संदेश

अक्तूबर, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा मंडल करमा का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

चित्र
करमा - सोनभद्र : भाजपा मंडल करमा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पगिया कलावती देवी शिक्षण संस्थान में प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सदर बिधायक भूपेश चौबे नें सरदार बल्लभ भाई पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। सदर बिधायक नें भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला बरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद यादव ने2014के बाद भारत में आये राजनीतिक बदलाव व हमारा दायित्व के प्रति चर्चा की उक्त अवसर पर अशोक मौर्या, प्रसन्न पटेल, राजेश मिश्र, उदयनाथ कुशवाहा, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, रबिन्द्र बहादुर सिंह, वरूण तिवारी, समेत मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनीष मिश्र ने किया। संवाददाता- जितेन्द्र कुमार शुक्ला की रिपोर्ट 

भाजपा मंडल करमा का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

चित्र
करमा - सोनभद्र : भाजपा मंडल करमा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पगिया कलावती देवी शिक्षण संस्थान में प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सदर बिधायक भूपेश चौबे नें सरदार बल्लभ भाई पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। सदर बिधायक नें भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला बरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद यादव ने2014के बाद भारत में आये राजनीतिक बदलाव व हमारा दायित्व के प्रति चर्चा की उक्त अवसर पर अशोक मौर्या, प्रसन्न पटेल, राजेश मिश्र, उदयनाथ कुशवाहा, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, रबिन्द्र बहादुर सिंह, वरूण तिवारी, समेत मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मनीष मिश्र ने किया। संवाददाता- जितेन्द्र कुमार शुक्ला की रिपोर्ट 

सर्चलुक ई-पत्रिका का हुआ विमोचन

चित्र
सोनभद्र  :  अंतर्राष्ट्रीय मानक संख्या युक्त बहुभाषी एवं बहु विषयी शोध पत्रिका  के इ-प्रकाशन प्रथम अंक का विमोचन 31 अक्टूबर 2020 को एकता दिवस बाल्मीकि जयंती के अवसर पर महादेवी वर्मा साहित्य शोध संस्थान पर संपन्न हुआ।  विंध्याचल मंडल की पहली शोध पत्रिका  का प्रकाशन  महादेवी वर्मा साहित्य शोध संस्थान सोनभद्र के द्वारा 2014 से प्रारंभ हुआ और देश के सम्मानित विद्वजनों के सहयोग से कई प्रांतों में आलोकित हो रही है और अब 2020 से ऑनलाइन ई-प्रकाशन का प्रारंभ हो गया। सर्च लुक के संपादक डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि ई-प्रकाशन दो भागों में प्रारंभ हुआ है प्रथम भाग शोधार्थियों के लिए और द्वितीय भाग साहित्यकारों के लिए. ई-पत्रिका को 2 दर्जन से अधिक कलामकारों ने संवारा है. जो अभी त्रैमासिक अंतराल पर रखा गया है. विमोचन के इस अवसर पर मुख्य संरक्षक डॉ वीना सिंह एसोसिएट प्रोफेसर जीडी बिनानी कॉलेज मिर्जापुर एवं संरक्षक डॉ गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र ने शुभकामनाएं दी है। ई प्रकाशन प्रारंभ होने पर एडवाइजरी बोर्ड एवं एडिटर बोर्ड के सम्मानित सदस्यों ने भी बधाई दी है. अ

किसानों के सम्मान की अनोखी पहल

चित्र
मिर्ज़ापुर  :       भारतीय कुर्मी महासभा जनपद इकाई मीरजापुर ने किसान नायक सरदार पटेल जी के 145 वीं जयंती पर जनपद के 12 ब्लॉकों के  चयनित 145 ग्रामों  के 14500 किसानों के द्वार द्वार पर जाकर उन्हें उपहार भेंट कर किसान स्वावलम्बन सम्मान की एक अनोखी पहल पेश की। 145 ग्रामों के प्रभारीयों ने उपहार को किसानों तक पहुंचाया।किसान स्वावलम्बन सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री गौरव सिंह पटेल ने उपहारों से सुसज्जित 12 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया।  इस मौके पर सरंक्षक डॉ सुदर्शन सिंह, प्रदेश संगठन सचिव इंजी0प्रवीण पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनूप सिंह पटेल,जिला अध्यक्ष सुशील पटेल,जिला महासचिव डॉ तेज प्रताप सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह पटेल सहित 12 ब्लाकों के अध्यक्ष उपस्थित थे। महासभा के इस अनोखे कार्य की सराहना पूरे जनपद में हो रही है।     - गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर किया गया सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन, लोगों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

चित्र
सोनभद्र : रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर भव्यता के साथ जनपद में सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन शहर के राम जानकी मंदिर पर आयोजित किया गया। इस दौरान मंदिर को भव्य तरिके से सजाया गया।  कार्यक्रम में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन अर्चन कराया गया। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल, अपर जिला अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, सुशील पाठक, कुसमाकर श्रीवास्तव, ईओ प्रदीप गिरी, अजीत रावत, धीरज केशरी आदि मौजूद रहे। वहीं नव सृजित करमा ब्लॉक के केकराही परसौना में नर्वदेश्वर महदेव मन्दिर पर भी सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमे लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यकर्ताओं में मुन्नू, विश्वनाथ, त्रिलोकी नाथ, सौम्य, आर्य आदि लोग मौजिद रहे। इस मौके पर जिला मुख्यालय से सटे छपका गांव में भी सुन्दर काण्ड का आयोजन किया गया, जिसमें राजेश, बृजेश, उमेश, उज्जवल, उत्कर्ष, डुग्गु, चिकु व पीकु ने अहम भूमिका निभाई। जिले के ओबरा तहसील के नगर पंचायत में स्

कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी, आज मिले 35 पॉजिटिव मरीज

चित्र
सोनभद्र : जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज जारी नई लिस्ट में 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिले के कोरोना शक्तिनगर, म्योरपुर, रेनुसागर, रेणुकूट, ओबरा, दुद्धी, बभनी, राबर्टसगंज, घोरावल में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, नई लिस्ट के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3795 हो चुकी है वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 53 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के नए मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 31 अक्टूबर 2020

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ‌       31/10/2020              पञ्चाङ्ग शुद्ध आश्विन शुक्ल पक्ष 15 शनिवार : तिथि : पूर्णिमा रात्रि 07:31 तक   नक्षत्र :अश्विनी सायं 06:19 तक योग : सिद्धि रात्रि 05:35 तक सूर्योदय - प्रातः 06:27 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:33 बजे सूर्य नक्षत्र संक्रांति : स्वाति तिथि 8 शनिवार दिन 01:46 (24 अक्टूबर) से तिथि 06 शुक्रवार रात्रि 08:53 तक (06 नवम्बर) तक सूर्य नक्षत्र संक्रांति फल : सामान्यवृष्टि योग दिशाशूल - पूर्व राहुकाल वास -पूर्व मूल विचार : रेवती/अश्विनी तिथि 13 गुरुवार दिन 01:15 (29 अक्टूबर) से तिथि 15 शनिवार सायं 06:19 तक (31 अक्टूबर) तक पंचक विचार : तिथि 09 रविवार रात्रि 07:29 (25 अक्टूबर) से तिथि 14 शुक्रवार दिन 03:43 तक (30 अक्टूबर) तक भद्रा : प्रातः 06:28 तक पर्व-मुहूर्त :स्नान दान व्रत पूर्णिमा, महर्षि वाल्मीकि जयंती,कार्तिक व्रता नियम आरम्भ,कार्तिक मास दिप दान, यायिजययोग, कृष्ण वस्त्र धारण मुहूर्त।                राशिफल ‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) आज एकांत में समय बि

पुलिस ने काटे 40 वाहनों का ई चालान, 1 वाहन सीज

चित्र
घोरावल- सोनभद्र : स्थानीय नगर में गुरुवार देर शाम जांच के दौरान 40 दो पहिया वाहनों का ई चालान किया गया। सूत्रों द्वारा प्राप्त सुचना के आधार पर मास्क न लगाए जाने, हेलमेट न पहनने, और समुचित कागजों के अभाव में सभी वाहनों का चालान किया गया है, वहीं एक वाहन को सीज भी कर दिया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को मास्क लगाने, हेलमेट पहनने को कहा गया और यह भी बताया गया कि जो वाहन चालक हेलमेट, मास्क लगाकर नही चलेगा, उसके वाहनों का ई चालान कर दिया जाएगा। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर रमाकांत यादव, एसआई समरजीत यादव इत्यादि लोग रहे। जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

कोरोना का कहर जारी, आज मिले 24 मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 3760

चित्र
सोनभद्र  :  जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज जारी नई लिस्ट में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिले के कोरोना म्योरपुर, रेनुसागर, ओबरा, दुद्धी, रॉबर्ट्सगंज, घोरावल केकराही में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, नई लिस्ट के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3760 हो चुकी है वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 53 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के नए मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

शरद पूर्णिमा : समय, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चित्र
शरद पूर्णिमा : समय, शुभ मुहूर्त और पूजा विधी : शरद पूर्णिमा को आरोग्‍य का पर्व कहा जाता है। शरद पूर्णिमा को अमृतमयी चांद अपनी किरणों में स्‍वास्‍थ्‍य का वरदान लेकर आता है। आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार शरद पूर्णिमा हिंदू पंचांग में सबसे धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण पूर्णिमा की रातों में से एक है। शरद पूर्णिमा इस वर्ष 30 अक्टूबर को है। यह पर्व शरद ऋतु में आता है और यह आश्विन (सितंबर / अक्टूबर) के महीने में पूर्णिमा तिथि (पूर्णिमा की रात) को मनाया जाता है। इस उत्सव को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। शरद पूर्णिमा को सबसे विशेष महत्‍व खीर खाने का माना जाता है। चंद्रमा की रोशनी में खीर को रखा जाता है और किरणों को उसके प्रभाव में पूरी तरह आने के बाद इस खीर को रोगियों को दिया जाता है। ऐसी मान्‍यता है कि खीर के सेवन से रोगों का इलाज हो जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं शरद पूर्णिमा कब है, किस समय से किस समय तक रहेगी, इसकी पूजा की विधि क्‍या है, मंत्र क्‍या है, शुभ मूहूर्त क्‍या है और पूर्णिमा पर खीर का क्‍या महत्‍व है। पूर्णिमा तिथि : 30 अक्टूबर 202

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 30 अक्टूबर 2020

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ‌       30/10/2020              पञ्चाङ्ग शुद्ध आश्विन शुक्ल पक्ष 14 शुक्रवार  : तिथि : चतुर्दशी सायं 05:25 तक   नक्षत्र : रेवती दिन 03:43 तक योग : वज्र रात्रि 05:01 तक सूर्योदय - प्रातः 06:27 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:33 बजे सूर्य नक्षत्र संक्रांति : स्वाति तिथि 8 शनिवार दिन 01:46 (24 अक्टूबर) से तिथि 06 शुक्रवार रात्रि 08:53 तक (06 नवम्बर) तक सूर्य नक्षत्र संक्रांति फल : सामान्यवृष्टि योग दिशाशूल - पश्चिम राहुकाल वास -दक्षिण-पूर्व मूल विचार : रेवती/अश्विनी तिथि 13 गुरुवार दिन 01:15 (29 अक्टूबर) से तिथि 15 शनिवार सायं 06:19 तक (31 अक्टूबर) तक पंचक विचार : तिथि 09 रविवार रात्रि 07:29 (25 अक्टूबर) से तिथि 14 शुक्रवार दिन 03:43 तक (30 अक्टूबर) तक भद्रा : दिन 05:25 से  पर्व-मुहूर्त :शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, रात्रि में लक्ष्मी इंद्र कुबेर पूजन, स्थायिजययोग, सर्वार्थसिद्धियोग, अमृतसिद्धियोग।                राशिफल ‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) अनैतिक विचार मन में आने के योग

ग्रामीणों ने किया पट्टा आबंटन का बहिष्कार

चित्र
राजगढ़ - मिर्ज़ापुर दिनांक 29 अक्टूबर को मड़िहान तहसील परिसर में आज खोराडिह गांव में हुए पट्टा आवंटन के विरोध में सैंकड़ों की संख्या में पहुँच कर खेत मजदूर भापका माले के कार्यकर्ताओं के साथ में सैंकड़ों महिलाओं ने  अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे।  ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुराने पट्टेदारो को कब्जा दिलाया जाय। सैंकड़ों लोगों को नया पट्टा किया गया है। हम लोगों के सामने भूखे मरने की नौबत आ जायेगी। सभी का एक आवाज में कहना था कि अपने चाहनेवालों  को ज्यादा भूमि आवंटन किया गया है।  संवाददाता- सतीश कुमार मिश्र की रिपोर्ट                     

कोरोना संक्रमण की उछाल रहा दोगुना तेज, आज मिले 62 मरीज, संख्या पहुंची 3700 के पार

चित्र
सोनभद्र  : जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज जारी नई लिस्ट में 62 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिले के अनपरा, म्योरपुर, शक्तिनगर, रेणुकूट, पिपरी बीजपुर, बभनी, दुद्धी, ओबरा, रॉबर्ट्सगंज में कोरोना मरीज पाए गए हैं। नई लिस्ट के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3737 हो चुकी है तथा एक्टिव संख्या 275 है, जबकी अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 3409 है वहीं 53 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 29 अक्टूबर 2020

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ‌       29/10/2020              पञ्चाङ्ग शुद्ध आश्विन शुक्ल पक्ष 13 गुरुवार : तिथि : त्रयोदशी दिन 03:25 तक   नक्षत्र :  उ.भा. दिन 01:15 तक योग : हर्षण रात्रि 04:28 तक सूर्योदय - प्रातः 06:26 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:34 बजे सूर्य नक्षत्र संक्रांति : स्वाति तिथि 8 शनिवार दिन 01:46 (24 अक्टूबर) से तिथि 06 शुक्रवार रात्रि 08:53 तक (06 नवम्बर) तक सूर्य नक्षत्र संक्रांति फल : सामान्यवृष्टि योग दिशाशूल - दक्षिण राहुकाल वास -दक्षिण मूल विचार : रेवती/अश्विनी तिथि 13 गुरुवार दिन 01:15 (29 अक्टूबर) से तिथि 15 शनिवार सायं 06:19 तक (31 अक्टूबर) तक पंचक विचार : तिथि 09 रविवार रात्रि 07:29 (25 अक्टूबर) से तिथि 14 शुक्रवार दिन 03:43 तक (30 अक्टूबर) तक भद्रा : नहीं पर्व-मुहूर्त :सर्वार्थसिद्धियोग, यायिजययोग, अन्नप्रासन, सूती स्नान, शैया उपभोग, नया वस्त्र धारण, व्यापार, नौका भ्रमण, धान्यच्छेदन मुहूर्त।                राशिफल ‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) कारोबार संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती ह

ग्राम पंचायत केकराही में किया गया सोशल ऑडिट

चित्र
करमा-ककराही, सोनभद्र : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केकराही में समवर्ती सोशल ऑडिट किया गया। जिसमें जिला कोऑर्डिनेटर राजेंद्र प्रसाद, सोशल ऑडिट टीम में राजेश कुमार मिश्र पूर्व मण्डल अध्यक्ष हिंदुआरी, श्वेता ने सोशल ऑडिट किया।  बता दें कि जूनियर हाई स्कूल पर बाउंड्री वाल का निर्माण और वृक्षारोपण का कार्य ग्राम पंचायत में किया गया है जो टीम द्वारा देखा गया।  मौके पर ग्राम प्रधान आशा केसरी, बनवारीलाल गुप्ता उर्फ राजू केशरी, पंचायत मित्र कमलेश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे। जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

जंगल में वृद्ध महिला की सड़ी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी, बेटे ने हत्या का आरोप लगाया

चित्र
ओबरा - सोनभद्र : थाना क्षेत्र के कनहरा गांव में जंगल में वृद्ध महिला की लाश सड़ी हुई पाई गई है, प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि देखने से ऐसा लगता है जैसे कि बुजुर्ग महिला की हत्या तीन-चार दिन पहले पत्थर से कूच कर की गई हो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है। जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी, आज मिले 31 नए मरीज, मृतकों की संख्या 53

चित्र
सोनभद्र : जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज जारी नई लिस्ट में 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिले के कोरोना म्योरपुर, शक्तिनगर, रेणुकूट, चोपन, ओबरा, दुद्धी, सलखन, घोरावल, रॉबर्ट्सगंज में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, नई लिस्ट के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3675 हो चुकी है वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 53 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के नए मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

राष्ट्रीय बेबीनार हुआ संपंन्न

चित्र
सोनभद्र  :  बैसवार कल्याण समिति द्वारा आयोजित सामाजिक एकता और अखंडता मुद्दे पर  द्वितीय वेबीनार इंजीनियर बसंत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिस का संचालन डॉक्टर बृजेश महादेव ने किया, जिसमें बतौर स्पीकर  सर्वश्री शिव नारायण सिंह  सहायक विकास अधिकारी घोरावल सोनभद्र एवं अध्यक्ष बैसवार कल्याण समिति उत्तर प्रदेश, इ.समय लाल बीजपुर उत्तर प्रदेश, राजपति अविचल  अधिशासी अधिकारी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश, गया प्रसाद बैस अध्यक्ष बैसवार कल्याण समिति छत्तीसगढ़, शंकर दयाल बैसवार युवा नेता समाजवादी पार्टी सोनभद्र उत्तर प्रदेश, रामप्रसाद बैस युवा नेता भाजपा सीधी मध्य प्रदेश, इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह सहायक अभियंता  यूपीपीसीएल अनपरा सोनभद्र उत्तर प्रदेश डॉक्टर दिनेश कुमार शंभू रत्न  प्रवक्ता उच्च शिक्षा विभाग  मध्य प्रदेश ने अपने विचार रखें.  सभी वक्ताओं ने  वेबीनार के संयोजक  डॉक्टर बृजेश महादेव को इस आयोजन के लिए  धन्यवाद भी ज्ञापित किया. वेबीनार में  आर्थिक विकास  शिक्षा  सामाजिक ज्ञान  परंपराएं अनुशासन भाईचारा  सम्मान  संगठन और सहयोग आदि पर  बृहद  पर चर्चा की गई जिसमें 3 दर्जन

मदन मोहन विश्वकर्मा नौगढ़ विकास खण्ड के अध्यक्ष नियुक्त

चित्र
नौगढ़ - चंदौली  आल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने दिनांक- 27 अक्तूबर को चंदौली के जिला अध्यक्ष श्रीकांत विश्वकर्मा की संस्तुति पर लालतापुर मझगाई के निवासी मदन मोहन विश्वकर्मा को नौगढ़ विकासखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि, इनकी नियुक्ति से महासभा द्वारा चलाए जा रहे समाज के सर्वांगीण विकास, स्वाभिमान और भागीदारी के संघर्ष तथा एकता,न्याय एवं समानता के मिशन को बल मिलेगा। श्री मदन मोहन विश्वकर्मा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय ऊर्जावान एवं  पत्रकारिता से जुड़े लोकप्रिय युवा नेता हैं। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राहुल विश्वकर्मा ने दी है।   -ब्लाक ब्यूरो चीफ मदन मोहन की रिपोर्ट 

जिला अस्पताल लोढ़ी में ओपीडी हुआ शुरू, मरीजों को मिली सुविधाएं

चित्र
राबर्ट्सगंज सोनभद्र : जैसा कि आप सभी को मालुम है कि कोविड-19 कोरोना के मद्देनजर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में संपूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की गई थी उसी के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी में ओपीडी बंद कर दिया गया था, इसके बाद मरीजों को दवा लेने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। जिला प्रशासन द्वारा भले ही इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी गई थी लेकिन मरीजों को दवा नहीं मिल पा रही थी,  एक बार पुनः जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला अस्पताल  की ओपीडी शुरू होने के बाद मरीजों को काफी सहूलियत मिली है, मरीज वहां आकर दवा निशुल्क ले रहे हैं, मरीजों ने बताया कि पहले जो समस्याएं थी वह दूर हो गई हैं, इससे हम लोग काफी परेशान हुए लेकिन अब इसमें सुधार हो गया है। अब हमे परेशान नही होना पड़ेगा।    - योगेश कुमार मिश्र की रिपोर्ट

मनरेगा में जेसीबी से हो रहा काम, 6 पर मुकदमा दर्ज

चित्र
जुगैल-सोनभद्र : स्थानीय थाना क्षेत्र के भरहरी गांव में मनरेगा द्वारा बंधी निर्माण कार्य में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की शिकायत मिली है। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी ने थानाध्यक्ष को पत्र द्वारा जानकारी दिया कि ग्राम पंचायत भरहरी में बंधी निर्माण कार्य जेसीबी से कराया जा रहा है, जिसकी जांच श्रम रोजगार द्वारा कि गई है जहां मौके पर मस्टरोल नहीं मिली और मशीन से कार्य कराते हुए पाया गया, जिसको देखते हुए तत्काल मनरेगा की धारा अनुसार श्री कृष्ण दुबे ग्राम पंचायत सचिव, राम अवतार ग्राम प्रधान, अनिल कुमार चतुर्वेदी तकनीकी सहायक, सुजीत कुमार ग्राम रोजगार सेवक, जेसीबी मालिक व चालक के उपर जूगैल थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

आज का पंचांग व राशिफल - 28 अक्तूबर 2020

चित्र
आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ‌       28/10/2020              पञ्चाङ्ग शुद्ध आश्विन शुक्ल पक्ष 12 बुद्धवार : तिथि : द्वादशी दिन 01:42 तक   नक्षत्र :  पू.भा. दिन 11:03 तक योग : व्याघात रात्रि 04:05 तक सूर्योदय - प्रातः 06:25 बजे सूर्यास्त -  शायं 05:35 बजे सूर्य नक्षत्र संक्रांति : स्वाति तिथि 8 शनिवार दिन 01:46 (24 अक्टूबर) से तिथि 06 शुक्रवार रात्रि 08:53 तक (06 नवम्बर) तक सूर्य नक्षत्र संक्रांति फल : सामान्यवृष्टि योग दिशाशूल - उत्तर राहुकाल वास -दक्षिण-पश्चिम मूल विचार : रेवती/अश्विनी तिथि 13 गुरुवार दिन 01:15 (29 अक्टूबर) से तिथि 15 शनिवार सायं 06:19 तक (31 अक्टूबर) तक पंचक विचार : तिथि 09 रविवार रात्रि 07:29 (25 अक्टूबर) से तिथि 14 शुक्रवार दिन 03:43 तक (30 अक्टूबर) तक भद्रा : नहीं पर्व-मुहूर्त :प्रदोष व्रत, पद्मनाभ द्वादशी, आज के दिन दुग्ध का दान करना चाहिए, दाल का त्याग करें, जातकर्म, नामकरण, शिशुताम्बुल भक्षण, गर्भाधान, नया वस्त्र धारण, व्यापार, धान्यच्छेदन मुहूर्त।                राशिफल ‌‌1. मेष : ( चु चे

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन श्री बृज भूषण शर्मा के द्वारा SSDP का फीता काटकर किया गया शुभारंभ-नौगढ़ चन्दौली चंदौली जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नौगढ़ में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृजभूषण शर्मा जी के द्वारा फीता काटकर (SSDP) स्माल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का किया गया शुभारंभ

चित्र
नौगढ़ - चन्दौली  चंदौली जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नौगढ़ में दिनांक- 27 अक्तूबर को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बृजभूषण शर्मा जी के द्वारा फीता काटकर (SSDP) स्माल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। बताया जाता है कि नौगढ़ क्षेत्र कि 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 92000 लोग निवास करते हैं, नौगढ़ का क्षेत्रफल 210.86 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।  यह कार्यक्रम सन् 2010 से लगातार प्रत्येक साल किया जा रहा है,तथा यह आगे भी जारी रहेगा।  क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन प्रीति त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि स्माल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम नक्सल क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष कराया जाता है जिसमें क्षेत्र के महिला व पुरुष पलम्बर,सिलाई,कढ़ाई , इलेक्ट्रीशियन, ड्राइविंग ,ब्यूटीशियन की प्रशिक्षण कराई जाती है श्री त्रिपाठी जी के द्वारा बताया गया कि इस बार सिलाई ,कढ़ाई, ब्यूटीशियन ,B.Ed ,बीटीसी कि कोचिंग सेंटर ,ताइक्वांडो ट्रेनिंग ही दी जाएगी मुख्य अतिथि श्री एडीजी बृजभूषण शर्मा जी के द्वारा पूर्व में चल रहे वोकेशनल ट्रेनिंग मे प्रशिक्षण करके वर्तमान समय में प्रशिक्षण दे