संदेश

जन्मदिन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आ० हृदय नारायण दुबे साहित्यकार शिक्षाविद एवं संगीतकार का मनाया गया जन्मदिन

चित्र
आ० हृदय नारायण दुबे साहित्यकार शिक्षाविद एवं संगीतकार का मनाया गया जन्मदिन अभिन्न मित्र मंडल पटल  पर दिनांक 05 नवंबर 2023 को रात्रि 9.00 बजे से आ० हृदय नारायण दुबे साहित्यकार शिक्षाविद एवं संगीतकार का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ गूगल मीट पर किया गया शंखनाद के साथ। इसके उपरांत सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। पुनः विशिष्ट अतिथियों का स्वागत काव्यात्मक प्रस्तुतियों से डॉ कृष्ण कांत मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच के द्वारा किया गया।  इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत ने की और उनके जन्मदिन पर "जीवनामृतवर्षा " अंक 2 का विमोचन किया। विशिष्ट अतिथि डॉ लवकुश तिवारी माधवपुरी , सतना मध्यप्रदेश जी ने अपने उद्बोधन द्वारा पटल को संबोधित करते हुए आ० हृदय नारायण दुबे जी को जन्मदिन पर बधाई दी। इस अवसर पर श्री अमर जीत शर्मा, आदरणीय संजय कुमार पाण्डेय श्री दुर्गा प्रसाद पाण्डेय और श्री शशि भूषण मिश्र सभी मित्रों ने उपस्थित होकर जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।  अंत में आदरणीय हृदय नारायण दुबे जी ने अपने गीतऔर ग़ज़ल के माध

प्रतिभा जैन जी द्वारा लिखी रचना - जन्मदिन

चित्र
प्रतिभा जैन जी द्वारा लिखी रचना - जन्मदिन  जन्मदिन  आज मेरा जन्मदिन है, लख बधाइयां हाज़रो दुआएं मिली कैसे उतारू अहसान मम्मी-पापा आज तुम ये  हसीन दुनियाँ में लाये मम्मी ने नज़र उतारी पापा ने चलना सिखया आप दोनों ने मिल कर  ये जहाँ दिखलाया आज मेरा जन्मदिन है भगवान तुझें आभार दु या मम्मी पापा को दु बोल भगवान किसे दु -प्रतिभा जैन टीकमगढ़, मध्यप्रदेश

वरिष्ठ कवि महेंद्र सिंह राज के जन्मदिन 01 अक्टूबर पर विशेष : सुधीर श्रीवास्तव

चित्र
वरिष्ठ कवि महेंद्र सिंह राज के जन्मदिन 01 अक्टूबर पर विशेष : सुधीर श्रीवास्तव          जन्मदिन की बधाई       महेन्द्र सिंह है जिनका नाम साहित्य साधना उनका काम पेशे  से  विद्युत  अभियंता  जिला चन्दौली है मैढी़ ग्राम।  एक अक्टूबर उन्नीस तिरसठ जन्म लिए  विंध्याचली गोद पिता जिनके राजकुमार सिंह  बजी  बधाईयां मना आमोद। पढ़ने  लिखने  में  अच्छे  थे  पर भाग्य ने  दिया  न  साथ स्नातक  तक   शिक्षा  पाए विद्युत डिप्लोमा उनके हाथ।  शादी  हुई  कला  के  साथ  बन गए दो  बच्चों  के बाप पर दुर्भाग्य ने साथ न छोड़ा  जीवन बना रहा अभिशाप।  पर  भाग्य  ने  पल्टी  मारा  सर्विस  का  आफर  आया भगवन की महती कृपा हुई और समय ने बदली काया।  साहित्य  साधना में  रुचि है  बचपन  से कलम पुजारी हैं  सादा जीवन उच्च विचार है बहुत  कुशल  व्यवहारी  हैं। पढ़ना लिखना अब भी जारी है  उमर  हो  गई  पचपन  पार अंकुर सिंह और मेरे जैसे  मिले बहुत से साहित्य कार।  डा. अंशू सिंह, हरिकान्त जी प्रथम   आदर्श   बने  उनके  जिनकी कृपा महा प्रसाद से  प्रारम्भ  हुए   लेखन  उनके। छंद बद्ध अरु छन्द मुक्त भी  कुछ कथा लेख भी लिखते हैं  ब

आ. संगीता चौबे पँखुड़ी जी एवं आ. सरिता सिंह को जन्मदिन की अशेष बधाइयाँ : सुधीर श्रीवास्तव

चित्र
आ. संगीता चौबे पँखुड़ी जी एवं आ. सरिता सिंह को जन्मदिन की अशेष बधाइयाँ : सुधीर श्रीवास्तव  जन्मदिन सदैव स्वस्थ प्रसन्न रहो,  नित नये आयाम गढ़ो, रुकना नहीं, डरना नहीं रोज नये प्रतिमान गढ़ो। बार बार दिन ये आये ये ही मेरी अभिलाषा है, बढ़ते रहें कदम तुम्हारे हिम शिखरों की ओर बढ़ो। जीवन मे खुशियाँ अपार हो कष्ट कभी भी न आये, चमके नाम सदा सर्वदा रोज नये कीर्तिमान गढ़ो। प्रेरक व्यक्तित्व बने तुम्हारा तुम ऐसे नित काम करो, चमके कलम तुम्हारा दिन दिन शब्दों का सुंदर संजाल गढ़ो। बस इतनी सी दुआ मेरी मुस्काती रहो तुम सदा सदा और नहीं कुछ दे सकता हूँ मेरी भी उम्र ले साथ बढ़ो। हर पल हर दिन रास्ता देखें खुशियाँ राह सदा निहारती, उन राहों पर चलते चलते जीवन पथ पर चलो बढ़ो। - सुधीर श्रीवास्तव        गोण्डा, उ.प्र.

विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन

चित्र
वाराणसी :  आज 6 सितंबर 2021 को ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला अध्यक्ष नंदलाल विश्वकर्मा ने सुंदरपुर स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार विश्वकर्मा का जन्म दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज में सभी के सुख दुख की घड़ी में सदैव तत्पर एवं उपलब्ध रहते हैं।  वह संघर्ष के प्रतीक  सरल एवं सर्व सुलभ नेता है। इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार विश्वकर्मा एडवोकेट, केदार विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, शमीम अख्तर अंसारी, सुरेश  जायसवाल, विजय जायसवाल, संजय विश्वकर्मा, अकबर खान, मुन्नी लाल विश्वकर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, दयाल विश्वकर्मा, श्रीमती निर्मला देवी, उषा यादव, श्याम सुंदर पाठक तथा सोनी पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

चित्र
सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र बृजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट)  सोनभद्र जिले के मधुपुर में आज दिनांक 04-09-2021 को आधुनिक समाचार पत्र के संपादक पुनीत अरोरा के जन्म दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान  बृहद रूप से कार्यक्रम किया गया।  इस दौरान आधुनिक समाचार के क्षेत्रीय संवाददाता विशाल मौर्य जी की  अगुवानी में विवेकानंद पटेल, बिजय कुमार, विकास कुमार पटेल अमरेश मौर्य, प्रवीण मौर्य, पियूष मौर्य, ब्रह्मानंद एवं मंगल चौहान सहित बड़ी संख्या में  लोग उपस्थित हुए तथा केक काटकर जन्मदिन को मनाए । पुनीत अरोरा जी का कहना है कि ये उनकी आधुनिक टीम का सद्भाव एवं प्रेम है जो उन्हे आपसी समन्वय एवं इस प्रकार से जन्मदिन मनाने के लिए प्रेरित कर रहा है और हम राष्ट्र की जनता से ये वादा करते हैं कि निष्पक्ष लेखनी ही हमारी पहचान है और सदा ही जन हित में कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लिए लोगों ने पुनित अरोरा जी को जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दिए।