन 79 है जिसमें कक्षा एक में 7 बच्चे नामांकित हैं और सभी निपुण हो चुके हैं, कक्षा 2 में 14 बच्चे नामांकित हैं जिसमें 9 बच्चे निपुण हो चुके हैं। कक्षा 3 में 18 बच्चे नामांकित हैं जिसमें 13 बच्चे निपुण हो चुके हैं।   कुल नामांकन कक्षा एक से तीन का 39 के सापेक्ष 29 (74%) बच्चे निपुण हो चुके हैं कक्षा एक की कक्षा अध्यापिका विनीता जी ने अपने अथक प्रयास के फल स्वरूप अपनी कक्षा को निपुण कक्षा घोषित किया जिसका असेसमेंट  निपुण लक्ष्य एप से ARP हृदेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया और सभी निपुण छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सहायक अध्यापिका इंदु सिंह सहित समस्त स्टॉफ ने अपने विद्यालय को

माँ लक्ष्मी का निवास कहां : डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा

चित्र
माँ लक्ष्मी का निवास कहां : डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा  मां लक्ष्मी को श्री, समृद्धि, सौभाग्य की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। जन श्रुति एवम् सनत कुमार संहिता के अनुसार भगवती लक्ष्मी जिसे आदि शक्ति भी कहते हैं। कार्तिक अमावस्या के दिन पृथ्वी पर विचरण करने हेतु आती हैं और अपने लिए निवास स्थान खोजती हैं। इसी मान्यतानुसार लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं ताकि मां लक्ष्मी उनके ही घरों में रहने हेतु पधारें। वैसे मां लक्ष्मी उन घरों में निवास करती हैं, जहां स्वच्छता हो, सुख शांति का वातावरण हो, प्रकाश भगवती लक्ष्मी को आकर्षित करता है।जिस घर में सभी सदस्य प्रेम पूर्वक रहते हैं, वहां वो प्रवास करना चाहती हैं। जिन घरों में बड़े बुजुर्गों की सम्मान के साथ सेवा की जाती है, उन घरों में वे रहना चाहती हैं।कर्कश वाणी, कठोर वचन, प्रलाप इन्हें सर्वथा अप्रिय लगता है, वे उन घरों में रहना पसंद नही करती। वह घर उनका पसंदीदा होता है जहां के लोग सद्गुणी, कर्तव्य पालन में तत्पर, धर्म परायण हो। ऐसे लोग उनकी अनुकंपा के शीघ्र ही पात्र बन जाते हैं। गृहस्थों के यहां वे गृह लक्ष्मी के रूप में रहती हैं। इ

धनतेरस

चित्र
  धनतेरस  धन की  देवी लक्ष्मी माता, सब पर कृपा करें अपार  ,  पूर्ण कामना हो  सबकी ,  स्वतः  विराजें सबके द्वार । धन धान्य से भरा  सदन हो,  सुख प्राप्त करे संसार  ,  कोई इच्छा ना रहे अधूरी,बरसे हर पल असीम प्यार । कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को होती  धनतेरस ,  भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से निकले थे ले कलश ।  अमृत  कलश  ले   स्वास्थ्य   के  सब  गुण  बता गए ,  स्वास्थ्य  ही     सबसे   बड़ा    धन   यह  जता  गए  ।  अति  पुनीत दिन आज का पूजित होते धन्वंतरि  देव ,  स्वास्थ्य  सभी  मांगते   उनसे  करते  कामना स्वमेव ।  भक्ति  भाव  से  सब  पूजन  करते,  मूर्तियाँ  खरीदते ,  घर के मुख्य द्वार पर बड़ी भक्ति भाव से दीप जलाते । धन  की  खरीदी आज  करने से कई गुना बढ़ जाता  ,  धन त्रयोदशी  दिन अति पुनीत भाग्य उदय गढ़ पाता ।  धन    संपदा   मिले ,   जीवन  सबका सुखी हो  जाए ,  भगवान धन्वंतरि प्रसन्न हों,स्वास्थ्य भी उत्तम हो जाए।  रचनाकार- चंद्रकांत पांडेय   मुंबई ( महाराष्ट्र )

विगत वर्षों से प्रतीक्षारत स्वयं का वन स्टाप सेन्टर के भवन का हुआ भूमि पूजन

चित्र
विगत वर्षों से प्रतीक्षारत स्वयं का वन स्टाप सेन्टर के भवन का हुआ भूमि पूजन  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देशन में कार्यदायी संस्था डूडा एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद के जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी  परिसर में  सखी वन स्टॉप सेंटर का स्थाई भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। डूडा के पोओ राजेश उपाध्याय ने बताया कि मानक के अनुसार एवं समय सीमा के अन्दर  भवन का कार्य पूर्ण कराया जायेगा वही पर जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि जिले की पीड़ित महिलाओं को अब एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।  यह सेंटर महिला हेल्पलाइन के तौर पर भी काम करेगा। जो वर्तमान समय में अस्थायी रूप से जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में  संचालित है। इस सेन्टर से महिलाओं की कई परेशानियों का हल किया जा रहा है। सखी वन स्टॉप सेंटर के जरिए पीड़ित महिलाओं को पुलिस, चिकित्सा, काउंसिलिंग, मनोवैज्ञानिक सलाह के अलावा एफआईआर में मदद के साथ आश्रय उपलब्ध है । सेंटर पर अस्थायी रूप से ठहरने की भी व्यवस्था है।  खासकर दुष्कर्म पीड़ित

Crime News - अनजान लोगों ने युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

चित्र
Crime News  - अनजान लोगों ने युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत करमा - सोनभद्र : (संवाददाता रत्नेश कुमार की रिपोर्ट) जनपद सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव से सटे वन विभाग के जंगल में 9 नवंबर की शाम 7:30 बजे अनजान लोगों ने राम सजीवन चौहान उम्र लगभग 30 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। हमला करने वालो ने कनपटी पर गोली मारी है,घटना की जानकारी मिलने पर वहाँ पहुंचे उसके परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल जाने की तैयारी करने लगे लेकिन घर ले आने पर ही उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही करमा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि राम सजीवन किसान है, वह दूध बेचने का भी कारोबार करता है, उसके परिजन के मुताबिक गुरुवार की शाम वह दूध लेकर ग्राहकों को बांटने गया था। वहां से घर लौटा तो उसे किसी ने फोन कर वन विभाग की बाउंड्री के पास बुलाया, इसके बाद बाउंड्री से करीब 50 मीटर अंदर खून से लथपथ हालत में वह मिला, जानकारी होने पर परिवार वाले वहां पहुंचे और उसे घर ले आए, उसकी हत्या क्यों हुई, इसके बारे में अ

दान देने से खुलता है, आय का अतिरिक्त द्वार

चित्र
दान देने से खुलता है, आय का अतिरिक्त द्वार         डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा कहते हैं, "यज्ञो दानं तपश्चैव पावनानि मनिषणाम् " दान का मतलब देने का भाव, कुछ अर्पण करने की निष्काम भावना, परंतु जो कुछ दान दिया उसमे ईमानदारी, त्याग, परिश्रम, तप, निष्ठा, विवेक, श्रम व न्याय का कितना अंश है, झूठ बोलकर, ठगी करके, अनाप- शनाप ढंग से कमा कर, दूसरों का छीनकर, पाप जन्य कमाई से दान पुण्य किया तो क्या किया।अनीतिपूर्वक अमर्यादित ढंग से, धन कमाकर, सरकार को चुना लगाकर, किसी गरीब को सता कर, किसी का हक हुकूक मारकर किसी की भावनाओं का लहू सुखाकर दान पुण्य किया तो उसका फल तुम्हें नहीं बल्कि उनको नसीब होता है, जिनका धन छीना जाता है। एक उदाहरण समझें, यदि मैं एक अधिकारी हूं और अनीति से पांच लाख कमाकर, उसमें से दो लाख का कंबल वितरित कर दूं, और आशा रखूं की मेरा कल्याण होगा। मित्रों ऐसी कमाई का दान करने से किसी भी व्यक्ति के जीवन में सुख की एक भी फूंगी फूटने वाली नही है। जरा विचार करें वह दान, कैसा दान जिसमें भाव, कर्म, तप, श्रद्धा, विवेक, श्रम व अपनत्व के स्तर पर आप का कुछ नही है, तो उस चीज का