संदेश

शिक्षक दिवस लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुछ बात कुछ जज़्बात कवि मंच द्वारा 'नारी से नारायणी' एवं 'शिक्षक दिवस पर आयोजित काव्य गोष्ठियां संपन्न

चित्र
गोरखपुर :  भारतीय गौरव साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान "कुछ बात कुछ जज्बात कवि मंच" गोरखपुर उ.प्र.द्वारा दिनांक 04 सितंबर 2021 को 'नारी से नारायणी' एवं दिनांक 05 सितंबर 2021 को "शिक्षक दिवस" पर आनलाइन काव्य गोष्ठियों का शानदार आयोजन संपन्न हो गया।    4 सितंबर 2021 को आयोजित 'नारी से नारायणी' काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता आ. दिव्या मिश्रा जी ने की।मुख्य अतिथि के रुप में मुंबई, महाराष्ट्र की चलचित्र नायिका आ.अरुणा सांगल जी रही, विशिष्ट अतिथि के रुप में आ. अलका अरोड़ा जी की पावन उपस्थिति ने मंच को गौरवांवित किया।     आ.प्रज्ञा पाण्डेय जी की सरस्वती वंदना से काव्य गोष्ठी का प्रारंभ हुआ।शिक्षाविद डा. जहाँ आराजी, समाजसेविका आ. पारमिता षडगीं सहित सभी ने नारी विषय चर्चा और काव्य पाठ से आयोजन कोई सारगर्भित दिशा प्रदान की।   संचालन आ. अलका अरोड़ा जी और समापन आभार आ. प्रज्ञा पाण्डेय जी ने किया।      5 सितंबर 2021 को प्रथम काव्य गोष्ठी अपरान्ह  3.00 बजे प्रारंभ हुई। जिसकी अध्यक्षता आ. डा. अजय प्रसून जी (लखनऊ ), मुख्य अतिथि आ. डा. श

ABCT टीम के द्वारा धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस।

चित्र
सुकृत- सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र बृजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट) सोनभद्र जिले के करमा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा लोहरा में अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के केंद्रीय कार्यालय पर शिक्षक दिवस को बड़े ही धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाया गया।  इस दौरान शिक्षा की जननी और भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले तथा फातमा शेख के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया तथा शिक्षा जगत में उनके योगदान को सबके समक्ष रखा गया। इस दौरान अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहे कि आज जो सबको शिक्षा का अधिकार मिला है उसका पूरा श्रेय इन्हीं को जाता है। इस दौरान अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला सचिव सोनभद्र बृजेश कुमार सिंह, जिला उपसचिव रविन्द्र कुमार मौर्य, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

बाबू जगदेव प्रसाद जी शहादत दिवस पर किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

चित्र
लोहरा - सोनभद्र :  (जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र बृजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट)   करमा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा लोहरा में "अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट" के केंद्रीय कार्यालय पर अमर शहीद भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।  इस दौरान उनके विचारों को सबके सामने रखा गया तथा उन्हें याद करते हुए उनके विचारों को अमल में लाने की शपथ ली गई। इस दौरान अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह मौर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला सचिव सोनभद्र बृजेश कुमार सिंह, जिला उपसचिव रविन्द्र कुमार मौर्य, दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए।

शिक्षकों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान, विश्वकर्मा महासभा ने किया सम्मान : अशोक विश्वकर्मा

चित्र
पड़ाव, दुल्हीपुर, वाराणसी :  आज 5 सितंबर 2021 को ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के तत्वावधान में दुल्हीपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले शिक्षकों को माल्यार्पण कर व तिलक लगाकर तथा अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का आरंभ सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन कृतित्व और आदर्शों की चर्चा करते हुए कहा कि वह भारतीय संस्कृति के संवाहक शिक्षाविद दार्शनिक और महान विचारक थे।उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से विभूषित कर सम्मानित किया गया। वह शिक्षकों के प्रेरणा स्रोत तथा गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा शिक्षक छात्रों को नया आयाम दे कर उनके जीवन को संवारते हैं। वह हमें सिर्फ शिक्षित ही नहीं करते वरन जीवन की राह भ

शिक्षक दिवस के अवसर पर अर्थशास्त्री शिवधारी शरण राय हुए सम्मानित

चित्र
रॉबर्ट्सगंज-सोनभद्र : (रावर्टसगंज ब्लॉक ब्यूरो चीफ प्रफुल्ल नरायन सिंह की रिपोर्ट) साहित्य, कला, संस्कृति, पर्यावरण के क्षेत्र में अनवरत दो दशकों से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के तत्वाधान में जनपद के प्रख्यात अर्थशास्त्री, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवधारी शरण राय को ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम, उपहार प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।    इस अवसर पर अपना विचार करते हुए ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने कहा कि- गुरुजनों का आदिकाल से भारतीय समाज,, संस्कृति, धर्म में महत्वपूर्ण स्थान रहा है, बिना गुरु का ज्ञान संभव नहीं है, माता अगर बालक की प्रथम शिक्षिका है तो गुरु बालक के चतुर्मुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, कबीर दास जी ने गुरु की महत्ता का बखान करते हुए कहा है-  गुरु कुम्हार शिष कुंभ है, गढ़ि-गढ़ि काढ़ै खोट। अन्तर हाथ सहार दै,  बाहर बाहै चोट॥  सब धरती कागज करूँ,  लिखनी सब बनराय। सात समुद्र की मसि करूँ,  गुरु गुण लिखा न जाय॥    डॉ आनंद नारायण ने अपना विचार