सूचना - अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट, वाराणसी की मासिक बैठक दिनांक 02 अप्रैल 2023 को बापू नवोदय विद्यालय, सिगरा वाराणसी में आयोजित

सूचना - 
    अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट, वाराणसी की मासिक बैठक दिनांक 02 अप्रैल 2023, दिन रविवार को बापू नवोदय विद्यालय, सिगरा वाराणसी में समय सायं 05 बजे से सायं 07 बजे तक बजे तक के मध्य श्री रघुवर दास की अध्यक्षता में आहूत है। 
          जिसमे निम्नांकित विषयों पर चर्चा ट्रस्ट के प्रबंधक श्री शशिधर पंचगौड़ द्वारा की जाएगी।
    1- उन्नीस मार्च को संपन्न हुए होली मिलन समारोह की समीक्षा।
    2- पांचाल पत्रिका के प्रकाशन हेतु विज्ञापन पर चर्चा।
    3- सदस्यता अभियान संचालन पर मंथन।
    4- ट्रस्ट के लोगो व पत्रक छपवाने पर चर्चा।
    5- पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव पर विचार।
      अध्यक्ष जी अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा।
      कृपया उक्त बैठक में सभी सदस्यों/पदाधिकारियों से
    निवेदन है कि समय से प्रतिभाग अवश्य करने का कष्ट करें, साथ ही अपने बहुमूल्य सुझावों से अवगत करावें।
     उक्त आशय की जानकारी डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा, मुख्य मार्ग दर्शक अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट वाराणसी ने दी है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान