संदेश

दिसंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारती यादव 'मेधा ' का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

चित्र
भारती यादव 'मेधा ' का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज       साहित्योदय राम रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय द्वारा आयोजित जन रामायण अखण्ड काव्यार्चन में सहभागिता  करके भारती यादव 'मेधा ' का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। रायपुर छत्तीसगढ़ निवासी भारती यादव 'मेधा ' ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय साहित्योदय के संस्थापक पंकज प्रियम जी तथा स्लॉट सह संचालिका सीमा निगम  को देते हुए आभार जताया । दिनांक 5 दिसंबर 2021 को दो. 2 से 3 बजे के दौरान स्लॉट न.07 में रश्मि लता मिश्रा  के संचालन तथा  सीमा निगम  के सह संचालन में भारती यादव 'मेधा 'द्वारा रामायण आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया था ।            गौरतलब है कि 5 दिसंबर प्रातः 8 बजे से 6 दिसम्बर 10:30 बजे तक लगातार साढ़े 26 घण्टे तक ऑनलाइन अखण्ड काव्यार्चन चला जिसमें विश्व के ढाई सौ से अधिक रचनाकारों ने प्रभु श्री राम पर अपनी मौलिक कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन 26 सुप्रसिद्ध एंकरों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्

मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने किया जटायु का उद्धार

चित्र
मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने किया जटायु का उद्धार रावर्टसगंज, सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ बृजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट)  नगर के आटीएस प्रांगण में आयोजित श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के  छठे दिन महायज्ञ के व्यास श्री सूर्य लाल मिश्र द्वारा भगवती सीता की खोज का वर्णन करते हुए कहा कि-"छल और कपट से भगवती सीता का अपरहण लंकेश द्वारा कर लिया गया। पंचवटी के जंगल में भगवान श्री राम माता जानकी को खोजते हुए विलाप कर रहे हैं-  *हे खग मृग से मधुकर श्रेनी।*   *तुम देखी सीता मृगनैनी।।*  *खंजन सूक कपोत मृगमीना* *मधुप निकल कोकिला प्रवीणा।।*    सीता जी को खोजते- खोजते मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम- अनुज लक्ष्मण रावण के प्रहार से घायल गिद्धराज जटायु के पास पहुंचे जटायु ने भगवान श्रीराम को बताया कि-  *तब कह गीध बचन धरी धीरा।*  *सुनहु राम भजन भव भीरा। *नाथ दशानन यह गति किन्हीं।*   *तेहि खल जनक सुता हरि लीन्हीं।।*    भगवान श्रीराम को यह सूचना देकर जटायु परलोक सिधारजाता है और उसे सद्गति प्रदान कर भगवान श्री राम शबरी के आश्रम में पहुंचते हैं जहां पर सबरी उनका स्वागत- सत्कार करते हुए उन्हें जंगल

नए साल की शुभकामनाओं के साथ एक प्यारा सा गीत : सुनील वाजपेयी

चित्र
नए साल की शुभकामनाओं के साथ एक प्यारा सा गीत : सुनील वाजपेयी                             (नव वर्ष 2022) मुस्कुराते हुए,  दिल चुराते हुए,  आ रहा है नया साल गाते हुए।  ठंड ओढ़े हुए,  धूप की चुनरी,  फिर रही संग हवा के फिरे जो परी,  गुनगुनी चेतना को जगाते हुए,  आ रहा है नया साल गाते हुए।  एक सिरहन भरी है खुशी हर तरफ, हर दिशा है मगन,  गिर रही है बरफ,  प्रेम के गीत को गुनगुनाते हुए,  आ रहा है नया साल गाते हुए।  कोहरे में लगी डूबने घाटियां, फूल ही फूल से खिल रही वादियां,  खुशबू की लहर में समाते हुए, आ रहा है नया साल गाते हुए।  है उमंगो भरा धूपिया सा गगन,  जग रही हर तरफ एक मीठी अगन,  इंद्रधनुषी सपन जगमगाते हुए,  आ रहा है नया साल गाते हुए। - सुनील वाजपेयी

मीरजापुर की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

चित्र
मीरजापुर की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च  मिर्ज़ापुर : (अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट) जनपद मीरजापुर में 26 दिसंबर 2021 को हुए एक नाबालिक बच्ची का रेप और निर्मम हत्या का मामला अब और तुल पकड़ता जा रहा है। बच्ची को न्याय दिलाने के लिए  जन अधिकार पार्टी   के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा   के निर्देशानुसार 29 दिसंबर को जनपद मिर्जापुर में जिलाध्यक्ष इंजी. के.सी. मौर्य जी के नेतृत्व में कैंडल मार्च किया गया तथा बिटिया ज्योति मौर्या (काल्पनिक नाम) के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद बिटिया की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।  बिटिया के आवास तक जाकर  श्रद्धांजलि सभा की गई एवं कैंडल मार्च का समापन किया गया,  वहीं विधानसभा घोरावल में भी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च।   इस कैंडल मार्च कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सुषमा मौर्या, प्रदेश महासचिव रानी सिंह, प्रदेश सचिव इन्दू मेहता, मण्डल अध्यक्ष डॉ भागीरथी सिंह साथ में जिला प्रभारी अमरनाथ मौर्य , जिला अध्यक्ष आदित्य मौर्य, जिला महासचिव 

राष्ट्रीय शिक्षा और सामाजिक समरसता उन्नयन में ऑनलाइन शिक्षा की भूमिका : प्रो. मीरा भारती

चित्र
राष्ट्रीय शिक्षा और सामाजिक समरसता उन्नयन में ऑनलाइन शिक्षा की भूमिका : प्रो. मीरा भारती सर्वद्रव्येषु विद्यैव द्रव्यमाहुरनुत्तमम् । अहार्यत्वादनर्ध्यत्वादक्षयत्वाच्च सर्वदा ॥ अर्थात सब धनों में विद्यारुपी धन सर्वोत्तम है, क्योंकि इसे न तो छीना जा सकता है और न यह चोरी की जा सकती है। इसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती है और उसका न इसका कभी नाश होता है। जन-मानस मनोवृत्ति और कर्मयोग, संग समाज -वृत्ति व समाज-समूहों की कार्य-शैली का निर्धारण शिक्षा द्वारा होता है। भारतीय शिक्षा प्रणाली अनेक त्रुटियों से संघर्ष करती रही है, जैसे- छात्रों के सुविचार-तंत्र के निर्माण, चरित्र-उन्नयन में असफल शिक्षा-तंत्र अनुपयुक्त पाठ्यक्रम, अपर्याप्त शिक्षण-उपकरण, संसाधन, कर्मियों में स्वाभिमान, प्रेरणा का निम्न स्तर, दंड और परीक्षाओं का भय आदि। विशेषज्ञों की राय में, उन्मुक्त वर्गव्यवस्था काल में भी ऑनलाइन शिक्षा, ई-लर्निंग से छात्रों में मैत्री-बोध आवश्यक है, जो उनकी डिजिटल साक्षरता उनके लिए संभावनाओं के नवद्वार खोलती है । दूसरी ओर आलोचकों का मत है कि ऑनलाइन ज्ञान  पारम्परिक वर्ग व्यवस्था का विकल्प

सादगी चंद्रहार मणिबेन का : मीरा भारती

चित्र
सादगी चंद्रहार मणिबेन का : मीरा भारती  सादगी है उत्तम, अति पावन  आभरण, सदा  देती यह जीवन सुलक्ष्य  आमंत्रण।  सादगी उज्जवल, वह व्यक्ति  है सोद्देश्य, स्मरणीय मणिबेन हैं, पिता हैं लौह पुरुष।  सरदार की धोती से  बने  उनके वस्त्र, भारत  गृहमंत्री पुत्री, सेवा  करें  सतत।  धागे से बंधा इक कमानी का है चश्मा रखे मणि-प्रज्ञा लक्ष्य-परक  दृढ़ प्रेरणा।  सादगी मणि का चंद्रहार, शीर्ष है क्षमा।  सरदार कहें, बेटी  वह  निर्धन  की ही, मणि व्यक्तित्व अलंकृत सादगी से ही।  बदलो अलंकार अर्थ, यह सार सादगी का, गुणवत्ता है सदा।  - मीरा भारती  पुणे, महाराष्ट्र

अत्यधिक ठंड व शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से आठवीं तक के सभी विद्यालय बंद

चित्र
अत्यधिक ठंड व शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से आठवीं तक के सभी विद्यालय बंद सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ बृजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट) सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने अत्यधिक ठंड व शीतलहर का प्रकोप देखते हुए जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देश में जनपद के परिषदीय, सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय सीबीएसई, आईसीएसई सहित नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में दिनांक 30/12/2021 को शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेंगे, आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी डीबीटी व अन्य विभागीय कार्यो को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। 

महिला साहित्यिक मंच एवं इरा पब्लिशर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक गोष्ठी का हुआ आयोजन

चित्र
 महिला साहित्यिक मंच एवं इरा पब्लिशर्स के संयुक्त तत्वावधान में  एक गोष्ठी का हुआ आयोजन कानपुर :  आज कानपुर महिला साहित्यिक मंच एवं इरा पब्लिशर्स के संयुक्त तत्वावधान में मोतीझील में डॉ सुषमा त्रिपाठी के सत्तरवें जन्मदिन के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आपके आगामी कथा-संग्रह 'मिडल क्लास लड़की' के कवर पेज का अनावरण उन्हीं के हाथों किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से सुषमा त्रिपाठी जी को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया। तत्पश्चात वहाँ उपस्थित सभी महिला  रचनाकारों ने कविता, गीत, ग़ज़ल एवं लघुकथा आदि विभिन्न विधाओं में अत्यंत सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। काव्य-गोष्ठी में डॉ जया राजपूत, डॉ आशा सिंह, अर्चना गंगवार, डॉ गायत्री सिंह, चाँदनी पाण्डेय, डॉ राधा शाक्य,अनिता मौर्या, अन्नपूर्णा बाजपेई,अंजना बाजपेई, अंजलि सागर, सीमा सक्सेना 'वर्णिका ' प्रतीक्षा तिवारी, नीरू श्रीवास्तव,मधु मोहिल, राखी कुलश्रेष्ठ, शिवा, सुषमा सिंह, सुषमा सिंह'उर्मि' , अलका मिश्रा ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुषमा त्रिपाठी ने एवं संचा

गोण्डा के वरिष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव को मिला साहित्योदय राम रत्न सम्मान

चित्र
गोण्डा के वरिष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव को मिला साहित्योदय राम रत्न सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य, कला, संस्कृति न्यास साहित्योदय के बैनर तले विगत 5 व 6 दिसंबर 2021 को विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले 'जन रामायण अखण्ड काव्यार्चन' का आयोजन किया गया। 26 घंटे तक अनवरत चलने वाले इस 'जन रामायण अखण्ड काव्यार्चन' में विश्व भर के 200 से अधिक प्रसिद्ध रचनाकारों ने राम और रामायण से जुड़ी मौलिक रचनाओं का पाठ किया।  कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन हुऐ जो 5 दिसम्बर 2021 को प्रातः 8:00 बजे से प्रारम्भ होकर 6 दिसंबर 2021 को सुबह 10:00 बजे सम्पन्न हुआ। इस अखण्ड काव्य पाठ का उद्घाटन प्रख्यात गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र जी ने महर्षि वाल्मीकि के आश्रम से किया।    'जन रामायण अखण्ड काव्यार्चन' के इस महा आयोजन में गोण्डा (उ.प्र.) के वरिष्ठ कवि, साहित्यकार, युवाओं के प्रेरक व्यक्तित्व आ. सुधीर श्रीवास्तव जी ने अपनी रचना "कैकेयी के राम" का अनूठे चिंतन प्रयोग की रचना का काव्य पाठ किया । जिसकी चंद पंक्तियाँ प्रस्तुत हैं:- *"कैकेयी ही थी जो राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम बन

सपा के समर्थन में निकाली गई गोंडवाना रैली के दौरान नौगढ़ क्षेत्र में श्री अमरनाथ गोंड ने किया दौरा

चित्र
सपा के समर्थन में निकाली गई गोंडवाना रैली के दौरान नौगढ़ क्षेत्र में श्री अमरनाथ गोंड ने किया दौरा नौगढ़- चंदौली : (जिला ब्यूरो चीफ मदन मोहन की रिपोर्ट)  दिनांक 15 दिसंबर 2021 को सपा के समर्थन में निकाली गई गोंडवाना रैली के सापेक्ष में नौगढ़ क्षेत्र के तिवारीपुर मार्केट से नौगढ़ से होते हुए चकिया- चंदौली तक श्री अमरनाथ गोंड जी का जगह-जगह स्वागत समारोह किया गया।  आपको बता दें कि नौगढ़ क्षेत्र में पूर्व विधायक माननीय जितेंद्र कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में तिवारीपुर और नौगढ़ मार्केट में सपा के तमाम सम्मानित कार्यकर्ताओं नेताओं के साथ गोंडवाना के प्रदेश सचिव अमरनाथ गोंड जी का स्वागत माल्यार्पण व अमरनाथ गोंड जी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद इत्यादि नारों के साथ भव्य स्वागत करते हुए माननीय विधायक जी अपने समर्थकों का परिचय कराए।  इस रैली के दौरान युवा समाजसेवी रिंकू यादव, वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह जी,  पिंटू बाबा, हंसराज श्याम लाल विश्वकर्मा इत्यादि तमाम सपा समर्थक शामिल रहे।

आइये पढ़ते हैं मीरा भारती द्वारा लिखी रचना - पायल

चित्र
आइये पढ़ते हैं मीरा भारती द्वारा लिखी रचना - पायल  पायल में समन्वय-मंत्र पायल की रुनझुन  में, युग-मर्यादा  के लिए मां सीता की स्वीकार्यता है। पायल की छम-छम  में, कृष्ण-भक्ति भावयज्ञ की राधा-नाम चरितार्थता है। पायल के  गतिमान संगीत में, नारी की सेवा निष्ठा, स्नेह की  साधना है। पायल की झंकार में, सहजीवन संग भोग वैराग्य  मध्य  अनासक्ति अर्चना है। पायल झूमते जेवर- पिटक में, धारक नारी मानस  शोध  करें, नव तकनीक। क्षेम, नेह, मैत्री हेतु  कुटुंब  बंधे हैं। पायल में, नारी के सब रूप सजे हैं। प्रणम्य हैं, पायल-स्पर्शित  नारी चरण।अर्पित सुमन उन्हें, करें वे नवनिर्माण। - मीरा भारती पुणे, महाराष्ट्र

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न

चित्र
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न दिनांक 11.12.2021 की शाम स्व. जनरल विपिन रावत जी और उनकी धर्मपत्नी सहित 11 वीर सपूतों के हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में शहिद हुए जवानों को आनलाइन श्रद्धांजलि कवि सम्मेलन, कवि साहित्य सागर मंच की अध्यक्षा सह भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री कृति सागर के द्वारा दिनांक 11.12.2021 की शाम संपन्न हो गया।             कार्यक्रम की संयोजिका डॉ अर्चना श्रेया बैंगलोर से थी। मुख्य अतिथि के रूप में आलोक कुमार आमंत्रित थे। श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में देश के कई रचनाकार सहित  बिहार के कई भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे।   कार्यक्रम की शुरुआत कुमारी गुड़िया गौतम के द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। सच्ची श्रद्धांजलि के लिए सभी जुड़े महान रचनाकार व भाजपा कार्यकर्ता ने मिनट का मौन धारण  किए। सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचना प्रस्तुत कर सभी वीर योद्धाओं को अपनी श्रद्धाजंलियां अर्पित किए।  इस कार्यक्रम में  कवि साहित्य सागर मंच के संस्थापक अशोक जाखड़ के द्वारा कहा गया हमारी धरती वीर की धरती है हमेशा आगे ही बढ़ेगी।गया जिले के पूर्व सांसद रा

झंडा दिवस : सुधीर श्रीवास्तव

चित्र
झंडा दिवस : सुधीर श्रीवास्तव आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस है सात दिसंबर उन्नीस सौ उनचास को ये मनाया गया था पहली बार तब से सशस्त्र सेना झंडा दिवस देश हर साल मनाता बार बार। यह दिवस है हमें एकजुटता दिखाने का शहीदों और जाँबाज जवानों के प्रति हम सबकी ओर से  उनके प्रति सम्मान दिखाने का। इस दिन पूरे देश में धन जुटाया जाता यह धन सैनिकों के कल्याण में उपयोगार्थ लाया जाता है। गतवर्ष हमनें  सैंतालीस करोड़ जुटाए थे इस वर्ष दिसंबर माह हम गौरव माह के रुप में मना रहे हैं। हर भारतवासी  प्राणप्रण से यथा योगदान जरूर करे, सैनिक और सैनिक परिवारों के प्रति सम्मान का भाव प्रकटकर नमन करे। ये दिन देश के लिए बहुत खास है अपने सैनिकों पर हमें पूरा विश्वास है, हम बेपरवाह न हो जायें अपनी एकजुटता का उन्हें भी आगे बढ़कर सदा ही एहसास करायें। सैनिकों और उनके परिवारों को अपनेपन और उनके साथ हर पल खड़े होने का विश्वास दिलाएं, सम्मान के भाव दिखाएं, झंडा दिवस की सार्थकता का विश्व में भारत का परचम लहराएं। - सुधीर श्रीवास्तव    गोण्डा, उ.प्र.

सपनों का देश : निर्मला सिंहा

चित्र
सपनों का देश : निर्मला सिंहा  जहाँ खिले हर चेहरे, दिखे मुस्कुराहट नई सी,ऐसा मेरा सपनों का देश हो । जहाँ ना कोई अबला, ना कोई सबला हो, हर नारियों में मातृत्व प्रेम झलकता हो। ऐसा मेरा सपनों का देश हो । जहाँ शासक सत्ताधारी होगा  पूजा पाठ जहाँ पर होगा, जनता के भगवान का । मैं देख रहीं हूँ ऐसा ही कुछ मेरा सपनों का देश होगा । सदियों से चलते आ रहे रूढ़िवादिता  परम्पराओं का ना कोई रोल होगा, सदियों का अज्ञान, अंधेरा अब ना शेष रहेगा। धर्म, जाति के मतभेदों का जहाँ  ना क्लेष रहेगा । भारत का हर वासी उसको अपना  देश कहेगा । जहाँ मिलेगा पुण्य सभी को, वीरों के बलिदान का, ऐसा मेरा सपनों का देश होगा । हवस के मारे जहाँ बेटियों की अस्मते लूटी जाती हो , ऐसे दहशतगर्दों को जहाँ सरे आम फांसी दी जाती हो। जिस देश में बहु-बेटियां स्वतंत्र हो  ऐसा मेरा सपनों का देश हो । जहाँ हर युवक रोजगार हो , माँ-बाप का सपना सकार हो  ऐसा मेरा सपनों का भारत देश हो। जहाँ ना किसी की वेदना की राग सुनाई दे । जहाँ ना कोई भूख से बिलखता  दिखाई दे । ऐसा सुखी संपन्न मेरा सपनों का देश हो, मेरा सपनों का भारत देश हो ।। लेखिका साहित