संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह में देवताओं ने की पुष्पों की वर्षा

चित्र
श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह में देवताओं ने की पुष्पों के वर्षा - भागवत कथा के छठे दिन की कथा में श्री कृष्ण रुकमणी विवाह का हुआ वर्णन - भागवत कथा में सम्मानित हुई प्रवचन कर्ता देवी विष्णु प्रिया एवं मुख्य यजमान रतन लाल गर्ग - भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाए का छप्पन भोग - श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु सोनभद्र : (संवाददाता संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट) आर्य समाज मंदिर प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन अयोध्या से पधारी कथावाचक देवी विष्णु प्रिया ने गिरिराज लीला, रुक्मिणी विवाह की कथा का श्रद्धालुओं को रसपान कराया। कथा के अनुसार ज्ञानेशानंद के नेतृत्व में  सजाई गई सजीव झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। जिसमें भगवान श्री कृष्ण का रूप धारण किए डॉक्टर सौरभ गोयल एवं रुकमणी के वेश में डॉ निधि गोयल तथा बलराम कृष्ण कुमार गर्ग व रेवती बनी रेनू गर्ग ने अपनी सुंदर प्रदर्शन से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथा का वाचन करते हुए प्रवचन कर्ता देवी विष्णु प्रिया ने कहां कि विदर्भ के राजा भीष्मक के घर रुक्मिणी का जन्म हुआ। बाल अवस्था से भगवान

इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में देहदान की घोषणा कर चुके गोण्डा के सुधीर श्रीवास्तव को मिला "साहित्य गौरव" सम्मान

चित्र
इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में  देहदान की घोषणा कर चुके गोण्डा के सुधीर श्रीवास्तव को  मिला "साहित्य गौरव" सम्मान  गोण्डा (उ.प्र.) :  बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (अंतरराष्ट्रीय) द्वारा विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए जिले के वरिष्ठ कवि /साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव  को बुलंदी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी, मातृका बहुगुणा (राष्ट्रीय सचिव), राकेश शर्मा (उपाध्यक्ष) एंव संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा "साहित्य गौरव" सम्मान प्रदान किया गया l      ज्ञातव्य है कि 21 अगस्त से 6 सितंबर 2022 तक चले आयोजन में 35 देशों के 3970 कवियों/ कवयित्रियों ने क्रमानुसार लगातार 400 घंटे काव्यपाठ किया जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।   पिछले वर्ष  बुलंदी संस्था ने हिंदी के प्रचार -प्रसार हेतु  207 घण्टे का अनवरत कार्यक्रम आयोजित करवाया था l  जिसे भी इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज  किया गया था।         विशेष यह भी है कि वर्तमान में दूसरी बार पक्षाघात की पीड़ा झेल रहे  अनेकानेक सम्मान से सम्मानित श्री सुधीर श्रीवास्तव ने ने

साक्षात्कार- बिहार न्यूज के संपादक/शिक्षक/युवा कलमकार विक्रांत ठाकुर ने अपना जन्मदिन 10 दिसंबर 2022 को मकस कहानिका की उप सूचना प्रभारी शिखा गोस्वामी और ग्वालियर किरण की रिपोर्टर प्रतिभा जैन के साथ बड़ी ही धूम धाम से मनाया और इस अवसर पर उन्होंने अपनी जिन्दगी से जुड़े कुछ राज भी साझा किए। प्रस्तुत है बात-चीत के मुख्य अंश-

चित्र
साक्षात्कार-  बिहार न्यूज के संपादक/शिक्षक/युवा कलमकार विक्रांत ठाकुर ने अपना जन्मदिन 10 दिसंबर 2022 को मकस कहानिका की उप सूचना प्रभारी शिखा गोस्वामी और ग्वालियर किरण की रिपोर्टर प्रतिभा जैन के साथ बड़ी ही धूम धाम से मनाया और इस अवसर पर उन्होंने अपनी जिन्दगी से जुड़े कुछ राज भी साझा किए। प्रस्तुत है बात-चीत के मुख्य अंश-  प्रतिभा जैन- नमस्ते विक्रांत जी, आज आप अपना कौन सा जन्मदिन मना रहे हैं?  जी आज मैं अपना 44 वां जन्मदिन मना रहा हूँ और आभार व्यक्त करता हूँ उन सभी लोगों का जिनका सहयोग मुझे बराबर मिलता रहता है।  शिखा- आज के दिन क्या- क्या खास करेंगे?  सर्वप्रथम अपने माता- पिता के फोटो के सामने खड़े होकर उनको नमन करूंगा फिर ईश्वर को धन्यवाद दूंगा और अपने पूरे परिवार के साथ ही सभी सहयोगियों तथा अपने जीवनसंगिनी को आभार व्यक्त करूँगा जिनका सहयोग मुझे हमेशा मिलता रहता है। उसके बाद मै अपने विद्यालय में बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाउंगा।  प्रतिभा- आपकी नित्य दिनचर्या क्या है?    प्रतिदिन सुबह उठने के बाद ईश्वर को याद करके अपने दिन की शुरुआत करते हैं और अपने विद्यालय जा

ऋणानुबन्ध का आयोजन

चित्र
ऋणानुबन्ध का आयोजन जहाँ बारिश न हो, वहाँ की फसलें खराब हो जाती हैं, जहाँ धर्म संस्कार न हों, वहाँ की नस्लें खराब हो जाती हैं-  "अज्ञात"       भारतीय संस्कृति की मंदाकिनी सतत् प्रवाहित होती रहे तथा इसमें पुण्य स्नान हेतु हिंददेश परिवार छत्तीसगढ़ इकाई ने एक नवीन आनलाइन उपक्रम "ऋणानुबन्ध" का आयोजन किया। जो संस्कृति व अध्यात्म से सम्बन्धित होने के साथ साथ भारतीयों के विश्वास और मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिंददेश परिवार की संस्थापिका डॉ. अर्चना पाण्डेय 'अर्चि' थीं, जिन्होंने कार्यक्रम का खूबसूरत आग़ाज़ किया।                01 दिसम्बर 2022 की शाम 7:00 बजे यह कार्यक्रम संस्था की अध्यक्षा रंजना श्रीवास्तव के द्वारा प्रस्तुत "ऋणानुबन्ध" की प्रस्तावना और संकल्पना के साथ प्रारम्भ हुआ, जो 13 जनवरी 2023 को सम्पन्न होगा। इसी श्रृंखला में 32 वक्ता प्रतिदिन एक एक कथानक के माध्यम से कर्मफल और पुनर्जन्म के सिद्धान्त की पुनरावृत्ति करेंगे और ऋण से मुक्ति हेतु मनीषियों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान करेंगे।           आध्