संदेश

अप्रैल, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से बच्चों द्वारा "स्कूल चलो अभियान" रैली निकालकर किया गया जागरूक

चित्र
सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से बच्चों द्वारा "स्कूल चलो अभियान" रैली निकालकर किया गया जागरूक सुकृत- सोनभद्र : (संवाददाता राधिका यादव की रिपोर्ट) भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना "सर्व शिक्षा अभियान" के क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2022 को जनपद सोनभद्र के कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से बच्चों द्वारा  "स्कूल चलो अभियान" जागरूकता रैली निकाली गई। यह अभियान ग्रामीणों व ड्राप्ट आउट बच्चों को जागरूक करने के लिए निकाला गया। तथा बच्चों द्वारा नारा भी लगाया गया कि- आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे, सब पढ़ें- सब बढ़ें।  पापा - मम्मी, मेरा नाम लिखा दो, मैं भी पढ़ने जाउँगी।  अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा जी द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया कि लड़का हो या लड़की सभी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है, दोनों का समान अधिकार है। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। नया सत्र शुरू हो चुका है, इस लिए उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों का शत- प्रतिशत नामांकन

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे व नक्सल गतिविधियों को दृष्टिगत प्रशासन द्वारा चलाया गया सघन कांबिंग

चित्र
क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे व नक्सल गतिविधियों को दृष्टिगत प्रशासन द्वारा चलाया गया सघन कांबिंग नौगढ़- चंदौली : (जिला ब्यूरो चीफ मदन मोहन की रिपोर्ट) क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए थाना चकरघट्टा प्रभारी निरीक्षक अलख नारायण के नेतृत्व में दिनांक 8 अप्रैल 2022 को पर्याप्त पुलिस बल व पीएसी बल के साथ वन क्षेत्र में स्थित गांव केसार, बैरगाढ़, बकुलघटा ,धनकुवांरी  इत्यादि गांव में कमिंग किया गया तथा ग्रामीणों राहगीरों से सन संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में बातचीत किया गया तथा या भी आश्वासन दिया गया कि कोई भी व्यक्ति अगर आपको संदिग्ध लगता है तो आप तत्काल हमें सूचित करें आपकी समस्या के लिए हमेशा तत्पर है।

माँ कालरात्रि - ज्ञान

चित्र
 माँ कालरात्रि - ज्ञान  बहिरंग भयंकर, पर अंतस में, शुभंकरी, मनु- बंध उच्छेदिनी।  दिन सप्तम  है रहस्य भावी, रूप माँ  कालरात्रि कल्याणी।  असुर रक्तबीज सैन्य दल के, रक्त-विन्दु सहज विनाशिनी।  स्वामी   के गुरुत्व - आदेश से, कालिका, तेज-रश्मि उद्भाविनी। जलधि-सी अगाध है,वह ममता, जो मानवता-हित में सत्संगिनी।  घनघोर तिमिर के गर्भ से जो, ज्ञान-आलोक पथ दिग्दर्शिनी।  दाहिने कर की है, वरद-मुद्रा, जग - हेतु ,अभय-उद्घोषिणी।  रक्तदंता, परअन्नपूर्णा - भाविनी, लौह-कंट से वह विग्रह निवारिणी।  विद्युत-सम आभा में  विराजती, पुण्यमति जो,माँ त्रिनेत्र -धारिणी।  कर्मठ-रूप माँ, दें साहस-संदेश, रिद्धि-सिद्धि में, न मन का प्रवेश।  रखो,  जग-सेवा में सद्भाव सतत, नश्वर तजो,अनश्वर की बनो जोत।  - मीरा भारती,   पुणे, महाराष्ट्र

माँ कालरात्रि

चित्र
माँ कालरात्रि *********** सप्तम रूप माँ जगदम्बे का माँ कालरात्रि कहलाये, शुभकारी फल देती मैय्या शुभंकारी भी कहलाये। रुप भयानक, डरावनी पर भक्तों को नहीं कमी, दुष्टों का विनाश है करती  काल विनाशिनी माँ। भूत प्रेत सब दूर रहे अग्नि, जल,शत्रु का न भय, ग्रहबाधा का नाश करे कालरात्रि माँ। एकनिष्ठ, नियम,संयम से पवित्र मन,वाणी,काया से, जो भी माँ का ध्यान करे माँ उसकी बाधाओं का पल भर में ही नाश करे। शुभफल देने वाली विघ्नबाधा को हरने वाली, जय कालरात्रि माँ जय विघ्नविनाशिनी माँ। - सुधीर श्रीवास्तव   गोण्डा, उ.प्र.   

पंचम दुर्गा है स्कंदमाता

चित्र
 पंचम दुर्गा है स्कंदमाता  ऊपर की दाहिनी भुजा में , खेल रहे हैं स्कंद कुमार । विकसित  वात्सल्य  पुष्प सुंदर, दिव्य  दंपति  द्वार। मां सतत  मातृत्व  भाविनी, क्षेम -भाव से दुख निवारिणी। भक्ति से  विनम्र  मनुज को, देखती मां, रूप तेजस्विनी। : कण- कण में होकर व्याप्त, भव- वत्सल भाव कल्याणी। भक्त की विपदा करती नाश, हुई, दयामय चरित्र निर्माणी ।   जिस भाव  निरखें कुमार को, उस भाव में धर्म अभय दानी। हर चित्त वृत्ति को करें निर्मला, शुभ चरित्र गुण से  शृंगारिणी। साहित्य मे,वरद-चेतन विभा  से, विचार - मन्त्र  उच्चारिणी।  वागीश  जिस विधा  में लिखें, युग नवाचार-मंत्र प्रबोधिनी।  चैत्र के परा-लग्न में,वह दोष - मुक्ति संकल्पिनी।  जो जिस भाव ईश भजे, उस भाव ध्यान उद्भासिनी।  - मीरा भारती,      पुणे, महाराष्ट्र।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के तहत ड्रेस का हुआ वितरण

चित्र
उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के तहत ड्रेस का हुआ वितरण        ‌ ‌ राजगढ़- मिर्जापुर : (संंवाददाता सतीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट)                आज दिनांक 6 अप्रैल 2022 को सरजू सिंह शिक्षण संस्थान तालर, खैरपुर जनपद मिर्जापुर में  "उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना" के तहत बच्चों में ड्रेस का वितरण किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए यम आई यस मैनेजर आंचल सर तथा विद्यालय के  प्रधानाचार्य जवाहिर सिंह तथा सहायक  अध्यापक गण  मनोज कुमार बर्मा, राजा राम सिंह, अमरजीत सिंह,  अध्यापिका रंजू सिंह, व समस्त स्टॉप उपस्थित रहे।  ड्रेस,  बुक, स्टडी मटेरियल महेश प्रसाद मिश्रा द्वारा वितरण किया गया।  कुल बच्चों की संख्या 108 थी जिसमें प्रत्येक बैच में 27 बच्चों की संख्या थी। कुल 108 बच्चे-  बच्चियों को ड्रेस वितरिति किया गया। ड्रेस व अन्य सामग्री पाकर बच्चों को प्रसन्नता हुई।

नवरात्रि का पांचवा दिवस(माता दुर्गा के पंचम स्वरूप देवी स्कन्द माता का अवतरण)

चित्र
नवरात्रि का पांचवा दिवस (माता दुर्गा के पंचम स्वरूप  देवी स्कन्द माता का अवतरण) पंचम स्वरूप स्कन्द माता का, मातृरूप मे पूजा जाता, कार्तिकेय की माता का गौरव, प्रदान इन्हे किया जाता,  स्कंद नाम  है कार्तिकेय का कार्तिकेय  की जो माता है वह पार्वती ही है जो स्कंद माता कहलाती है। विशुद्ध चक्र मे ये विराजती सोलह कला विकसित करती छः मुंह वाले कार्तिकेय  की माता स्वयं ये कहलाती। चार भुजाए होने के कारण, चतुर्भुजी माता कहलाती,  शुभ्र वर्ण इनके तन का,  पद्म पुष्प पर है विराजती। जो साधक एकाग्र भाव से, उपासना इनकी करता,  सब कष्टो से मुक्ति पाता,  मोक्ष मार्ग प्रशस्त हो जाता।  भक्त जो इनको पूजते सुख, शान्ति का वर पाते समृद्ध, मोक्ष है मिल जाता जीवन सुखमय हो जाता। माता दुर्गा के पंचम स्वरूप  स्कन्द माता का हार्दिक स्वागत, व चरण वंदन 🙏 ******************** प्रभा दुबे मध्य प्रदेश रीवा । 🌺🙏🌺🙏🌺🙏🌺

शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए प्रशासन मार्केट और गांव में कर रही है पैदल गस्त

चित्र
शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए प्रशासन मार्केट और गांव में कर रही है पैदल गस्त नौगढ़- चंदौली (जिला ब्यूरो चीफ मदन मोहन की रिपोर्ट) जनपद चंदौली के  नक्सल प्रभावित क्षेत्र नौगढ़ के थाना चकरघट्टा प्रभारी निरीक्षक अलख नारायण के नेतृत्व में मय हमराह व पुलिस बल के साथ बरवाडीह मार्केट व गंगापुर में पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के वाहन चेकिंग कर लोगों से पूछताछ किए जिससे लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगे और लोग प्रशासन से जुड़े रहें।  किसी भी अनैतिक गतिविधियों का सूचना वाहक बनें । इस आशय से प्रशासन की तरफ से काफी पहल चल रही है।  आपको बता दें कि प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में काफी शांति का माहौल बना हुआ है और इसके लिए प्रभारी निरीक्षक काफी प्रयासरत हैं।

पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने व प्रथम आगमन पर हुआ भोजन वितरण

चित्र
पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने व प्रथम आगमन पर हुआ भोजन वितरण   गोरखपुर (उ.प्र.) :    "प्रयास एक परिवर्तन का" के संयोजक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जन के सहयोग से चलाये जा रहे अन्नपूर्णा भोजनालय में पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने व उनके प्रथम आगमन के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन मनकेश्वर पाण्डेय, शोएब अहमद, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव,डॉ मंगलेश, डॉ विनोद, डॉ अनुज, अवध गुप्ता, प्रफुल्ल नागरकर,शरद खंडेलवाल, समीक्षक रहमानी, संचल श्रीवास्तव, कीर्ति रमण दास, खैरुल बशर, अस्मिता चंद, राहुल श्रीवास्तव, अमिता गुप्ता, मनु जायसवाल, दिव्येन्दु नाथ एडवोकेट, अनुपमा पाण्डेय, सुधीर जैन, संजीत श्रीवास्तव, दीपा वर्मा, ज्योत्स्ना पाल, कमला मौर्या, गीता गुप्ता, सुनिशा श्रीवास्तव, संगीता मल्ल,संजय गुप्ता, नीरज मध्यान, विजय श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार,देवर्षि श्रीवास्तव के सहयोग से किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने छोला चावल ग्रहण किया।         आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए संयोजक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ये अपने तरह का पहला आयोज

माँ स्कंदमाता

चित्र
माँ स्कंदमाता स्कंदकुमार कार्तिकेय की माता जगत जननी का पंचम स्वरूप माँ स्कंदमाता कहलाती,  चतुर्भुजी, कमल पुष्प धारिणी वरद मुद्रा, गोद में पुत्र लिए कमलासन, पदमासना, वातस्लय की देवी, विचार चेतना शक्तिदात्री पहाड़वासिनी, शुभ्रवर्णी, सिंह सवार, मां स्कंदमाता  इच्छित फलदात्री मूढ़ को ज्ञानी बनाने वाली, नवचेतन निर्मात्री सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री जन कल्याणी माँ स्कंदमाता भव सागर से पार उतारती। पीत वस्त्र धारण कर  जो भी माँ का ध्यान करे, जीवन मरण के बंधन से  उसको माता मुक्त करें। -सुधीर श्रीवास्तव   गोण्डा, उ.प्र.

शिकसा द्वारा माता की जगराता का हुआ आयोजन

चित्र
शिकसा द्वारा  माता की जगराता का हुआ आयोजन                                       शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में  कला व संस्कृति के संर्वधन हेतु व पहचान दिलाने नवरात्रि पर्व के अवसर पर आनलाइन शिकसा माता की जगराता कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन में व सूरज श्रीवास लोक गायक व संरक्षक शिकसा छत्तीसगढ़ के अध्यक्षता में किया गया ।                    कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना- युगेश्वरी साहू सहायक शिक्षक पवनी बिलईगढ बलौदाबाजार, राजगीत- कुमुदनी शराफ शिक्षिका बलौदाबाजार के द्वारा हुआ।                 सर्वप्रथम संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दिया ।           तदपश्चात कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, प्रवक्ता-घनश्याम प्रसाद श्रीवास, सलाहकार विनोद कुमार सिंह व प्रमोद आदित्य प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी करियारे, जांजगीर जिलाध्यक्ष विजय प्रधान आदि ने अपना अपना विचार प्रगट किये।              कार्यक्रम के अध्यक्ष सूरज श्रीवास ने अपना विचार प्रगट करते हुए कार्यक्रम क