संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गजल

चित्र
ग़ज़ल     बेटियों की उम्मीदें दम तोड़ती,     हैवानियत सिर चढ़कर बोलती।        इंसानियत शर्मसार हो गई,     अस्मिता पर आघात झेलती।    जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना गुनाह,    आरोप-प्रत्यारोप परतें खोलती।   यह सियासत शतरंज की बिसात,     कठपुतली के अंदाज में डोलती।   कलेजा छलनी छलनी हो गया,  देश की आहत आत्मा बोलती। रचनाकार- दिनेश चंद्र तिवारी  इन्दौर, मध्य प्रदेश 

बाल शोषण मुक्त समाज बनाने में हम सबकी भागीदारी : सुधांशु शेखर शर्मा

चित्र
बाल शोषण मुक्त समाज बनाने में हम सबकी भागीदारी :  सुधांशु शेखर शर्मा  नगवा- सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) आज दिनांक 31 जुलाई 2023 को जिलाधिकारी सोनभद्र  चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना की अध्यक्षता में नगवा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व कन्या सुमंगला योजना में ब्लॉक के सभी पात्र बच्चों को जोड़ने हेतु सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों से समन्वय बना कर बच्चों का आवेदन कराने पर जोर दिया जिससे पात्र बच्चों को लाभ दिया जा सके। बाल कल्याण अधिकारी थाना नगवा अवधेश सिंह  द्वारा महिलाओं व बच्चों हेतु संचलित आपात कालीन सेवाओ 1098, 1076, 1070, 181, 112 टोल फ्री नंबरों व बाल श्रम, बाल तस्करी की रोकथाम पर चर्चा किया गया। बैठक में नीतू यति महिला कल्याण अधिकारी द्वारा महिलाओं के संचलित योजनाओं निराश्रित महिला प

भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में नौगढ़ किसान मजदूर शोषित वंचितों की लड़ाई लड़ने हेतु की गई बैठक

चित्र
भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में नौगढ़ किसान मजदूर शोषित वंचितों की लड़ाई लड़ने हेतु की गई बैठक नौगढ़- चंदौली : (जिला ब्यूरो चीफ मदन मोहन की रिपोर्ट) जनपद चंदौली के  नौगढ़ क्षेत्र की जनसमस्याओं के दृष्टिगत भारतीय किसान यूनियन पूर्वांचल के द्वारा संगठन को मजबूत बनाने व नौगढ़ क्षेत्र की वनाधिकार सिंचाई व अन्य तमाम समस्याओं को लेकर गांव गांव में गोष्ठी की जा रही है। इस गोष्ठी में अब तक 17 वां   आयोजन नौगढ़ पुरानी तहसील प्रांगण में किया गया जिसमें वनाधिकार अधिनियम के तहत ग्राम पंचायतों में बनी कमेटी द्वारा फाइलों के निरस्तीकरण पर विशेष बल दिया गया तथा सरकार के द्वारा कानून में 75 वर्ष के कागजात साक्ष्य के रूप में  मांगे  जाने पर विस्तृत चर्चा की गई कि कहां से साक्ष्य लाया जाए।  इस पर वक्ताओं ने अपनी राय और विचार विमर्श किए साथ ही नौगढ़ क्षेत्र के किसान मजदूरों की प्रमुख समस्या शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, शुद्ध पेयजल के मुद्दों पर किसान युनियन सदैव तत्पर रहेगा उन्होंने मंच के माध्यम से नौगढ़ क्षेत्र के आमजनमानस को संगठित हो कर एक मं

हर घर में अब आवाज उठेगी, बेटियां भी अब आगे बढ़ेंगी : सुधांशु शेखर शर्मा

चित्र
हर घर में अब आवाज उठेगी, बेटियां भी अब आगे बढ़ेंगी : सुधांशु शेखर शर्मा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बांटे गए उपहार  राबर्टसगंज- सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को  जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सोनभद्र सुधांशु शेखर शर्मा के उपस्थिति में रावर्टसगंज ब्लाक के उरमौरा ग्राम के ऑगनवाड़ी  केन्द्र पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत  कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें आस- पास के केन्द्रों से उपस्थित कुल ग्यारह नवजात बालिकाओं के माताओं को बालिकाओं के लिए उपहार स्वरूप बेबी कीट, देकर कन्या जन्म उत्सव घूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बेटा-बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की शपथ दिलाते हुए सुधांशु शेखर शर्मा ने पुरानी मान्यताओं को दर किनार करते हुए बालिकाओं के जन्म पर भी खुशी मनाने की बात कही। उनके अनुसार कन्या भ्रूणहत्या व दहेज जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा और अच्छी परंपराओं की शुरुआत अपने घर से ह

डॉ बृजेश ने पहाड़ी में छीटा नीम का बीज

चित्र
डॉ बृजेश ने पहाड़ी में छीटा नीम का बीज सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित शिक्षक डॉ बृजेश महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवा सोनभद्र ने वनस्पति विहिन पहाड़ी में नीम के 10 किलो बीज छीटा। उन्होंने कहा कि इससे बीज स्वयं अंकुरित होकर पौधे के रूप में तैयार हो जायेंगे। डॉ बृजेश का यह पहल अनुकरणीय है। भरहरी गाँव में स्थित पहाड़ी की वनस्पतियों को स्थानीय लोगों द्वारा काट कर विरान कर दिया गया है जिससे पूरी पहाड़ी उजाड़ हो गयी है। वन वृक्षों को पशु पक्षियों से ज्यादा मानव ने नुकसान पहुचाया है परिणामस्वरूप वन्यजीव अब गावों में आने लगे हैं, जिसका खामियाजा पूरा गाँव उठा रहा है। डॉ बृजेश ने सहयोग के लिए गाँव वालों से भी अपील की है। बता दें कि डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव नगवा के कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में तैनात है तथा धरती को हरा भरा करने के लिए हरियाली आंदोलन का संचालन भी कर रहे हैं। आंदोलन में सैकड़ों लोगों की सहभागिता है। पहाड़ी में नीम का बीज छिटना पर्यावरण संरक्षण का इनका एक नवाचार है। और सभी से अपील की है कि अपने आसपास के पहाड़ी में मौसमी

15 जुलाई को ओसियां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

चित्र
15 जुलाई को ओसियां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन   ओसियां :  आरएलपी नेता व ओसियां के लोकप्रिय जनसेवक डॉ. श्रवण चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर 15 जुलाई 2023, दिन शनिवार को राजश्री गार्डन कृष्ण वाटिका ओसियां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा है, जिसको लेकर चौधरी पिछले 3 दिनों से ओसियां क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं, बुधवार को चौधरी ने क्षेत्र के ग्राम खारडा मेवासा, नेवरा, खुडीयाला, रामनगर, बेढवासिया, चंद्रक, गिंगाला, हातुंडी, नांदिया खुर्द, धनारी कल्ला में जनसंपर्क कर पोस्टर का विमोचन किया और कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की! चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ तिंवरी मुख्यालय पैदल मार्च निकालकर लोगों को रक्तदान शिविर में भाग लेने का निमत्रण दिया और आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।  इस दौरान चौधरी के साथ नेवरा आरएलपी के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ओमाराम जी बाना, खुडियाला से पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पन्नाराम कड़वासरा एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तेरी याद

चित्र
तेरी याद कभी  याद    तेरी   भुलाती   नहीं  है। हमें  रात  भर   नींद   आती  नहीं  है।। मिटाने कि कोशिश करूं लाख दिल से। अदा   आपकी  भूली   जाती  नहीं   है।। शमा बुझ गई  आप  बिन  आशियां में। दिवाली  कि   रौनक  सुहाती  नहीं   है।। जहां में  हजारों कि  महफिल  जमा  है। कहीं   जान  मेरी    दिखाती  नहीं   है।। दिवाना    बना के    हमे    छोड़    बैठे। खता   क्या  किया  मै बताती  नहीं  है।। फिजा  जिस मका  में मधुर  गीत गाया। खनक  चूड़ियों   की  सुनाती   नहीं  है।। बहे   आंसुओं   से   भरा   है   समन्दर। वहां   एक    आंसू  बहाती    नहीं   है।। हमे  देख  गम  में  खुदा  रो   दिया  है। तरस वो तनिक फिर  भी खाती नही है।। बिना  जान  तेरे   न "रवि"   जिएगा। दवा  दर्द   दिल  का   मिटाती  नहीं  है।। रचनाकार- रवि कुमार दुबे  रेनुसागर, सोनभद्र 

नशे के गर्त में डूबता भारत का युवा वर्ग

चित्र
नशे के गर्त में डूबता भारत का युवा वर्ग इकीसवीं सदी का भारत एक युवा देश है। जहाँ एक तरफ हम तमाम बुलंदियों को छू रहे है और नए नए कृतिमान स्थपित कर रहे है, वहीं दूरसे ओर भारत का युवा पीढ़ी नशे के गर्त में डूबता जा रहा है। यह एक सोचनीय विषय है कि जहां सरकार भारत को नशा मुक्त करने के तमाम विज्ञापन और विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है वहीं नशा युवा पीढ़ी के लिए शौक और जरूरत का विषय बनता जा रहा है। आज कल की शादी, पार्टी और किसी अन्य समारोह में शराब का सेवन तो एक सामान्य सी बात हो गई है, बिना शराब और मादक पदार्थों के यहां अधूरापन दिखायी देता है। कहीं कहीं तो ऐसा भी देखा जा रहा है कि पिता और पुत्र दोनों साथ में बैठ के जाम छलका रहें है और खुद को गौरवान्वित महसूस करा रहें हैं।  भारत का युवा वर्ग नशे में डूबता हुआ एक समस्या है जिसे समाजिक, स्वास्थ्यिक, और मानसिक समस्याओं का कारण माना जाता है। नशे की लत युवाओं को असामान्य रूप से प्रभावित करती है और उनके भविष्य को भी खतरे में डालती है। इस समस्या के पीछे कई कारक हो सकते हैं, जैसे कि सोशल दबाव, मानसिक तनाव, असंगठित जीवनशैली, और अन्य सामाजिक म

कैसे उठती है अर्थी इस मानवता की!

चित्र
कैसे उठती है अर्थी इस मानवता की! हमने तपता व्योम निहारा और बेंवाई फटी धरा की। हमने देखा, कैसे उठती है अर्थी इस मानवता की।। भूंखी, प्यासी, पीड़ित, व्याकुल आने वाली तरुणाई के, नयनों में आंसू देखे तो पीड़ा गाई भारत मां की ।। हमने देखे हैं मधुवन में तितली पर बाजों के पहरे । हमने देखे जख्म फूल की पंक्खुड़ियों पर बेहद गहरे।। हमने साक्षी और निर्भया की देखी हैं जली चितायें, फिर बोलो तो कैसे लिख दे हम श्रंगारिक गीत सुनहरे।। हमने ऐसी अबलावों के औ उन सबकी पूज्य अना की, आंखों में आंसू देखे तो पीड़ा गाई भारत मां की ।। हम शब्दों के बाजीगर हैं हमने शब्द रचे औ तोड़े। शब्दों से ही हृदय विदारे टूटे हृदय शब्द से जोड़े।। इन शब्दों ने कुरुक्षेत्र में युद्ध महाभारत रच डाले, हमने शब्दों के प्रति जब निज कर्तव्यों से मुह मोड़े।। समर उज्र मां गांधारी के केशव के प्रति शब्दावलि की, आंखों में आंसू देखे तो  पीड़ा गई भारत मां की ।। कवि- नितिन मिश्रा निश्छल रतौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश

कवि लोक साहित्य परिषद के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर 22 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु पुस्तकें आमंत्रित.... राम रतन श्रीवास "राधे राधे"

चित्र
कवि लोक साहित्य परिषद के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर 22 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु पुस्तकें आमंत्रित.... राम रतन श्रीवास "राधे राधे"    छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत साहित्यिक संस्था ‘'कवि लोक साहित्य परिषद’' के कोषाध्यक्ष राम रतन श्रीवास ‘'राधे राधे'’ के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि ‘कवि लोक साहित्य परिषद’, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में साहित्य की उत्कृष्टता के आधार पर देश-विदेश के साहित्यकारों से 22 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु पुस्तकें नि:शुल्क आमंत्रित हैं। यह साहित्य जगत के इतिहास में पहली बार एक ही मंच पर सम्मान प्रदान किए जाएंगे , इससे इसके भव्यता का आंकलन लगाया जा सकता है। सम्मान की श्रेणी में-- अंकुर नवोदित हस्ताक्षर सम्मान, अटल साहित्य प्रेरणा सम्मान, आचार्य द्विवेदी भाषा रत्न सम्मान, चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद सम्मान, टैगोर साहित्य साधक सम्मान, दिनकर राष्ट्रीय चेतना सम्मान, दुष्यंत ग़ज़ल शिल्पी सम्मान, नरेंद्र श्रीवास्तव गीत चेतना सम्मान, नागार्जुन लोक साहित्य सम्मान, नारी नवचेतना सृजन सम्मान, निराला शब्द साधक सम्मान, पं. वासुदेव मिश्र सारस्