आज का पंचांग व राशिफल - 28 अक्तूबर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       28/10/2020
             पञ्चाङ्ग
शुद्ध आश्विन शुक्ल पक्ष 12 बुद्धवार :
तिथि : द्वादशी दिन 01:42 तक  
नक्षत्र :  पू.भा. दिन 11:03 तक
योग : व्याघात रात्रि 04:05 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:25 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:35 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : स्वाति तिथि 8 शनिवार दिन 01:46 (24 अक्टूबर) से
तिथि 06 शुक्रवार रात्रि 08:53 तक (06 नवम्बर) तक
सूर्य नक्षत्र संक्रांति फल : सामान्यवृष्टि योग
दिशाशूल - उत्तर
राहुकाल वास -दक्षिण-पश्चिम
मूल विचार :
रेवती/अश्विनी तिथि 13 गुरुवार दिन 01:15 (29 अक्टूबर) से
तिथि 15 शनिवार सायं 06:19 तक (31 अक्टूबर) तक
पंचक विचार : तिथि 09 रविवार रात्रि 07:29 (25 अक्टूबर) से
तिथि 14 शुक्रवार दिन 03:43 तक (30 अक्टूबर) तक
भद्रा : नहीं
पर्व-मुहूर्त :प्रदोष व्रत, पद्मनाभ द्वादशी, आज के दिन दुग्ध का दान करना चाहिए, दाल का त्याग करें, जातकर्म, नामकरण, शिशुताम्बुल भक्षण, गर्भाधान, नया वस्त्र धारण, व्यापार, धान्यच्छेदन मुहूर्त।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं, शरीर में थकान बनी रहेगी, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, मन में कुंठा की भावना को जागृत ना होने दें, परिवार में तनाव का माहौल हो सकता है।

‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌ हर क्षेत्र में आपको काफी व्यस्तता मिलेगी, महत्वपूर्ण कार्य होने से काफी अच्छा महसूस करेंगे, विद्यार्थी अपनी शिक्षा के प्रति गंभीर रहेंगे, आवश्यक कारोबारी समझौते हो सकते हैं, परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में आप को संयमित रहने की आवश्यकता है, शोध कार्य में आपको लाभ होने वाला है, रुके हुए कार्य आज पूरे हो जाएंगे ऐसा योग बन रहा है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा, नए कार्यों को फिर हाल आज टाल देना ही ज्यादा उचित होगा, धर्म के गूढ़ रहस्यों को समझने का प्रयास कर सकेंगे, ऑफिस में साथियों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे, ध्यान दें कि आज आपको सर्दी जुखाम इत्यादि की समस्या परेशान कर सकती है।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
बनते हुए कार्यों में बाधा आने की आशंका बनी रहेगी, घर के बड़ों से कुछ बहस होने की संभावना है, परिवार में आपकी प्रासंगिकता कम रहेगी, अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें वरना बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज आपको बहुत ज्यादा भागदौड़ करने की आवश्यकता पड़ सकती है, इसका बेहतरीन परिणाम भी प्राप्त होने वाला है, दैनिक दिनचर्या और व्यवस्थित हो सकती है, सुख के साधनों में वृद्धि होने का योग बन रहा है, व्यवसाय में आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, मनोरंजन में मन लगेगा।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की मिलने वाली है, अटके हुए कार्यों को पूरा करने का दबाव आपके ऊपर बन सकता है, आज आप अपने आपको काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, नौकरी में धन लाभ होने की संभावना बनेगी, जीवन साथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होने वाला है ।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
शेयर बाजार से जुड़ी जातको को आज हानि उठानी हो सकती है, आर्थिक दृष्टिकोण से आज आपका समय अच्छा बिल्कुल नहीं है, मन में किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर की दुविधा बनी रहेगी, प्रेम संबंधों में कड़वाहट बनी रहेगी, पूरा दिन संघर्ष भरा रह सकता है।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
 परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, लोग आपके व्यक्तित्व पर सवाल खड़ा कर सकते हैं, आज आपको पित्त संबंधित रोग या अपच की समस्या हो सकती है, उधार लेने से बचने की आवश्यकता है, वाहन का संचालन सावधानीपूर्वक करें अन्यथा आज वाहन में खराबी आने का योग भी बन रहा है।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आज मार्केट से जुड़े हुए जातकों की आय बढ़ने वाली है, जिस कार्य में हाथ लगाएंगे उसे पूरा करके ही आज सांस लेंगें, व्यवसाय में बेहतर लाभ मिलने वाला है, अपने शौक को पूरा करने के लिए आज आपका उत्तम समय है, ध्यान दें आज आप की आकस्मिक यात्रा हो सकती है जिसमें आपको पूर्णतया लाभ मिलने वाला है।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
कार्यक्षेत्र में जूनियर सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, सभी कार्यों को बहुत सफाई से करने की आवश्यकता है, आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी, नई संपत्ति खरीद सकते हैं, आपके सहायक कर्मी आपका सहयोग कर सकते हैं।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
महिला जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से बहुत ही शुभदायक रहेगा, आपके कुशल नेतृत्व की प्रशंसा होगी, दांपत्य संबंधों में परस्पर समर्पण और समभाव की भावना बनी रहेगी, कुछ नया करने का प्लान कर सकते हैं, वरिष्ठ लोगों से आपको मार्गदर्शन मिलने वाला है।

              🌹 राधे राधे🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान