भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मनाई गई जयन्ती

करमा-सोनभद्र 
आज दिनांक 25 सितम्बर 2020 को करमा क्षेत्र के रानीतारा सेक्टर के बारी महेवा बूथ पर भाजपा  कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद कर आत्मसात करनें की बात कही। 
भारतीय इतिहास में, राष्ट्र के प्रति समर्पित, स्वास्थ्य चिंतन, प्रखर वक्ता, विचारक, सर्जक एवं  उनका संपूर्ण जीवन, राष्ट्र के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उपाध्याय जी सदैव श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे हैं। इन्होंने संगठन की सेवा करते हुए अपना प्राण उत्सर्ग किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर पगिया, कसयां व अन्य बूथों पर जयंती मनाई गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नागेश्वर पाण्डेय नें उनके जीवन चरित पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान घोरावल बिधायक डॉक्टर अनिल मौर्य नें उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपाध्याय जी का सपना श्रेष्ठ भारत का था, उनके विचार हमेशा जीवित रहेंगे। बारी, महेवा व अन्य बूथों पर जयन्ती मनाया गया।
इस मौके पर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, हंस वाहिनी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्रा, प्रभारी दया शंकर पाण्डेय, कर्मा मण्डल के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, महा मंत्री रबिन्द्र बहादुर सिंह, सुधीर सिंह, प्रदीप सिंह, दीपक मौर्य, मोहन बिश्वकर्मा, रोहित नंदन सिंह, बूथ अध्यक्ष श्याम सुन्दर, सुमित सिंह, मनीष मिश्रा तथा आशीष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान