संदेश

संपादकीय/ पर्व लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गृहस्थ जीवन में सोमवती अमावस्या विशेष फलदायक है : डॉ देव नारायण पाठक

चित्र
गृहस्थ जीवन में सोमवती अमावस्या विशेष फलदायक है : डॉ देव नारायण पाठक  अहमदाबाद :   गुजरात के ज्योतिर्विद डॉ देव नारायण पाठक ने बताया कि गृहस्थ जीवन में सोमवती अमावस्या विशेष फलदायक होती है। सोमवती अमावस्या को व्रत-पूजन करने से पति और संतान को लंबी आयु मिलती है।इस वर्ष की पहली सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल 2024 को है। यह चैत्र महीने की अमावस्या होगी।अमावस्या और सोमवार दोनों ही दिन शिव पूजा का विशेष महत्व होता है, ऐसी स्थिति में इस दिन साधक को दोगुना फल प्राप्त होगा। चैत्र सोमवती अमावस्या के मुहूर्त पर चर्चा करते हुए डॉ पाठक ने बताया कि इस बार चैत्र अमावस्या तिथि 8 अप्रैल 2024, सोमवार को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी। सोमवती अमावस्या तिथि इसी दिन रात  11 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।स्नान-दान  आदि के मुहूर्त पर चर्चा करते हुए डॉ पाठक ने बताया कि- सुबह 04.32 - सुबह 05.18 बजे तक,शिव पूजन सुबह 09.13 - 10.48बजे तक तथा  पितरों का तर्पण-  सुबह 11.58 - दोपहर 12.48 बजे तक करना चाहिए।सोमवती अमावस्या के  महत्व पर चर्चा करते हुए डॉ पाठक ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार  जो महिलाएं सावन सोमवती अम