संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी

चित्र
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी राबर्टसगंज- सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)    आज दिनांक 30 अप्रैल 2023 को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुआ कि थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत  ग्राम परासी दुबे में एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की शादी की जा रही है और आज मटमगरा का कार्यक्रम हो रहा है सूचना के सम्बन्ध में तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक /रावर्टसगंज नोडल दीपिका सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया जिसके उपरान्त  संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना रावर्टसगंज से समन्वय स्थापित करते हुए उप निरीक्षक अफरोज आलम के साथ ग्राम परासी दुबे पहुंच कर नाबालिग बालिका के मटमगरा कार्यक्रम को रोकवाते हुए  नाबालिग बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया। उनके द्वारा बताया गय

अक्षय तृतीया की शुभ घड़ी है आई

चित्र
अक्षय तृतीया की शुभ घड़ी है आई ठंडी ठंडी बयार से प्रफुल्लित हुआ मन, पंछी भी कितने चहचहाने लगे, भास्कर का उदित नारंगी संग हुआ आगमन... बादल भी जैसे नारंगी रूई के फाहे से सुशोभित हुईं, प्रकृति ने क्या सुबह की मनोरम बेला बिखराई.. रोज़ की भांति पंछियों के दाना, पानी हमने रखा, क्या बताएं कि मन हमारा कितना खुश हुआ.. अक्षय तृतीया की शुभ घड़ी है आई.. पूजन करें श्री लक्ष्मीनारायण, शिव पार्वती मां का, सुख, सौभाग्य, समृद्धि हेतु शांतचित्त आराधना करें.. कभी खत्म न होने वाली खुशी, क्षय न होने का दिन, तृतीया तिथि को मनाई जाती,अक्षय तृतीया का है वो शुभ दिन.. विशेष इसलिए भी हो जाता है आज का दिन, महर्षि परशुराम के अवतरण का भी है शुभ दिन.. मां गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरित होने का दिन, राजा भागीरथ के तपस्या साकार होने का है दिन.. महर्षि वेदव्यास के महाभारत लिखने का है शुभ दिन, विवाह, गृह प्रवेश, आभूषणों को खरीदने का है शुभ दिन, पितरों को पिंडदान, तर्पण कर पूर्वजों से आशीष पाने का दिन.. चलो आराधना हम देवी देवताओं  का करें, धूप, दीप प्रज्जवलित कर घर की खुशियाली के लिए प्रार्थना करें.. रचनाका

कहानी - आखा तीज (अक्षय तृतीया)

चित्र
कहानी - आखा तीज (अक्षय तृतीया) इस पर्व को आखा तीज, अक्षय तृतीया, अक्ति इत्यादि कहते हैं। अलग-अलग शहर अलग-अलग नाम से संबोधित करते है, कन्याओं में एक अलग ही उत्साह रहता है, वो गुड्डे, गुड़ियों के विवाह करती हैं, तरह-तरह के खेल, इत्यादि। आज कल इसका उत्साह कम हो गया है, कितना सुन्दर था मेरा बचपन, ये सब सोच रही थी राशि। अरे राशि .... चिल्लाते हुए स्वर में उसकी जेठानी अरुणा ने आवाज़ लगाई। अरुणा की आवाज़ इतनी तीव्र थी कि राशि की तंद्रा स्वत: ही टूट गई,  जी भाभी, सिर पर पल्लू रखते हुए, हड़बड़ी में कमरे से बाहर निकलते हुए राशि ने कहा। क्या कर रही हो, रसोई भी खाली है, आज़ खाना नहीं बनेगा क्या? कोई पकवान नहीं बनाने क्या? जो इतनी फुर्सत में बैठी हुई थी, कमर पर हाथ रखकर भोंये ऊंची करके अरुणा ने राशि की ओर सवाल दागा। भाभी, वो.... कहती हुई राशि थोड़ी हिचकिचाई,  वो क्या.. अरुणा ने गुस्से से चिल्लाते हुए पूछा। एक्चुली, वो आज़ अक्षय तृतीया है ना, तो मम्मीजी ने कहा है कि पहले पूजा होगी फिर सभी को खाना मिलेगा। राशि ने झिझकते हुए कहा। हा पता है मुझे, परंतु रसोई में पूजा की कोई तैयारी तो मुझे दि

अक्षय तृतीया

चित्र
अक्षय तृतीया शुभफल प्रदायिनी अक्षय तृतीया शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि वैशाख मास में मनाई जाती है। स्वयं सिद्धि इस तिथि से मांँगलिक कार्यों का शुभारंभ विवाह, गृह प्रवेश, नव कार्य सनातन धर्म में इसका बड़ा महत्व है इस दिन दान पुण्य का अत्यंत महत्व है, शुभ कार्यों का  अमिट फल मिलता है। आज ही दिन परशुरामजी का महर्षि जमदग्नि रेणुका देवी के घर में जन्म हुआ था, जिन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार कहा जाता है, इस दिन भगवान विष्णु ही नहीं भगवान परशुरामजी की भी पूजा आराधना का विधान है। महाभारत को पाँचवां वेद माना जाता है। वेद व्यास जी ने आज ही महाभारत लेखन शुरु किया था, श्रीमद्भागवत गीता का  जिसमें समावेश है, आज गीता के अठारवें अध्याय का पाठ करना शुभदायक होता है। आज के दिन मांँ गंगा धरा पर अवतरित हुई थीं, वर्षों बरस की भगीरथ तपस्या आज ही तो सफल हुई थी। तभी से परंपरा बन गई गंगा में डुबकी लगाने से सारे पाप दोष मिट जाते हैं। आज ही अन्नपूर्णा माता का जन्मदिन भी मनाते हैं, गरीबों को भोजन और भंडारे भी कराए जाते हैं। अक्षय तृतीया की महिमा अपार है अक्षय फल का मिलता लाभ है।  लेखक- सुधीर श्रीवास्तव गोण

शत शत नमन आपको हे भारतीय संविधान के निर्माता

चित्र
शत शत नमन आपको हे भारतीय संविधान के निर्माता भारत की माटी भी गर्वित हुई तुम जैसा रत्न पाकर, "भारत रत्न" से सुशोभित हुईं नाम आपका स्वर्णाक्षरों में सजकर, "सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सनतु निरामया" के सिद्धांत पर नए भारत का निर्माण किया.. अनेकता में एकता, आरक्षण का सही रास्ता दिखाया.. शोषित, दलित गरीब जनता का दर्द करीब से जाना, एकजुटता का संदेश दे, हाथ उनका थामा.. श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया, 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश इंदौर में हुआ जन्म, जन कल्याण कार्य हेतु सबने गॉड फादर कह बुलाया.. "गौतम बुद्ध", "कबीर" और "ज्योतिबा फुले" को अपना गुरु माना.. अछूत जाति का कहकर सामाजिक शोषण का हुए शिकार, बदले में हमें दे गए समानता और संविधान का अधिकार... लाख बाधाओं के होते हुए भी, उच्च शिक्षा हासिल की, संघर्षमय जीवन में भी, धैर्य और संयम की हमें प्रेरणा दी .. "भारत का राष्ट्रीय अंश", "भारत में जातियां और उनका मशीनीकरण" कितने सारे पुस्तक इनकी लेखनी से सुशोभित हुए, छुआछूत के लिए संघर्ष, समाज सुध

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु वन स्टाप सेन्टर को बनाया गया हब

चित्र
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु वन स्टाप सेन्टर को बनाया गया हब सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने वन स्टॉप सेंटर योजना लागू की है। जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी, सोनभद्र में वन स्टॉप सेंटर अस्थाई रूप से बनाया गया है, जहां पर पीड़ित महिलाओं को सुविधाएं प्रदान की जाती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 181 भी जारी किया गया है साथ हीं मोबाइल नम्बर-  9506918569 जिस पर महिला उत्पीड़न के बारे में सूचना देकर सुविधाएं प्राप्त कर सकती हैं। योजना के तहत किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, 5 दिन का अस्थाई आश्रय रहना व खाना आदि सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने बताया कि योजना के तहत घरेलू हिंसा, मारपीट, दुष्कर्म, लैंगिक उत्पीड़न, भावनात्मक उत्पीड़न, बाल विवाह, महिला तस्करी, दहेज उत्पीड़न, एसिड अटैक, साइबर क्राइम, लावारिस महिलाएं आदि को शामिल किया गया है। वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करता है। वन स

पीढ़ी यह मुरझायी

चित्र
पीढ़ी यह मुरझायी         यश वैभव के खातिर हमने,                          कीमत बड़ी चुकायी।         संस्कार सब गुम हो गए,                           पापाचार कमायी।।   परिवार से प्रेम विमुख हो, पीढ़ी यह मुरझायी।।          रिश्ते नाते हुए खोखले,                            नही आज सच्चायी।          सुख के चैन हुए रफूचक्कर,                            शेष बची कठिनायी।।   दया धरम के भाव खत्म, दिखती है बेहयायी।   परिवार से प्रेम विमुख हो, पीढ़ी यह मुरझायी।।            बाहर से नैतिकता दिखती,                             अंदर जमी है काई।            निंदा करते जीवन बिता,                              अवसर की कवितायी।   जीवन का आनंद खो गया, शेष बची तन्हायी।   परिवार से प्रेम विमुख हो, पीढ़ी यह मुरझायी।।             ज्यादा पढ़े लिखे लोगो ने,                               नई युक्ति अपनायी।              कैसे पल में हो अमीर,                                रट बस यही लगायी।    प्रगति के इस अंध दौर में, अंध हुई है कमाई।    परिवार से प्रेम विमुख हो, पीढ़ी यह मुरझायी।।               बेचा है इमाम धर

पल्हारी में उत्सव के साथ प्रवेश प्रारंभ

चित्र
पल्हारी में उत्सव के साथ प्रवेश प्रारंभ  (सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरुरी- डॉक्टर बृजेश महादेव)  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र पर डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवा द्वारा नए सत्र में बच्चों का पुष्पाहार से स्वागत किया गया. विद्यालय में उपस्थित सभी अभिभावकों को भी माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया. साथ ही संचारी रोग के रोकथाम की जानकारी भी  दी गई तथा डॉक्टर बृजेश महादेव द्वारा बच्चों को अपने घर व आसपास की सफाई के लिए प्रेरित किया गया.  सामान्य समारोह के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें एक दर्जन से अधिक बच्चों ने नामांकन कराया. शिक्षक दीपक मौर्य ने इस अवसर पर बच्चों से अपील की कि अपने आसपास के उन बच्चों का नाम विद्यालय में जरूर लिखवाएं जो एक में पढ़ने लायक हो गए हैं. नए कक्षा में नामांकित बच्चों को पुरानी किताबें उपलब्ध कराई गई और नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर शिक्षामित्र उर्मिला देवी ने कहा कि सभी अभिभावक अपने आसपास के बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करें. प्रवेश उत्सव

सूचना - अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट, वाराणसी की मासिक बैठक दिनांक 02 अप्रैल 2023 को बापू नवोदय विद्यालय, सिगरा वाराणसी में आयोजित

चित्र
सूचना -      अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट, वाराणसी की मासिक बैठक दिनांक 02 अप्रैल 2023, दिन रविवार को बापू नवोदय विद्यालय, सिगरा वाराणसी में समय सायं 05 बजे से सायं 07 बजे तक बजे तक के मध्य श्री रघुवर दास की अध्यक्षता में आहूत है।            जिसमे निम्नांकित विषयों पर चर्चा ट्रस्ट के प्रबंधक श्री शशिधर पंचगौड़ द्वारा की जाएगी।     1- उन्नीस मार्च को संपन्न हुए होली मिलन समारोह की समीक्षा।     2- पांचाल पत्रिका के प्रकाशन हेतु विज्ञापन पर चर्चा।     3- सदस्यता अभियान संचालन पर मंथन।     4- ट्रस्ट के लोगो व पत्रक छपवाने पर चर्चा।     5- पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव पर विचार।       अध्यक्ष जी अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा।       कृपया उक्त बैठक में सभी सदस्यों/पदाधिकारियों से     निवेदन है कि समय से प्रतिभाग अवश्य करने का कष्ट करें, साथ ही अपने बहुमूल्य सुझावों से अवगत करावें।      उक्त आशय की जानकारी डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा, मुख्य मार्ग दर्शक अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट वाराणसी ने दी है।