हर घर में अब आवाज उठेगी, बेटियां भी अब आगे बढ़ेंगी : सुधांशु शेखर शर्मा

हर घर में अब आवाज उठेगी, बेटियां भी अब आगे बढ़ेंगी : सुधांशु शेखर शर्मा

कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बांटे गए उपहार 

राबर्टसगंज- सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)


आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को  जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सोनभद्र सुधांशु शेखर शर्मा के उपस्थिति में रावर्टसगंज ब्लाक के उरमौरा ग्राम के ऑगनवाड़ी  केन्द्र पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत  कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें आस- पास के केन्द्रों से उपस्थित कुल ग्यारह नवजात बालिकाओं के माताओं को बालिकाओं के लिए उपहार स्वरूप बेबी कीट, देकर कन्या जन्म उत्सव घूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बेटा-बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की शपथ दिलाते हुए सुधांशु शेखर शर्मा ने पुरानी मान्यताओं को दर किनार करते हुए बालिकाओं के जन्म पर भी खुशी मनाने की बात कही। उनके अनुसार कन्या भ्रूणहत्या व दहेज जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा और अच्छी परंपराओं की शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी। उनके अनुसार बेटियों पर देश का भविष्य टिका है और बेटियां ही देश का गौरव होती हैं, जो दो कुलों को संवारती है और पढ़-लिखकर परिवार का नाम रोशन करती हैं, इसलिए उनके साथ किसी भी स्तर पर दोगला व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। इन्द्रावती कुमारी केस वर्कर द्वारा बताया गया कि आज बेटियां हर क्षेत्र में कामयाबी की ऊंचाइयों को छू रहीं हैं। साथ हीं यह भी कहा कि "बेटी नहीं है किसी से कम, मिटा दो अपने सारे भ्रम"।
 महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी द्वारा मौके पर उपस्थित महिलाओं को  विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम का संचालन संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे द्वारा किया गया।
 इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे रागिनी सक्सेना मण्डलीय रिसोर्स पर्सन यूनिसेफ, सुशीला देवी मुख्य सेविका, समिम अख्तर पीरामल फाउन्डेशन आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान