संदेश

रक्षाबंधन का पर्व / संपादकीय/ मनोरंजन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रक्षा का निहितार्थ होता है, रक्षा बंधन का पर्व

चित्र
रक्षा का निहितार्थ होता है, रक्षा बंधन का पर्व  पर्व और उत्सव, राष्ट्र की जीवनी शक्ति के माप होते हैं। भारत देश में एक कहावत प्रचलित है कि, सात वार, नौ त्यौहार, मतलब यहां हफ्ते में सात दिन होते है, परंतु इन सात दिनों में हम नौ त्यौहार मनाते है। बड़ी समृद्धशाली, गौरवमयी परम्परा हमारी संस्कृति की रही है।  मित्रों!  रक्षा बंधन पर्व भी उनमें से एक है। यह पर्व पारिवारिक एक बद्धता व एक सूत्रतता का सांस्कृतिक उपाय रहा है।  किसी कवि ने लिखा है... राखी के पावन धागों में छिपा बहन का पावन प्यार। बहनों के रक्षा का बंधन, है   रक्षा  बंधन     त्योहार।। रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, इसीलिए इसे श्रावणी पर्व के नाम से भी पुकारते हैं। इसमें श्रवण नक्षत्र का संयोग भी होता है। इस पर्व को ऋषि तर्पण भी कहते हैं। ऋषि तर्पण का अर्थ होता है ऋषियों को संतुष्ट करना। ऋषियों के तपोबल से जो ज्ञान, वेद ज्ञान की निधि हमे प्राप्त है उसके प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करना है। रक्षा सूत्र एक पवित्र धागा है, जिसमें शुभ भावनाओं एवं संकल्पों का समावेश होता है, जिसे बांधने पर इसका