शिकसा द्वारा महिला दिवस पर शिक्षिकाओं का किया सम्मान

शिकसा द्वारा महिला दिवस पर शिक्षिकाओं का किया सम्मान 

दुर्ग : 

              शिक्षक कला व साहित्य अकादमी दुर्ग जिला के तत्वावधान में  अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन"आस" के संयोजन में शास.पूर्व माध्य. शाला हनोदा दुर्ग में किया गया है। 
            कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शालिनी रिवेन्द यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता डॉ.संगीता सिन्हा संचालक सृजन हास्पीटल व टेस्ट ट्यूब सेंटर भिलाई, विशेष अतिथि तेजराम चंदेल सरपंच ग्राम पंचायत हनोदा,जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री वंदना शर्मा ए.पी.सी. समग्र शिक्षा रायपुर,ललित चन्द्राकर महामंत्री
भाजपा,सूरज श्रीवास लोक गायक व संरक्षक शिकसा,कौशलेन्द्र पटेल प्रातांध्यक्ष शिकसा,लक्ष्मी करियारे- लोकगायिका व प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिकसा,परमानंद देवांगन प्रधान पाठक हनोदा व धर्मेन्द्र कुमार श्रवण मीडिया प्रभारी शिकसा उपस्थित रहें।
             कार्यक्रम में सरस्वती वंदना- तारिणी व साथी, राजगीत- स्नेहलता टोप्पो शिक्षक आदर्शनगर सीतापुर सरगुजा,शीर्षक गीत-लक्ष्मी करियारे लोकगायिका व प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिकसा व सूरज श्रीवास लोकगायक संरक्षक शिकसा, नृत्य-ज्योति गजपाल व्याख्याता कांकेर, गीत- हेमांक्षी गजपाल ,मैथ्यू सांग तुलिका व साथी, छत्तीसगढी नृत्य- चन्द्रकला व साथी व समापन गीत लक्ष्मी करियारे व सूरज श्रीवास और गीत व नृत्य की प्रस्तुति होगी। 

      संस्था पर विचार डॉ.शिवनारायण देवांगन "आस" संस्थापक व संयोजक  ने बताया किया कि शिकसा का सृजन कैसे हुआ। 
स्वागत उदबोधन कौशलेन्द्र पटेल प्रातांध्यक्ष ने शिकसा के उद्देश्य को बताया।
         जिलाध्यक्ष उदबोधन चन्द्रकांत साहू जिलाध्यक्ष ने बताया कि कम समय में अकादमी अपनी पहचान कैसे बनाया ।
      विशेष अतिथि ललित चन्द्राकर ने शिकसा के कार्यक्रम का तारीफ करते हुए महिला दिवस पर सभी को बधाई दिया।
       विशेष अतिथि जागेश्वरी मेश्राम ने महिला की भी क्षेत्र में कम नही पुरूषो के साथ चल रही है शिकसा महिलाओ का सम्मान हमेशा से किया वही लक्ष्मी करियारे जी गीत पर अपनी अभिनय करने की बात कही।
       मुख्य अतिथि शालिनी रिवेन्द यादव ने महिला दिवस पर महिलाओ के लिए सम्मान का आयोजन तारीफ के काबिल है इसके लिए संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" बधाई के पात्र है।
     वही कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डाॅ.संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम मे आकर अपनी खुशी जाहिर किये आगे भी सहयोग करते रहने की बात कही।
    इस अवसर पर शिक्षिकाओ को नारी शक्ति प्रतिभा रत्न सम्मान 2022  से सम्मानित किया गया जिसमे स्नेहलता टोप्पो सरगुजा, वंदिता शर्मा व प्रीतिचंद्र मल्लिका मुंगेली,सुचिता साहू व ममता अहार रायपुर, गीता शरणागत गरियाबंद, ज्योति गजपाल कांकेर, प्रतिभा त्रिपाठी,मंजुलता श्रवण व संध्या बंजारे बालोद, आशा उज्जैनी व विभा सोनी बिलासपुर, विभा पाटकर,नैना वर्मा  राजनांदगांव, प्रज्ञा सिंह हनोदा,नीता त्रिपाठी मड़ौदा, रूपा साहू करगाडीह, संध्या पाठक से.4, संगीता चन्द्राकर सुपेला, मनीषा देशमुख सिरसा कला, किरण शर्मा, श्वेता दुबे व पी.व्ही संजना पीसेगांव, सरोजनी बघेल पुलगांव, अंजुलता त्रिपाठी ,सरस्वती श्रीवास्तव व आर.उमाश्री अंजोरा, निधि जैन व माया मिश्रा महमरा, सुनीता जनार्दन मुड़पार,अनुरमा मिश्रा अंडा,निभा रानी मधु कोड़िया, पूनम मौर्य, समीक्षा सिंह, रश्मि टिकरिया, प्रज्ञा सिंह, किरण साहू, हिमलता बंजारे गायत्री कंवर , विभा गुप्ता ज्ञानेश्वरी मिश्रा, भुवनेश्वरी साहू, भावना राजपूत व  सरोजिनी वर्मा हनोदा सहित उपस्थित शिक्षिकाओ को सम्मानित किया गया।
        कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल प्रधान पाठक बिजली नगर भिलाई व आभार प्रदर्शन प्रज्ञा सिंह कोषाध्यक्ष करेंगे।
       कार्यक्रम मनोज कुमार गुप्ता, करण साहू, आकाश वर्मा, दुर्गा देवांगन, खिलेश्वर नेताम ,निखिल समझदार, दृर्ष्टि देवांगन, आरूषी, कुंभकर्ण, लेखनी साहू, वाणी यादव, तेजेश्वरी साहू, भावना कुंभकर्ण, मानसी, चंचल, महेश्वरी, रितिका, तुलिका साहू, नेहा, चित्रांशी टंडन, लीकांक्षा देवांगन, कामिनी ढीमर, आरेषि कुर्रे, उमेश्वरी मंडावी सहित सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान