संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति को किया जाये सक्रिय : रवि कुमार

चित्र
ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति को किया जाये सक्रिय :  रवि कुमार  करमा- सोनभद्र : (संवाददाता रत्नेश कुमार की रिपोर्ट) आज दिनांक- 28 फरवरी 2023 को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर  विकास खण्ड करमा के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी  रवि कुमार  की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय ब्लॉक बाल कल्याण एवम संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र, बाल विवाह टास्क फोर्स की बैठक आहुत की गई जिसमे जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा प्रतिभाग कर बच्चों की प्रति हिंसा उत्पीड़न को रोकने हेतु प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया  और अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिये ब्लाक स्तरीय कार्ययोजना बनाये जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिससे बाल विवाह न हो यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो  तत्काल कार्यवाही की जा सके ।  जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई

महिलाएं आत्मनिर्भर बनें : गीता देवी हिमधर

चित्र
महिलाएं आत्मनिर्भर बनें : गीता देवी हिमधर  कोरबा- छत्तीसगढ़ :  सेपवस संस्था के डायरेक्टर फिरत राम सारथी के मार्गदर्शन व संयोजन से ग्राम बुढ़ियापाली विकास खंड करतला में महिला सशक्तिकरण व स्वालंबन हेतु आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामलाल कंवर समाज सेवी, अध्यक्षता श्रीमती गीतादेवी हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता व समाज सेवी, विशिष्ट अतिथि डाक्टर प्यारेलाल आदिले प्राचार्य जे बी सी कालेज कटघोरा,विशिष्ट अतिथि जगन्नाथ हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता व समाज सेवी कपिल कुमार बोध शिक्षक व समाज सेवी मंतोष कुमार बिंझवार शिक्षक व समाज सेवी थे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती गीता देवी हिमधर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है, वर्तमान में महिलाएं शिक्षा के बदौलत विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रही हैं । उन्हें स्वरोजगार दिलाना भी आवश्यक है। आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि सेपावस संस्था द्वारा सिलाई- कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर समाज सेवियों के माध्यम से सिलाई मशीन प्रदान किया जा रहा है, मैं भी एक सिलाई मशीन प्रदान किया। श्यामलाल कंवर ने ऐसे कार्यक्रम करते रहने

कर्तव्यों संग नारी भर रही उड़ान, ना कोई शिकायत ना कोई थकान : साधना मिश्रा

चित्र
कर्तव्यों संग नारी भर रही उड़ान, ना कोई शिकायत ना कोई थकान : साधना मिश्रा  पिपरी- सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) आज दिनांक 25 फरवरी 2023 को  जिलाधिकारी सोनभद्र  चंद्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशबीर सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार व पुलिस उपाधीक्षक डॉ चारु द्विवेदी के आदेश के क्रम में आज दिनांक जनपद सोनभद्र के थाना पिपरी क्षेत्र  के मारकरा गाँव में जन- चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मिशन शक्ति के अंतर्गत "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" जागरूकता कार्यक्रम टोल फ्री नंबर, महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाले अपराध पर महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में जिला समन्वयक साधना मिश्रा ने महिलाओं को व बच्चियों को बाल विवाह, बाल श्रम के विषय में महिलाओं से बातचीत की, महिलाओं के खिलाफ और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में बताया गया जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु अभियान चलाया गया। महिला उप निरीक्षक सरोजमा सिंह

शिकसा का कार्य सबको प्रेरणा दे रहा है : निधि

चित्र
शिकसा का कार्य सबको प्रेरणा दे रहा है : निधि   (संगीत संध्या का हुआ आयोजन)           दुर्ग (छत्तीसगढ़) :                     शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ दुर्ग के द्वारा शिक्षक व छात्रों के लेखन सांस्कृतिक क्षमता को निखारने हेतु मंच प्रदान करने शिकसा संगीत संध्या का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन व निधि चन्द्राकर अध्यक्ष छ.ग. उड़ान नई दिशा संस्था  आतिथ्य में संपन्न हुआ ।         कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना राखी चौहान शिक्षिका कोलियापुरी दुर्ग व राजगीत युवरानी वर्मा व्याख्याता मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी चरोदा   ने प्रस्तुत कर किया ।                       सर्वप्रथम संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" ने अपने उदबोधन में शिकसा के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला ।                   प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने शिकसा के प्रयास व कार्यक्रम पर अपना विचार प्रगट किया ।              कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने संस्था के विस्तार को बड़ी उपलब्धि बताये वही निरंतर कार्यक्रम आयोजन करते रहने की बात कहा।                 प्रातांध्यक्ष महिला प्र

सनातन परम्परा में स्त्रियों के सोलह श्रृंगार का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है : डाॅ. देव नारायण पाठक

चित्र
सनातन परम्परा में स्त्रियों के सोलह श्रृंगार का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व है : डाॅ. देव नारायण पाठक प्रयागराज : (जिला संवाददाता डॉ आलोक कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट) नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज के ज्योतिष, कर्मकाण्ड, वास्तुशास्त्र एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. देव नारायण पाठक ने बताया कि सनातन परम्परा में महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है। विवाह के बाद स्त्री इन सभी चीजों को अनिवार्य रूप से धारण करती हैं। हर एक चीज का अलग महत्व है। हर स्त्री चाहती थी की वे सज -धज कर सुन्दर लगे। यह उनके रूप को और भी अधिक सौन्दर्यवान बना देता है। सोलह श्रृंगार के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए डॉक्टर पाठक ने बताया कि पहला श्रृंगार बिंदी है। संस्कृत भाषा के बिंदु शब्द से बिंदी की उत्पत्ति हुई है। भवों के बीच रंग या कुमकुम से लगाई जाने वाली भगवान शिव के तीसरे नेत्र का प्रतीक मानी जाती है। सुहागिन स्त्रियां कुमकुम या सिंदूर से अपने ललाट पर लाल बिंदी लगाना जरूरी समझती हैं। इसे परिवार की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बिंदी को त्रिनेत्र क

सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को 'INTERNATIONAL PROUD WOMEN AWARD- 2023’ सम्मान से किया गया सम्मानित

चित्र
सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को 'INTERNATIONAL PROUD WOMEN AWARD- 2023’  सम्मान से किया गया सम्मानित  राजस्थान :  अंतर्राष्ट्रीय नमस्ते इंडिया ई मैगज़ीन  के द्वारा ‘जिजाउ माँ साहेब प्राउड वूमैनिया अवार्ड-2023’ से जयपुर की कवयित्री सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को सम्मानित किया गया है । उल्लेखनीय है कि सुखमिला अग्रवाल भूमिजा पिछले कई वर्षों से हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में समर्पण भाव से निरंतर कार्यरत हैं । इसके साथ-साथ ही कभी कभी वो अंग्रेज़ी भाषा में भी लिखती है, जिसके लिये वो कई बार सम्मानित भी की जा चुकी हैं।  इस बार अति सम्मानित सम्मान, नमस्ते इंडिया अंतर्राष्ट्रीय ई मैगज़ीन के द्वारा उन्हें उनके प्रभावशाली कार्यों के मद्देनज़र महिला दिवस के अवसर पर प्रदान करने की घोषणा की गयी।  नमस्ते इंडिया ई मैगज़ीन के फाउंडर सुधीर एस सलुंके जी ने उन्हें अनेकानेक बधाईयाँ दी।

कोरोना में कवि हुए

चित्र
कोरोना में कवि हुए जैसे हर इंसान  अपने कामों में हर वक़्त मशरूफ़ रहता है,  ठीक वैसे हम भी अपने भाग दौड़ भरी ज़िंदगी  में मशरूफ़ थे।  2020 में कोरोना का जब लहर आया बेरोज़गार हम सभी हुए,  कुछ ने सौ का पाँच सौ किया कुछ बेचारे कवि हुए।  हमने भी इक राह चुनी हम भी अभी-अभी हुए,  बेरोज़गारी ऐसे छाई कि घर बैठे और कवि हुए।  उस वक़्त का दहशत ऐसा था  कुछ न कुछ सब सीख गए,  रहे अकेले घर में बैठे हम भी लिखना सीख गए।  कोरोना ने हमें डराया उसकी तांडव से सहमे थे,  मन में जो इच्छाएं जागी थी वह मुझको सब कहने थे।  निडर हुए सहकर तकलीफ़ें अब हम तो मुस्काते हैं,  लिखकर गीत, ग़ज़ल, कविताएं, नेता, मंत्री को डराते हैं।  वर्षा, बाढ़, सूखा, गर्मी,  जाड़े ठिठुरन पर लिखते हैं,  ऋतु वसंत, पतझड़ हो चाहे सभी क़लम से सजते हैं।  सरल स्वभाव के थे "रहमत" अब जलती धूप के रवी हुए,  बेरोज़गारी ऐसे छाई कि घर बैठे और कवि हुए।  - शेख रहमत अली "बस्तवी" बस्ती (उ.प्र.)

गौतम विश्वकर्मा जी का जन्मदिवस (8 फरवरी)

चित्र
गौतम विश्वकर्मा जी का जन्मदिवस  सुकृत ग्राम सोनभद्र में, आठ फरवरी सन् उन्नीस सौ पचासी को, गौतम विश्वकर्मा का जन्म हुआ, माता जिनकी सुशीला देवी, पिता बलिराम घर आनंद हुआ। बड़ी बहन कलावती देवी, दयाराम व शिवमुनी जिनके दो अग्रज भ्राता। धर्मपत्नी जिनकी शांति देवी, गोरखनाथ व रविशंकर, दो पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। एम0ए0 आचार्य की शिक्षा पाया, कंप्यूटर का भी अध्ययन किया, 16 सितम्बर 2002 से, अध्यापन कार्य उनको भाया, 29 अगस्त 2018 से सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट चलाया। समाज सेवा उनका काम, हम सब करते उनका गुणगान। हिन्दुस्तान जनता न्यूज का संपादन करते, देश-विदेश की खबरें, जन- जन तक पहुँचाते। 17 जनवरी दो हजार तेइस को, पत्रकारिता के क्षेत्र में, पत्रकार गौरव रत्न सम्मान पाये। समय समय पर कवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों व शिक्षकों को हिन्दी गौरव रत्न सम्मान बाँटते। शिक्षा प्रचार हेतु गौतम जी, सेवा में सदा लगे रहते। शिवा एकेडमी सुकृत सोनभद्र में, सन् 2011 से प्रधानाचार्य पद सम्भालते, बच्चों को उचित दिशा दिखाते, सम्मान शिक्षक का वे पाते। शुद्ध शाकाहारी भोजन करते। नारियों का भी न

"महिला दिवस" दस दोहे

चित्र
"महिला दिवस" दस दोहे महिला पूजित है जहाँ, करते देव निवास। लक्ष्मी रहती संग खुशी, होता सर्व विकास।।1 महिला मन मालिन्य मत, करो किसी भी रूप। देती काया हो मुदित, पीड़ा पर है धूप।।2 महिला प्रतिनिधि सृष्टि की, रचना का आधार। इन्हें हृदय से आप दें, आदर प्रेम अपार।।3 जहाँ खुश महिला रहें, वह घर मंदिर धाम। बढ़े सुयश विश्वास धन, शांति हो वासर शाम।।4 रहे क्लेश न भवन में, अगर चाहते आप। न दें भूले से कभी, महिला को संताप।।5 महिला माटी मातृ भू , का करिये सम्मान। कुल कलत्र इससे बढ़े, हों प्रसन्न भगवान।।6 जिस घर में अपमान हो, नारी का दिन रात। समझो आयेगा नहीं, हँसता कभी प्रभात।।7 द्रुपदसुता अपमान ने, कौरव किया विनास। रहा उठाने को नहीं , बाकी कोई लाश।।8 एक चूक लंकेश की, लंका बनी मसान। शाप सिया कुण्ठित हुई, सारी शक्ती बान।।9 मां भगिनी संग भार्या , दुहिता को दें प्यार। निश्चित होगी उन्नती, नष्ट शरीर विकार।।10 - डाॅ0 रामसमुझ मिश्र अकेला 

राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में पंच दिवसीय रोवर्स/ रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

चित्र
राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में पंच दिवसीय रोवर्स/ रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन नौगढ़- चंदौली : (जिला ब्यूरो चीफ मदन मोहन विश्वकर्मा  की रिपोर्ट)  आज दिनांक 11 फरवरी 2023 को  राजकीय महाविद्यालय नौगढ़, चंदौली में पंच दिवसीय रोवर्स / रेंजर्स प्रशिक्षण का समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री आलोक कुमार, उप जिलाधिकारी नौगढ़, चंदौली, प्राचार्य डॉ रमेश कुमार सिंह, राबर्ट्सगंज सांसद प्रतिनिधि श्री रमेश केसरी एवं अन्य अतिथियों द्वारा रोवर्स/ रेंजर्स के छात्र- छात्राओं द्वारा बनाए गए तम्बूओं एवं पूलो इत्यादि के निरीक्षण से प्रारंभ हुआ।  जिसके विजेता टोलियों को  तथा प्रशिक्षण के दौरान अन्य गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय का स्थान पाने वाले छात्र- छात्राओं को उपजिलाधिकारी द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी, नौगढ़, प्राचार्य एवं अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तदोपरांत रोवर्स/ रेंजर्स के प्रशिक्षुओं ने आकर्षक गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया । उपजिलाधिकारी ने अपने उद्बोध

ताऊ जी (राम चंद्र लाल श्रीवास्तव) को विनम्र शब्दांजलि

चित्र
ताऊ जी (राम चंद्र लाल श्रीवास्तव) को विनम्र शब्दांजलि (हमारी श्रद्धांजलि) पिछले कुछ दिनों से मेरे मन में एक डर सा समाया रहता था, पर उसका आशय क्या है बस! यही समझ नहीं आ रहा था। पर आज सामने आ गया जब मेरे सिर पर  अपनी अनवरत सुरक्षा छाया देने वाला विशालकाय वटवृक्ष अचानक ही गिर गया। निस्तेज, निष्प्राण, अनंत मौन होकर भी हमें संबल दे रहा था, जैसे अब भी हमारे पास होने का हमें विश्वास दिला रहा था। पर सच्चाई तो ये है कि हमें झूठी तसल्ली दे रहा था। या शायद हमें अपने कंधे मजबूत करने का संदेश दे रहा था। जो भी हो पर हमें भी पता है अब वो वटवृक्ष  न कभी खड़ा होगा न शीतल हवा देगा  न  ही हमें सुरक्षा मिश्रित भाव ही देगा। क्योंकि वो तो जा चुका है अपनी अनंत यात्रा पर बहुत दूर जिसकी स्मृतियां हमें रुलाएगी दूर होकर भी पास होने की कहानी गुनगुनाएंगी। अपने आभामंडल से निकलने की जुगत  हमें टुकड़ों टुकड़ों में बताएगी। हमें भी उससे निकलना ही होगा इतना मान सम्मान तो हमें भी रखना होगा उनकी तरह विशाल वटवृक्ष  तो बन नहीं सकते कम से कम वृक्ष तो बनना होगा। शायद हमारे आसपास रहकर यही देखने का उनका भी मन होगा।

कंपोजिट विद्यालय आमडीह में कब-बुलबुल उत्सव सम्पन्न

चित्र
कंपोजिट विद्यालय आमडीह में कब-बुलबुल उत्सव सम्पन्न सोनभद्र :  उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के तत्वाधान में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कंपोजिट विद्यालय आमडीह नगवा में  दिनांक 6 फरवरी से 8 फरवरी 2023 तक कब और बुलबुल का प्रवेश व प्रथम चरण/कोमल पंख प्रशिक्षण डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवा के निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ. बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित श्री अंगद विश्वकर्मा स्काउटर सोनभद्र ने कहा कि  स्काउटिंग में कब बुलबुल प्राथमिक वर्ग के लिए होता है जो खेल विधा पर आधारित शिक्षण कार्य है. शिविर संचालक एवं प्रशिक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह "महादेव" ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा ने बताया कि कब और बुलबुल का प्रशिक्षण अनिवार्य बालचर योजना के अंतर्गत बच्चों को कराया जा रहा है, जिसके मुख्य संरक्षक श्री हरिवंश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र एवं संरक्षक श्री प्रेम शंकर राम खंड शिक्षा अधिकारी नगवा हैं. विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्ध समिति ने कहा कि  कब बुलबुल का प्रशिक्षण बच्चों को खेल खेल में शिक्षा प्रदान करने वाली विधा है.

बाबा गुरु घासीदास के अमृतवाणी से जीवन मंगलमय व खुशहाल होती है : जगन्नाथ हिमधर

चित्र
बाबा गुरु घासीदास के अमृतवाणी से जीवन मंगलमय व खुशहाल होती है : जगन्नाथ हिमधर खरवानी (छत्तीसगढ़) :      ग्राम  खरवानी में दो दिवसीय  सतनाम समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ननकीराम कंवर विधायक रामपुर ने कहा कि सत्य ही मानव का आभूषण है, अध्यक्षता श्री कमल साहू उपसरपंच ने किया। विशिष्ट अतिथि की आसंदी से श्री जगन्नाथ हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता ने कहा कि बाबा जी के अमृतवाणी, हम सब के जीवन को मंगलमय एवम् खुशहाली प्रदान करता  है, श्रीमती गीता देवी हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता ने बाबा गुरु घासीदास के द्वारा दिए गए उपदेशों को विस्तार से समझाते हुए सतमार्ग पर चलने को कहा और शिक्षा के महत्व को समझाया।  कार्यक्रम में संत समाज को विश्राम सिंह कंवर जनपद सदस्य कोथारी , श्री मनोज गुप्ता एम. डी. आर. टी.  भारतीय जीवन बीमा सरगबुंदिया, डाक्टर प्यारे लाल आदिले प्राचार्य जे. बी. डी. महाविद्यालय कटघोरा, श्रीमती बहरतीन बाई कंवर सरपंच , मीना श्यामलाल टंडन जनपद सदस्य करतला ने भी   संबोधित किया। धन बाई जिन्होंने अपनी जमीन जयस्तंभ हेतु गांव को समर

स्मृति शेष पूर्व बार अध्यक्षों की छायाचित्रों का हुआ अनावरण

चित्र
स्मृति शेष पूर्व बार अध्यक्षों की छायाचित्रों का हुआ अनावरण - सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सोनभद्र बार एसोसिएशन को भेंट की गई पूर्व अध्यक्षों के छायाचित्र  - अवसर था सोनभद्र बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह का  सोनभद्र :  सोनभद्र बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर कचहरी परिसर स्थित समारोह स्थल पर एसोसिएशन के दिवंगत हो चुके पांच पूर्व अध्यक्षों की प्रतिमाओं का भब्य रूप से बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ तिवारी एवं सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश एवं बार  कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश (अनुशासन समिति) के सदस्य राकेश शरण मिश्र, बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य राकेश पाठक, विनोद कुमार पांडेय, जनपद व सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव, मंचासीन न्याययिक अधिकारीगण व अन्य मंचासीन विशिष्ट अतिथियों द्वारा अनावरण किया गया।  इस अवसर पर मंचासीन सभी विशिष्ट अतिथियों ने दिवंगत अध्यक्षों के अधिवक्ता हितों में उनके किये गए योगदान को याद करते हुए  पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को ‘अंतर्राष्ट्रीय काव्य श्री सम्मान ' से नवाजा गया

चित्र
सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को ‘अंतर्राष्ट्रीय काव्य श्री सम्मान ' से नवाजा गया जयपुर, राजस्थान  सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को दिल्ली के हिन्दी भवन में भव्य लोकार्पण व सम्मान समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को देश की जानी मानी वरिष्ठ गीतकार डा.इंदिरा मोहन तथा देश के लब्ध प्रतिष्ठित गजलकार व कई फिल्मों में गीत लिख चुके अनेकों पुरस्कार प्राप्त डा. प्रमोद कुश तन्हां जी के कर कमलों से दिया गया।  देश विदेश के शताधिक दोहाकारों का अंतरराष्ट्रीय काव्य श्री सम्मान से अलंकरण अंतरराष्ट्रीय  शब्द सृजन के द्वारा दिल्ली के हिंदी भवन में भारत के अशोक चक्र विजेताओं पर अंतरराष्ट्रीय दोहा संग्रह 'भारत के अशोक चक्र विजेता' का भव्य लोकार्पण हुआ। सभी मुख्य अतिथि जो अपने अपने क्षेत्र में महारत लिये हुए हैं, इनके द्वारा दिया गया स्वागत भाषण संक्षिप्त व बहुत ही प्रभावशाली रहा।  इस समारोह में विशेष आकर्षण रहा भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास जी के पिताजी का बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में आना।  जैसे ही उनके सम्मान हेतु नाम की उद्घोषणा हुई, पूरे

अहा! लखनऊ के क्या कहने

चित्र
अहा! लखनऊ के क्या कहने  गोमती की सरल लहरों को अपने आगोश में समेटता एक शहर ...जहाँ सुकून है, शांति है, सभ्यता है, तसल्ली है , प्रेम है और रिश्तों की गुनगुनाहट है, वो है ”लखनऊ”।  जिसे भगवान राम ने लक्ष्मण को दिया था..  जो था 'लक्ष्मणपुरी',  जिसको लखनऊ बनने में ही बरसों लगे। सुना जाता है कि सन् 1775 में नवाब आसिफ़ुद्दौला ने अवध की राजधानी को फैजाबाद से उठाकर लखनऊ में तब्दील किया ....राजधानी का ओहदा मिलते लखनऊ में प्राण पड़ गए।  लखनऊ का रूमी गेट हो या इमामबाड़ा, रेजीडेंसी हो या शहीद-स्मारक, पुराना हनुमान मंदिर हो या टीले वाली मस्जिद,  हर जगह साम्प्रदायिक एकता ...भाईचारे के साथ-साथ भावी पीढ़ी को सदैव सौहार्द का पैगाम दिया जाता रहा ...मतभेद भी रहे, पर लखनऊ अपनी सभ्यता को संभालता रहा।  ...प्रगतिवादी युग की विषमताओं का असर भी यहाँ पड़ा, पर लखनऊ अपनी जमीनी संस्कृति के  भाव से सदैव जुड़ा रहा।  वास्तुकला का बेहतरीन नमूना बड़ा इमामबाड़ा आज भी लोगों की पलकों पर रहता है। यह इमामबाड़ा मोहर्रम के समय रो-रो कर पढ़े जाने वाले नौहे का श्रवण करता है तो चुप ताजिये की जमीनी धाप-धाप पर

धारा ३०२ जमानती है या नहीं, पढ़ें पूरा लेख

चित्र
धारा ३०२ जमानती है या नहीं, पढ़ें पूरा लेख   (आईपीसी की धारा ३०२) हत्या के एक आरोपी को अपराध का दोषी साबित किया गया है, धारा ३०२ ऐसे अपराधियों के लिए सजा का प्रावधान करती है। इसमें कहा गया है कि जिसने भी हत्या की है उसे या तो आजीवन कारावास या हत्या की गंभीरता के आधार पर मृत्युदंड और जुर्माने से दंडित किया जाएगा। इस धारा के तहत मामलों में अभियुक्त का मकसद और इरादा साबित होता है। हत्या के आवश्यक तत्वों में शामिल हैं, इरादा- मौत का कारण बनने का : इरादा होना चाहिए मौत का; कारण : कार्य को इस ज्ञान के साथ किया जाना चाहिए कि कार्य से दूसरे की मृत्यु होने की संभावना है; शारीरिक चोट : ऐसी शारीरिक चोट का इरादा होना चाहिए जिससे मृत्यु होने की संभावना हो। इस धारा के अनुसार जो कोई भी हत्या करता है उसे मृत्युदंड, आजीवन कारावास से दंडित किया जाता है। दोषी पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। एक हत्या के मामले में एक नाबालिग की सजा के मामले में बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों से संबंधित हर मामले में किशोर दोषियों को मृत्युदंड नहीं दिया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति जो लगभग १७ वर्ष या १८ वर्ष के

वन तुलसिया की भूसी से लदी दो ट्रैक्टरों को वन विभाग की टीम द्वारा किया गया सीज

चित्र
वन तुलसिया की भूसी से लदी दो ट्रैक्टरों को वन विभाग की टीम द्वारा किया गया सीज  नौगढ़- चंदौली : (जिला ब्यूरो चीफ मदनमोहन की रिपोर्ट) पूरी खबर चंदौली जिले के नौगढ़ से है।  आरक्षित वन क्षेत्र में पिछले दो महीने से लगातार प्राकृतिक वनस्पतियों की कटाई हो रही है। डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह तथा अधिकारियों के निर्देश पर जयमोहनी रेंज के वन दरोगा ओंकार नाथ शुक्ला ने सोमवार को रात्रि गश्त के दौरान नौगढ़ मधुपुर मार्ग से जा रहे  वन तुलसिया की भूसी से लदी दो ट्रैक्टरों को जयमोहनी पोस्ता 1 चौकी के निकट घेराबंदी करके पकड़ा है। इस दौरान वन विभाग की टीम में वनरक्षक आदित्य सिंह निर्भय सिंह चंद्रशेखर यादव मनीष गुप्ता शामिल थे। एसडीओ  मनीष सिंह ने कहा है कि पकड़े गए दोनों ट्रैक्टरों को सीज करने की कार्यवाही की गई है।