संदेश

सितंबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी मामले में 02 को जेल

चित्र
सोनभद्र  :   जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ओबरा पुलिस ने 02 अभियुक्तों- आशीष मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा निवासी बरदिया थाना चोपन के पास से 1.7 कि.ग्रा. तथा अजय भारती पुत्र शंभू भारती निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा सोनभद्र के पास से 1.8 कि.ग्रा. अवैध गांजा बरामद कर पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है।

पंचायत भवन निर्माण स्थानांतरण पर भड़के ग्रामीण, किया शिकायत व नारेबाजी

चित्र
करमा-सोनभद्र : थाना क्षेत्र के कसयां कला गांव में प्रस्तावित पंचायत भवन का निर्माण कार्य कसयां कला के स्थान पर डेहरी गांव में कराने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है कि सचिव, ग्राम प्रधान व एडीओ पंचायत के द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक करके सर्व सहमति से जमीन की नापी भी कराई गई थी लेकिन दो सप्ताह बाद प्रधान द्वारा जानकारी हुई कि कसयां कला के स्थान पर डेहरी में पंचायत भवन निर्माण होगा। यह सुनकर ग्राम पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह, सुनीता, प्रवेश यादव, शशिकांत व ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, दीप प्रताप सिंह, शंभू, राम पति, राम सूरत यादव, रविन्द्र सिंह विवेकानंद आदि ग्रामीणों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।  ग्रामीण नाराज होकर नारेबाजी भी किए। यह देखकर ग्राम प्रधान विजय शंकर यादव मौके से भाग गए। सदस्यों ने बताया कि ग्राम पंचायत कसयां कला है, तथा गांव में ग्राम समाज की जमीन भी है, ऐसे में पंचायत भवन का निर्माण कार्य डेहरी में बनाए जाने

जिले में कोरोना लगातार पसार रहा पांव, मिले 34 पाॕजिटीव मरीज

चित्र
सोनभद्र  : जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज जारी नई लिस्ट में 34 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिले के रेणुकूट, म्योरपुर, ओबरा, अनपरा, शक्तिनगर, राबर्टसगंज, दुद्धी, बीजपुर, नगवा, म्योरपुर में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, नई लिस्ट के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2822 हो चुकी है वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 31 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के नए मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।

आज का पंचांग व राशिफल - 30 सितम्बर 2020

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ‌       30/09/2020              पञ्चाङ्ग अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष 14 बुधवार : तिथि : चतुर्दशी रात्रि 11:45 तक नक्षत्र : पू.भा. रात्रि 03:45 तक योग : गण्ड रात्रि 09:29 तक सूर्योदय - प्रातः 06:05 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:55 बजे सूर्य नक्षत्र संक्रांति : हस्त तिथि 11 रविवार दिन 03:35 (27 सितम्बर) से तिथि 08 शनिवार रात्रि शेष 04:05 तक (10 अक्टूबर) तक : सामान्यवृष्टि योग दिशाशूल - उत्तर राहुकाल वास - दक्षिण-पश्चिम मूल विचार : ज्येष्ठा/मूल तिथि 6 मंगलवार रात्रि 01:27 से तिथि 8 गुरुवार रात्रि 11:29 तक। रेवती/अश्विनी तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से... पंचक विचार : तिथि 12 सोमवार (28 सितम्बर) दिन 11:54 से... भद्रा : रात्रि 11:45 से... पर्व-मुहूर्त : रोगविमुक्तस्नान।              राशिफल ‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) ‌आज कोई उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त हो सकती है, घर में मेहमान आ सकते हैं, आप के उपर आपके पिता भरोसा करेंगे, आपसी संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास करें, आपके कार्य की गति

जिला मजिस्ट्रेट एस.राजलिंगम ने जिले में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्यारह लोगों को गुण्डा एक्ट के तहत 6 माह के लिए किया जिला बदर

चित्र
सोनभद्र  : जिला मजिस्ट्रेट एस.राजलिंगम ने जिले में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्यारह लोगों को गुण्डा एक्ट के तहत 6 माहिना के लिए जिला बदर कर दिया है सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के वेदान्त पाण्डेय पुत्र रामा उर्फ रमाकान्त पाण्डेय ओइनी चौबे-करमा, विनोद तिवारी पुत्र स्व. राधेश्याम तिवारी प्रीतनगर-चोपन, सेराज खॉ उर्फ शेरू खॉ पुत्र शमीम खॉ वार्ड नं० 2 झरना बस्ती पूर्वी रेनुकूट-पिपरी, दूबराज पाण्डेय पुत्र रामलला पाण्डेय चतरवार-जुगैल, श्याम सुन्दर पुत्र सुकर प्रजापति कुरछा-जुगैल, राहुल पाण्डेय पुत्र गोकुल पाण्डेय चतरवार-जुगैल, संजय पाण्डेय पुत्र चन्द्रदेव कान्त पाण्डेय चतरवार-जुगैल, राजाराम पुत्र रामलोचन बिल्ली-मारकुण्डी ओबरा,   पिन्टू सिंह पुत्र आदित्य नरायन सिंह मुसहा घोरावल, प्रदीप पाण्डेय उर्फ पिन्टू पाण्डेय पुत्र शारदा प्रसाद पाण्डेय घोरावल, मनोज मिश्रा पुत्र रामदुलारे मिश्रा भैरोपुर-करमा को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि अवांछनीय कार्य करने और गुण्डा होने की जानकारी मिलने पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही जारी रहेगी। उक

लगातार बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, आज जारी सुची में मिले 36 संक्रमित मरीज

चित्र
सोनभद्र : जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज जारी नई लिस्ट में 36 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिले के राबर्ट्सगंज, बभनी, दुद्धी, म्योरपुर, पन्नूगंज, घोरावल, वैनी, रेणुकूट, बीजपुर, बीना, अनपरा, पिपरी, ओबरा, चुर्क, शक्तिनगर, रेनुसागर में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, नई लिस्ट के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2788 हो चुकी है वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 29 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के नए मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।

आज का पंचांग व राशिफल - 29 सितम्बर 2020

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ‌       29/09/2020              पञ्चाङ्ग अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष 13 मंगलवार : तिथि : त्रयोदशी रात्रि 10:32 तक नक्षत्र : शतभिषा रात्रि 01:52 तक योग : शूल रात्रि 09:35 तक सूर्योदय - प्रातः 06:05 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:55 बजे सूर्य नक्षत्र संक्रांति : हस्त तिथि 11 रविवार दिन 03:35 (27 सितम्बर) से तिथि 08 शनिवार रात्रि शेष 04:05 तक (10 अक्टूबर) तक : सामान्यवृष्टि योग दिशाशूल - उत्तर राहुकाल वास - पश्चिम मूल विचार : ज्येष्ठा/मूल तिथि 6 मंगलवार रात्रि 01:27 से तिथि 8 गुरुवार रात्रि 11:29 तक। रेवती/अश्विनी तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से... पंचक विचार : तिथि 12 सोमवार (28 सितम्बर) दिन 11:54 से... भद्रा : नहीं पर्व-मुहूर्त : भौमप्रदोष, वस्तु क्रय, स्थायिजययोग।                राशिफल ‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) ‌रेस्टोरेंट्स और होटल के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए व्यापार में आज वृद्धि होने का योग बन रहा है, आय में निरंतरता रहेगी, लाभ की स्थिति देखकर मेहनत में संकोच न करें, म

धर्म रक्षा निधि अर्पण कार्यक्रम को लेकर विश्व हिन्दू परिषद की बैठक हुई सम्पन्न

चित्र
राजगढ़ - मिर्जापुर  जनपद मीरजापुर के विकास खण्ड राजगढ़ में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की बैठक प्राचीन हनुमान मंदिर ददरा हिनौता पर सम्पन्न हुई जिसके मुख्य अतिथि श्री भुपेंद्र सिंह जी द्वारा आराध्य प्रभु श्री राम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।   बैठक का मुख्य उद्देश्य धर्म रक्षा निधि अर्पण व हिन्दुओं को जागरूक कर एक जुट रहने के उद्देश्य से किया गया जिसकी  अध्यक्षता श्री सर्वेश शुक्ला जी (जिला मठ-मंदिर प्रमुख) के द्वारा किया गया  जिसमें परमेश्वर मौर्या जिला सह मंत्री  विवेक पाण्डेय बजरंग दल संयोजक, भूपेन्द्र कुमार सिंह प्रखंड सह संयोजक बजरंग दल (ग्राम समिति खोराडीह ) धर्मेंद्र श्रीवास्तव जी, राहुल दुबे, अशोक पाण्डेय जी, कृपाशंकर जी प्रवेश अग्रहरी सह संयोजक , दीपक सिंह प्रखंड मिलन केंद्र प्रमुख,  नन्दलाल सिंह कार्याध्यक्ष प्रखण्ड राजगढ़ एवं समस्त ऊर्जावान कार्यकर्ता बजरंगी मौजूद रहे।  संवाददाता  - सतीश कुमार मिश्र की  रिपोर्टर

आज का पंचांग व राशिफल- 28 सितम्बर 2020

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ‌       28/09/2020              पञ्चाङ्ग अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष 12 सोमवार : तिथि : द्वादशी रात्रि 09:42 तक नक्षत्र : धनिष्ठा रात्रि 12:23 तक योग : धृति रात्रि 10:01 तक सूर्योदय - प्रातः 06:04 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:56 बजे सूर्य नक्षत्र संक्रांति : हस्त तिथि 11 रविवार दिन 03:35 (27 सितम्बर) से तिथि 08 शनिवार रात्रि शेष 04:05 तक (10 अक्टूबर) तक : सामान्यवृष्टि योग दिशाशूल - पूर्व राहुकाल वास - उत्तर-पश्चिम मूल विचार : ज्येष्ठा/मूल तिथि 6 मंगलवार रात्रि 01:27 से तिथि 8 गुरुवार रात्रि 11:29 तक। रेवती/अश्विनी तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से... पंचक विचार : तिथि 12 सोमवार (28 सितम्बर) दिन 11:54 से... भद्रा : नहीं पर्व-मुहूर्त : जातकर्म, नामकरण, शिशुताम्बुल भक्षण, गर्भाधान, गोक्रय-विक्रय, पश्चिम दिशा की यात्रा, नया अन्न ग्रहण, दवा ग्रहण करना, धान्यच्छेदन।                राशिफल ‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) ‌आज आप महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में रहेंगे, आपके द्वारा लिए गए निर्

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र चकरघट्टा पावर हाउस की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों से हुई बात

चित्र
नौगढ़  - चंदौली  आज दिनांक 27 सितम्बर को चंदौली जिले के चकरघट्टा पावर हाउस की समस्या को लेकर नौगढ़ पावर हाउस पर स्टेनो साहब से बात-चीत हुई।  इस मौके पर व्यापार मंडल मंत्री लाल सिंह यादव तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रजापति तथा अन्य ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

किराना दुकान की सीट तोड़ हज़ारो रुपये उड़ाया, नगदी समेत सामान भी गायब

चित्र
करमा-केकराही सोनभद्र : थाना क्षेत्र के अंतर्गत पगिया नहर पर कल रात महेन्द्र मौर्य के किराना जनरल स्टोर पर अज्ञात चोरों ने दुकान की छत की सीट तोड़ कर 20000 हज़ार रुपये नगद और कुछ सामान उठा ले गए।  सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान के सामने पेड़ का सहारा लेकर छत पर चढ़ कर छत की सीड तोड़ दुकान में घुस गए और दराज में रखा हुआ 20 हज़ार रुपया नगद तथा कुछ किराना सामान भी उठा ले गये लोगों ने मामले जानकारी सुबह करमा थाने को दिया। मौके पर करमा पुलिस व उपनिरीक्षक बजरंग बली चौबे पहुंचकर मौके का मुआयना किया तथा लोगों से जानकारी प्राप्त किया तथा कहा कि जल्द ही चोरों का पता चल जाएगा।

लगातार बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, आज सूची में मिले 47 संक्रमित मरीज

चित्र
सोनभद्र : जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज जारी नई लिस्ट में 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिले के बीजपुर, शक्तिनगर, म्योरपुर, रेनुकूट, रेनुसागर, बभनी, डाला, ओबरा, दुद्धी, राबर्टसगंज, चुर्क, गुरमुरा, परासीदुबे में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, नई लिस्ट के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2733 हो चुकी है वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 29 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के नए मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।

आज का पंचांग व राशिफल 27 सितम्बर 2020

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ‌       27/09/2020              पञ्चाङ्ग अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष 11 रविवार : तिथि : एकादशी रात्रि 09:25 तक नक्षत्र : श्रवण रात्रि 11:25 तक योग : सुकर्मा रात्रि 10:51 तक सूर्योदय - प्रातः 06:03 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:57 बजे सूर्य नक्षत्र संक्रांति : हस्त तिथि 11 रविवार दिन 03:35 (27 सितम्बर) से तिथि 08 शनिवार रात्रि शेष 04:05 तक (10 अक्टूबर) तक : सामान्यवृष्टि योग दिशाशूल - पश्चिम राहुकाल वास - उत्तर मूल विचार : ज्येष्ठा/मूल तिथि 6 मंगलवार रात्रि 01:27 से तिथि 8 गुरुवार रात्रि 11:29 तक। रेवती/अश्विनी तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से... पंचक विचार : तिथि 12 सोमवार दिन 11:54 से... भद्रा : दिन 09:33 से रात्रि 09:25 तक पर्व-मुहूर्त : पुरुषोत्तम एकादशी, पुंसवन, सीमान्त, शैय्या उपभोग, पूर्व-दक्षिण दिशा की यात्रा, शिल्प विद्या, दवा ग्रहण करना, वस्तु क्रय, धान्यच्छेदन, शिरामोक्षण मुहुर्त।                राशिफल ‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) ‌व्यवसाय में नया प्रस्ताव लाभदायक सिद्ध

समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा की गई जन शिकायतों की सुनवाई

चित्र
करमा व शाहगंज-सोनभद्र : उपरोक्त थानों पर समाधान दिवस के रुप में आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई की गई। इस मौके पर डीएम व एसपी ने कहा कि शिकायतों का तत्काल निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है तथा साथ ही साथ भूमि संबंधी विवादों को चिन्हित कर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर विवादों का समयबद्ध रूप से निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये।  इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने जोन/सर्किल/थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनकी त्वरित व विधिक निस्तारण किया गया।

सामुदायिक शौचालय का हुआ विवाद, तोड़ दी जाली, सिमांकन करने आए अधिकारियों ने टाली तिथि

चित्र
राजगढ-मिर्जापुर : विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खोराडिह में मुख्यमंत्री के आदेशानुसार गांव मे सुलभ शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, जो कि रास्ते की जमीन पर बन रहा है जिसे पुरुसोत्तम यादव पुत्र बनारसी यादव द्वारा जाली उखाड़ कर फेक दिया गया है, ग्राम प्रधान द्वारा उप जिलाधिकारी को लिखित सूचना दिया गया जिसमें उप जिलाधिकारी के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल सिमांकन करने आए, मौके पर थाना प्रभारी अहरौरा भी उपलब्ध थे, लेकिन रिपोर्ट लिखे जाने तक सिमांकन कार्य पूरा नहीं हो पाया था। वहीं लोगों का कहना है कि सिमांकन कार्य को अगली तिथि के लिए टाल दिया गया है। संवाददाता-सतीश कुमार मिश्र की रिपोर्ट

कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी, जारी लिस्ट में 18 नए मरीज, 3 की मृत्यु

चित्र
सोनभद्र  : जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज जारी नई लिस्ट में 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिले के रेनुकूट, परासी, ओबरा, घोरावल, राबर्टसगंज में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, नई लिस्ट के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2683 हो चुकी है वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 29 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के नए मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।

आज का पंचांग व राशिफल - 26 सितम्बर 2020

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ‌       26/09/2020              पञ्चाङ्ग अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष 10 शनिवार : तिथि : दशमी रात्रि 09:41 तक नक्षत्र : उ.षा. रात्रि 10:59 तक योग : अतिगण्ड रात्रि 12:07 तक सूर्योदय - प्रातः 06:03 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:57 बजे सूर्य नक्षत्र संक्रांति : उ.फा. तिथि 11 रविवार रात्रि 12:11 (13 सितम्बर) से तिथि 11 रविवार दिन 03:35 तक (27 सितम्बर) तक दिशाशूल - पूर्व राहुकाल वास - पूर्व मूल विचार : ज्येष्ठा/मूल तिथि 6 मंगलवार रात्रि 01:27 से तिथि 8 गुरुवार रात्रि 11:29 तक। रेवती/अश्विनी तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से... पंचक विचार : तिथि 12 सोमवार दिन 11:54 से... भद्रा : नहीं पर्व-मुहूर्त : सर्वार्थसिद्धि योग, दक्षिण दिशा की यात्रा, यायिजययोग।                राशिफल ‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) ‌आज कर्ज समाप्त करने का सबसे अच्छा अवसर मिलेगा, खुले दिल से लोगों की सहायता कर पाएंगे, उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, फैशन और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाल

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मनाई गई जयन्ती

चित्र
करमा-सोनभद्र  आज दिनांक 25 सितम्बर 2020 को करमा क्षेत्र के रानीतारा सेक्टर के बारी महेवा बूथ पर भाजपा  कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद कर आत्मसात करनें की बात कही।  भारतीय इतिहास में, राष्ट्र के प्रति समर्पित, स्वास्थ्य चिंतन, प्रखर वक्ता, विचारक, सर्जक एवं  उनका संपूर्ण जीवन, राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उपाध्याय जी सदैव श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे हैं। इन्होंने संगठन की सेवा करते हुए अपना प्राण उत्सर्ग किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर पगिया, कसयां व अन्य बूथों पर जयंती मनाई गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नागेश्वर पाण्डेय नें उनके जीवन चरित पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान घोरावल बिधायक डॉक्टर अनिल मौर्य नें उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपाध्याय जी का सपना श्रेष्ठ भारत का था, उनके विचार हमेशा जीवित रहेंगे। बारी, महेवा व अन्य बूथों पर जयन्ती मनाया गया। इस मौके पर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, हंस वाहिनी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य

ग्रामीणों ने उप जिलाअधिकारी मड़िहान को सौंपा ज्ञापन

चित्र
राजगढ़-मिर्जापुर  मीरजापुर जनपद के विकास खण्ड राजगढ़ के ग्राम पंचायत खोराडीह में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय लेखपाल पर अवैध वसूली के चक्कर में क़ृषि भूमि आवंटन पट्टा करने पर कार्यवाही  का आरोप लगाते हुए पूर्व में किये गए क़ृषि भूमि का आवंटन पट्टे को आज तक कब्जा दखल नहीं दिलाया  गया है। पूर्व में किये गए पट्टे का कब्जा दखल दिलाने व भूमि का सीमांकन के बाद हीं कार्यवाही कीये जाने  के संबन्ध में उप जिलाधिकारी मड़िहान को ज्ञापन सौंपा।