संदेश

शिक्षा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया राबर्ट्सगंज पर सकुशल सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव समारोह

चित्र
प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया राबर्ट्सगंज पर सकुशल सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव समारोह  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)  दिनांक 13 फरवरी 2024 को  वार्षिकोत्सव एवं अध्यापक और अभिभावक बैठक का आयोजन  प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया  राबर्ट्सगंज पर धूम धाम से किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ  मां सरस्वती की प्रतिमा  पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती बंदना और स्वागत गीत के साथ किया गया । कार्यक्रम को और आकर्षक बनाते हुए बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।   बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों के आयोजन की सराहना किया गया और बताया गया की इस तरह के आयोजन से अभिभावकों का भी विद्यालय से जुड़ाव होता है। एआरपी  श्री  हृदेश कुमार सिंह ने उपस्थित अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील अभिभावकों से की साथ हीं निपुण भारत मिशन अंतर्गत संचालित गतिविधियां..... खेल-कूद,सांस्कृतिक कार्यक्रम,पुरस्कार एवं सम्मान,DBT के सम्बन्ध में, निपुण भारत पर चर्चा, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत मूल-

प्राथमिक विद्यालय उरमौरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

चित्र
प्राथमिक विद्यालय उरमौरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम -2009 के अंतर्गत विभिन्न हकदारियों आदि पर निगरानी की व्यवस्था एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा बच्चों के नामांकन,उपस्थिति एवं ठहराव में वृद्धि,गृह कार्य एवं छात्र –छात्राओं के अधिगम स्तर में वृद्धि के उद्देश्य से   आज दिनांक 13/2/2024 को  वार्षिकोत्सव एवं अध्यापक और अभिभावक बैठक का आयोजन  प्राथमिक विद्यालय उरमौरा राबर्ट्सगंज पर धूम धाम से किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ  मां सरस्वती की प्रतिमा  पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती बंदना और स्वागत गीत के साथ किया गया । कार्यक्रम को और आकर्षक बनाते हुए बच्चों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों के आयोजन की सराहना किया गया और बताया गया की इस तरह के आयोजन से अभिभावकों का भी विद्यालय से जुड़ाव होता है। एआरपी  श्री  हृदेश कुमार सिंह ने उपस्थित अभिभ

आओ स्वास्थ्य बनायें

चित्र
आओ स्वास्थ्य बनी पंख आओ अपना स्वास्थ्य सुधारें, दिनचर्या को सहज बनाएं। शाकाहार ही है अति उत्तम, भोजन में इसको अपनाएं।। पैदल खूब चलें, टहले हम, मन करता वह काम करें। पौष्टिक भोजन करें सदा, और सुविधाओं से दूर रहें। दिन में हर्बल चाय का सेवन, कम से कम हो सुबह शाम। दोपहर में लें नींद जरा सी, पक्ष में रखे उपवास ठान।। समय विताएं अपनों के संग, यारों के संग हो मनोरंजन। दूध यदि बकरी का मिलता, मिटे कष्ट काया का क्रंदन।। उक्त उपायों से हे प्रियवर, उम्र बढ़ेगी सचमुच मान। सुबह टहलना भी है जरूरी, करें योग संग प्राणायाम।। जीवन चाहो सुखमय जीना, उक्त उपाय है फायदेमंद। लंबी आयु मिलेगी इससे, चेहरा दीप्त, तन हो बुलंद।। रचनाकार- डॉ दयाराम विश्वकर्मा  सुन्दरपुर, वाराणसी 

जनपद स्तर पर वीर बाल दिवस का किया गया आयोजन

चित्र
जनपद स्तर पर  वीर बाल दिवस का किया गया आयोजन  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) दिनांक 21.12.2023 को जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देश के क्रम में  जिला बाल संरक्षण  अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी  सुनील कुमार की अध्यक्षता में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन  महिला कल्याण विभाग द्वारा चोपन ब्लाक के  प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी मे किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा द्वारा बताया गया कि शासन के दिशा-निर्देश के क्रम में  वीर बाल दिवस एक को तीन दिवस अलग-अलग  दिनों में  जनपद स्तर पर गतिविधियों का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में निर्धारित गतिविधियों  का आयोजन किया  जा रहा है।   कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और बहुत ही रुचि पूर्ण /मनमोहक प्रस्तुतिकरण बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कार भी वितरण किया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि ब्लाक चोपन में भी खण्ड विकास अधिकारी सुभम बरनवाल महोदय की

मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव एवं कन्या पूजन का किया गया आयोजन

चित्र
मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव एवं कन्या पूजन का किया गया आयोजन - बेटी खुशियां लाती है, वह किसी बेटे से कम नहीं है : मुख्य विकास अधिकारी  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) आज दिनांक 23 अक्टूबर 2023 को मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कन्या जन्मोत्सव एवं कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार द्वारा आयोजित कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम में नौ नवजात कन्याओं के माताओं को बेबी किट, टावेल, व मिष्ठान वितरित करते हुए कहा कि ऐश्वर्य की सूरत बनकर है लक्ष्मी आई बिटियाँ के जन्म पर आपको ढेरो बधाई साथ ही सभी  पात्र नवजात कन्याओं  को मुख्यमन्त्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत लाभान्वित कराये जाने हेतु जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया। उसके उपरान्त वन स्टाप सेन्टर लोढ़ी में नवरात्रि के नवमी पर आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिंह द्वारा या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।

सोनभद्र से डॉ बृजेश बने प्रश्नाल्टी डेवलपमेंट लीडर

चित्र
सोनभद्र से डॉ बृजेश  बने प्रश्नाल्टी डेवलपमेंट लीडर  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) भारत स्काउट/गाइड उत्तर प्रदेश प्रदेश मुख्यालय गोल मार्केट महानगर लखनऊ के तत्वावधान में प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र शीतलाखेत अल्मोड़ा उत्तराखंड में आयोजित नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास कोर्स का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक प्राप्त किया।  इस सफलता पर डॉक्टर प्रभात कुमार स्टेट चीफ कमिश्नर भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश एवं प्रशिक्षण संचालक श्री अरविन्द कुमार श्रीवास्तव स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया। डॉ बृजेश महादेव ने हीरालाल यादव एस ओ सी उप्र, एन एल श्रीवास्तव एल ओ सी, नज़ीर मुकविल एल टी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह ए एल टी, महेश कुमार, शिव प्रताप सिंह, अमित कुमार सहित का आभार व्यक्त किया,  जिनके सानिध्य में यह प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। तथा इस सुअवसर के लिए जिला स्काउट व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र को धन्यवाद दिया जिन्होंने यह सुअवसर प्रदान किया।  प्रशिक्षण में प्रदेश भर से पांच दर्जन से अधिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन सम्मि

पल्हारी में उत्सव के साथ प्रवेश प्रारंभ

चित्र
पल्हारी में उत्सव के साथ प्रवेश प्रारंभ  (सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरुरी- डॉक्टर बृजेश महादेव)  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र पर डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवा द्वारा नए सत्र में बच्चों का पुष्पाहार से स्वागत किया गया. विद्यालय में उपस्थित सभी अभिभावकों को भी माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया. साथ ही संचारी रोग के रोकथाम की जानकारी भी  दी गई तथा डॉक्टर बृजेश महादेव द्वारा बच्चों को अपने घर व आसपास की सफाई के लिए प्रेरित किया गया.  सामान्य समारोह के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चों ने नामांकन कराया. शिक्षक दीपक मौर्य ने इस अवसर पर बच्चों से अपील की कि अपने आसपास के उन बच्चों का नाम विद्यालय में जरूर लिखवाएं जो एक में पढ़ने लायक हो गए हैं. नए कक्षा में नामांकित बच्चों को पुरानी किताबें उपलब्ध कराई गई और नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर शिक्षामित्र उर्मिला देवी ने कहा कि सभी अभिभावक अपने आसपास के बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करें. प्रवेश उत्सव

प्रशस्ति पत्र और मेडल पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे

चित्र
प्रशस्ति पत्र और मेडल पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) प्राथमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज - 2 में आज दिनांक 24 मार्च को 'चहक बैठक' और 'निपुण छात्र सम्मान समारोह' सकुशल सम्पन्न हुआ कक्षा 1 के 13 निपुण  बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्सावर्धन किया गया।  डीसी जय किशोर वर्मा सर द्वारा सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है, सभी अभिभावकों को बताया गया।  प्रधानाध्यापिका सुषमा सिंह के द्वारा उपस्थित सभी अभिभाकों का भी विद्यालय परिवार की तरफ उनका स्वागत किया गया एवं ARP हृदेश कुमार सिंह ने अभिभावकों का  उन्मुखीकरण कर विद्यालय से जुड़ने को प्रेरित किया गया।  12 सप्ताह के रेडीनेस कार्यक्रम से अभिभावकों को अवगत कराएं, सभी अभिभावक अपने बच्चों को  नियमित स्कूल भेजने का आश्वासन दिए।

सनातन परम्परा में स्त्रियों के सोलह श्रृंगार का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है : डाॅ. देव नारायण पाठक

चित्र
सनातन परम्परा में स्त्रियों के सोलह श्रृंगार का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है : डाॅ. देव नारायण पाठक प्रयागराज : (जिला संवाददाता डॉ आलोक कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट) नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज के ज्योतिष, कर्मकाण्ड, वास्तुशास्त्र एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. देव नारायण पाठक ने बताया कि सनातन परम्परा में महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है। विवाह के बाद स्त्री इन सभी चीजों को अनिवार्य रूप से धारण करती हैं। हर एक चीज का अलग महत्व है। हर स्त्री चाहती थी की वे सज -धज कर सुन्दर लगे। यह उनके रूप को और भी अधिक सौन्दर्यवान बना देता है। सोलह श्रृंगार के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए डॉक्टर पाठक ने बताया कि पहला श्रृंगार बिंदी है। संस्कृत भाषा के बिंदु शब्द से बिंदी की उत्पत्ति हुई है। भवों के बीच रंग या कुमकुम से लगाई जाने वाली भगवान शिव के तीसरे नेत्र का प्रतीक मानी जाती है। सुहागिन स्त्रियां कुमकुम या सिंदूर से अपने ललाट पर लाल बिंदी लगाना जरूरी समझती हैं। इसे परिवार की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बिंदी को त्रिनेत्र क

क्षेत्रीय श्रम आयुक्त एवं सहायक श्रम आयुक्त ने बढ़ाया बालिका सशक्तीकरण प्रतिभागियों का मनोबल

चित्र
क्षेत्रीय श्रम आयुक्त एवं सहायक श्रम आयुक्त ने बढ़ाया बालिका सशक्तीकरण प्रतिभागियों का मनोबल   शक्ति नगर- सोनभद्र : (संवाददाता अशोक कुमार आर्यन की रिपोर्ट) एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर सी एस आर बालिका सशक्तीकरण अभियान पुनश्चर्या कार्यशाला के प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने एवं उनसे चर्चा करने हेतु श्री राम किशन मीणा, क्षेत्रीय श्रम आयुक्त एवं श्री देवेंद्र वर्मा, सहायक श्रम आयुक्त एनटीपीसी सिंगरौली पधारे।  अतिथिगण के साथ शीतकालीन बालिका सशक्तीकरण अभियान - 2022-23 पुनश्चर्या कार्यशाला बैच की बालिकाओं के साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया।  एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सीएसआर के तहत गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शीतकालीन सत्र के तहत 3 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक बालिका सशक्तीकरण अभियान पुनश्चर्या कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आस-पास के गाँव कोटा, तारापुर, रणहोर, लोझरा, चिल्काडांड, कोहरौल में  छठी कक्षा में अध्ययनरत 120 बालिकाओं को सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं ।  पुनश्चर्या कार्यशाला के अवसर पर  राम

समीक्षक दृष्टि-अनुभूतियों के स्वर : भारत रत्न पंडित महामना मदन मोहन मालवीय के सपनों को साकार कर रहे हैं, वैज्ञानिक डॉक्टर सत्य प्रकाश पाण्डेय, #सत्याहाॅपटॉक्सपोर्टल से

चित्र
समीक्षक दृष्टि-अनुभूतियों के स्वर : भारत रत्न पंडित महामना मदन मोहन मालवीय के सपनों को साकार कर रहे हैं, वैज्ञानिक डॉक्टर सत्य प्रकाश पाण्डेय, #सत्याहाॅपटॉक्सपोर्टल से वाराणसी :          भारत रत्न पंडित महामना मदन मोहन मालवीय जी द्वारा, भिक्षावृत्ति से स्थापित, काशी हिंदू विश्वविद्यालय की  स्थापना की गई थी। यह अविवादित सत्य है और अब इस सत्य के साथ एक और सत्य भी, इसी के अभिन्न अंग के रूप में जुड़ गया है, वैज्ञानिक -लेखक -कवि- साहित्यकार डॉक्टर सत्य प्रकाश पाण्डेय का, कवि के साथ काफ़ी@डाक्टर सत्य प्रकाश काशी हिंदू विश्वविद्यालय और दिन रात,अपने अथक परिश्रम से, इसे वे बड़े मनोयोग से,सोल्लास संचालित कर रहे हैं। *"शिक्षादान  ही महादान है"। यह उनका उद्घोष है।इसमें सुधिजनों को जोड़ने का लगातार वे प्रयास कर रहे हैं और "शब्द से सृजन" जैसा सुंदर नाम देकर, अपने विभिन्न चैनलों- #कविकेसाथक़ाॅफी, #मीट5, #हमारीबातडाॅसत्याकेेसाथ आदि द्वारा, गहरे चिंतन- मनन से, हृदय रूपी महासागर में डुबकी लगाते हैं,उसकी तलहटी तक जाते हैं और चुन- चुनकर शब्दों के मोती ले आते हैं। अभी तक, चा

डिजिटल इंडिया

चित्र
डिजिटल इंडिया - आधुनिक  तकनीक  डिजिटल   इंडिया,  देश विकास हेतु सुंदर, उपयोगी अभियान।  शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, बैंकिंग क्षेत्र  में,  अनेक   समस्यायों  का  सुंदर  समाधान।  अमूल्य  समय  की   खूब  बचत  हो रही,  बचत  हो  रही प्रतिदिन सभी के धन की।  देश आज विकसित  तीव्र गति से हो रहा,  आकांक्षा पूर्ण  हो  रही  सभी के मन की।  भ्रष्टाचार रोकथाम हेतु अति उपयोगी यह,  अतिदुरुह कार्य भी अब बने बड़े आसान।  हर शहर, नगर सब गाँव-गाँव लाभान्वित,  यह अनगिनत  समस्याओं  का समाधान।  आज  विज्ञान  और तकनीक  के  क्षेत्र  में,  भारत  खड़ा   होना  चाहता  सबसे  आगे।  उत्तम शिक्षा, स्वास्थ्य हर किसी को  मिले,  ताकि अज्ञानता  मिटे, अशिक्षा जल्द भागे।  रचनाकार-  चद्रकांत पांडेय, मुंबई / महाराष्ट्र

सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से बच्चों द्वारा "स्कूल चलो अभियान" रैली निकालकर किया गया जागरूक

चित्र
सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से बच्चों द्वारा "स्कूल चलो अभियान" रैली निकालकर किया गया जागरूक सुकृत- सोनभद्र : (संवाददाता राधिका यादव की रिपोर्ट) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना "सर्व शिक्षा अभियान" के क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2022 को जनपद सोनभद्र के कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से बच्चों द्वारा  "स्कूल चलो अभियान" जागरूकता रैली निकाली गई। यह अभियान ग्रामीणों व ड्राप्ट आउट बच्चों को जागरूक करने के लिए निकाला गया। तथा बच्चों द्वारा नारा भी लगाया गया कि- आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे, सब पढ़ें- सब बढ़ें।  पापा - मम्मी, मेरा नाम लिखा दो, मैं भी पढ़ने जाउँगी।  अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा जी द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया कि लड़का हो या लड़की सभी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है, दोनों का समान अधिकार है। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। नया सत्र शुरू हो चुका है, इस लिए उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों का शत- प्रतिशत नामांकन

उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के तहत ड्रेस का हुआ वितरण

चित्र
उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के तहत ड्रेस का हुआ वितरण        ‌ ‌ राजगढ़- मिर्जापुर : (संंवाददाता सतीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट)                आज दिनांक 6 अप्रैल 2022 को सरजू सिंह शिक्षण संस्थान तालर, खैरपुर जनपद मिर्जापुर में  "उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना" के तहत बच्चों में ड्रेस का वितरण किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए यम आई यस मैनेजर आंचल सर तथा विद्यालय के  प्रधानाचार्य जवाहिर सिंह तथा सहायक  अध्यापक गण  मनोज कुमार बर्मा, राजा राम सिंह, अमरजीत सिंह,  अध्यापिका रंजू सिंह, व समस्त स्टॉप उपस्थित रहे।  ड्रेस,  बुक, स्टडी मटेरियल महेश प्रसाद मिश्रा द्वारा वितरण किया गया।  कुल बच्चों की संख्या 108 थी जिसमें प्रत्येक बैच में 27 बच्चों की संख्या थी। कुल 108 बच्चे-  बच्चियों को ड्रेस वितरिति किया गया। ड्रेस व अन्य सामग्री पाकर बच्चों को प्रसन्नता हुई।

प्रशासन की निगरानी में आरम्भ हुआ यूपी बोर्ड की परीक्षा

चित्र
प्रशासन की निगरानी में आरम्भ हुआ यूपी  बोर्ड की परीक्षा नौगढ़- चंदौली : (जिला ब्यूरो चीफ मदन मोहन की रिपोर्ट)  दिनांक 24 मार्च  2022 को यूपी बोर्ड दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं की परीक्षा के समय प्रशासन सक्त नजर आई। सुबह व दोपहर के समय  परीक्षा स्थल "राम नाथ चौबे इंटर कॉलेज मझगवां- चंदौली में बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न कराते हुए थानाध्यक्ष चकरघट्टा अलख नारायण सिंह के नेत्तृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ मझगवां इंटर कॉलेज पर मौजूद रहे।

शिकसा द्वारा महिला दिवस पर शिक्षिकाओं का किया सम्मान

चित्र
शिकसा द्वारा महिला दिवस पर शिक्षिकाओं का किया सम्मान  दुर्ग :                शिक्षक कला व साहित्य अकादमी दुर्ग जिला के तत्वावधान में  अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन"आस" के संयोजन में शास.पूर्व माध्य. शाला हनोदा दुर्ग में किया गया है।              कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शालिनी रिवेन्द यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता डॉ.संगीता सिन्हा संचालक सृजन हास्पीटल व टेस्ट ट्यूब सेंटर भिलाई, विशेष अतिथि तेजराम चंदेल सरपंच ग्राम पंचायत हनोदा,जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री वंदना शर्मा ए.पी.सी. समग्र शिक्षा रायपुर,ललित चन्द्राकर महामंत्री भाजपा,सूरज श्रीवास लोक गायक व संरक्षक शिकसा,कौशलेन्द्र पटेल प्रातांध्यक्ष शिकसा,लक्ष्मी करियारे- लोकगायिका व प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिकसा,परमानंद देवांगन प्रधान पाठक हनोदा व धर्मेन्द्र कुमार श्रवण मीडिया प्रभारी शिकसा उपस्थित रहें।              कार्यक्रम में सरस्वती वंदना- तारिणी व साथी, राजगीत- स्नेहलता टोप्पो शिक्षक आदर्शनगर सीतापुर सरगुजा,शीर

आधी आबादी अपनी ऊर्जा को शिक्षा अभियान के लिए साथ आ जाये, सर्व शिक्षा अभियान का सपना अपना होगा : डॉ सत्य प्रकाश, वैज्ञानिक, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय

चित्र
आधी आबादी अपनी ऊर्जा को शिक्षा अभियान के लिए साथ आ जाये, सर्व शिक्षा अभियान का सपना अपना होगा : डॉ सत्य प्रकाश, वैज्ञानिक, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी :   विश्व महिला दिवस के अवसर पर जब हम नारी सशक्तिकरण की बात करते हुए पूरे समाज को अग्रगामी देख रहे हैं तब हम सभी का यह दायित्व है इस सुंदर अभियान के माध्यम से देश की मूलभूत आवश्यकता अशिक्षा और बेरोजगारी से लड़ाई में नारी शक्ति का समुचित सदुपयोग करें।  विगत कुछ वर्षों से नारी सशक्तिकरण की आवाज को जो आयाम मिला है, उसकी प्रशंसा होनी ही चाहिए  परंतु एक निश्चित उद्देश्य के अभाव में यह सशक्तिकरण मात्र एक नारा बन कर रह जाता है। नारी शक्ति का सशक्तिकरण और  वैश्विक समाज में  उसके द्वारा किए जा रहे कार्यों को यदि किसी कार्यक्रम ने पिछले 2 वर्षों से प्रचार प्रसार किया है, तो उसमें डॉक्टर सत्या होप टाक अभियान का बहुत बड़ा योगदान है। श्रृंखलाबद्ध विभिन्न विषयों पर कार्यशाला का आयोजन करना तथा शिक्षा अभियान में नारी शक्ति का सदुपयोग करना एक आकर्षण का विषय रहा है इस मंच के प्रति महिलाओं के जुड़ने का, जिसका अनुभव सभी ने किया है। नारी शक

आइये पढ़ते हैं नंदिनी लहेजा द्वारा लिखी रचना- संस्कार

चित्र
आइये पढ़ते हैं नंदिनी लहेजा द्वारा लिखी रचना- संस्कार                     संस्कार यहाँ देश को केवल देश नहीं माता कहकर है पुकारा जाता यहाँ गईया हो या हो नदियां, मैया की तरह पूजा जाता, सैकड़ों वर्ष पुरानी संस्कृति लिए है वेद पुराणों का देश महान, हर भारतवासी के संस्कार ही तो हैं।     इस देश की आन, बान और शान। शिशु के जन्म लेते ही प्रथम शहदपान करा,  सदैव मीठा बोलने के संस्कार की शुरुआत है होती,  माता-पिता और सब बड़ों को मान ईश तुल्य चरणस्पर्श की शिक्षा दी जाती। गुरु का होता सर्वोच्च स्थान, जिनसे मिलता विद्यादान, उन्हें गुरु दक्षिणा है दी जाती।   यहाँ रिश्ते केवल न हो नाम के, इनमें  प्रेम भी अटूट बसता है, सदा बड़ों का सम्मान छोटों को प्रेम,  आपस में सदभाव ही रहता है। बड़ों के दिए संस्कारों की बदौलत ही न रिश्तों में कड़वाहट घोलेंगे, कोई जात धर्म ऊँचा नीचा नहीं, सब एक ही देश के वासी हैं। हर धर्म है यहाँ एक समान हम सब भारत वासी हैं, ना लड़ेंगे धर्म के नाम पर, ये हमारे संस्कार नहीं। मिलकर लड़ेंगे अपने वतन के लिए हम भारत वासी, यह छोटी बात नहीं। हमारे संस्कार हमारी, हमारे देश की पहचान है, जि

यादगार तरीके से मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस। कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची अध्यक्ष जिला पंचायत वाराणसी पूनम मौर्या का हुआ भव्य स्वागत

चित्र
लोहरा, सुकृत-सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ बृजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट) सोनभद्र जिले के करमा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा लोहरा में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यालय पर अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस को बड़े ही धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।  इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम मौर्या ( जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी) रहीं तथा कार्यक्रम में चार चांद लगाने पहुंची आस्कर अवार्ड से सम्मानित स्माइल पिंकी और मोस्ट फेमस इंग्लिश स्पीकर सिद्धांत वर्धन।  कार्यक्रम की शुरुआत माननीया जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी पूनम मौर्या के द्वारा तथागत  गौतम बुद्ध, संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर, शिक्षा की जननी क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फुले व ज्योतिबा फुले व हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी तथा बलिदान के मिसाल सरदार भगत सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।  इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य के द्वारा माननीया पूनम मौर्या को प्

राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच,दि ग्राम टुडे प्रकाशन व अन्य संस्थाओं से सम्मानित हुए कानपुर के शिक्षक/कवि ओम प्रकाश श्रीवास्तव 'ओम'

चित्र
कानपुर- उत्तर प्रदेश :  शिक्षा संग साहित्य में विशिष्ट योगदान दे रहे कानपुर नगर के शिक्षक/कवि आ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव 'ओम जी' को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संस्था बदलाव मंच ने ग्लोबल शिक्षाविद सम्मान 2021 प्रदान कर सम्मानित किया।  गौरतलब है कि कानपुर नगर के तिलसहरी गांव के रहने वाले किसान श्री.अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के पुत्र ओम प्रकाश श्रीवास्तव बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षक हैं। शिक्षण के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर उनकी लेखनी चलती रहती है। उन्होंने 400 से अधिक काव्य रचनाएं एवं कई लेख लिखकर साहित्य में अपनी एक पहचान स्थापित की है।  अभी हाल ही में विश्व रिकॉर्ड. में दर्ज हुई चुके बुलंदी काव्य मैराथन में भी उनको सम्मिलित किया जा चुका है। भीतरगांव ब्लॉक के होनहार शिक्षक ओम जी विभाग में भी अपनी अच्छी पहचान रखते हैं। शिक्षा व साहित्य में विशिष्ट पहचान रखने वाली संस्था राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच के संस्थापक आ. दीपक क्रांति जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के दस व 2021 के 21 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन आज तक के उनके जीवन में किए गए शैक्षणिक साहित्यिक व सामाजिक