संदेश

दौड़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्राम सभा सुकृत में दौड़ प्रतियोगिता हुई संपंन्न

चित्र
ग्राम सभा सुकृत में दौड़ प्रतियोगिता हुई संपंन्न  सुकृत-सोनभद्र : ( संंवाददाता अनिल विश्वकर्मा की रिपोर्ट)  दिनांक 3 अक्टूबर 2021,  दिन रविवार को करमा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सुकृत (खानेआजमपुर) में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सुबह  8 बजे किया गया।  इस प्रतियोगिता में ग्रामीण बच्चों ने 100 मी०, 200 मी०, 400 मी० की दौड़ में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन श्री संजय सिंह (खेल अध्यापक) की देख-रेख में हुआ, जो कि लगभग 11 बजे संपन्न हुई। अन्त में इस दौड़ प्रतियोगिता में विजयी हुए बच्चों को गणमान्य लोगों की तरफ से प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुकृत  प्रतिनिधि रमाशंकर पटेल (रिटायर्ड फौजी), डा०सुनील तिवारी (रिंकू तिवारी) ग्राम पंचायत सदस्य ब्रिजेश कुमार, प्रदीप कुमार, अरूण कुमार गुप्ता (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट),अमित कुमार, मनीष यादव व ग्रामीण लोग  उपस्थित रहे। खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें, अनिल विश्वकर्मा, मोबाइल- 6394129840