संदेश

पत्रिका लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"नव साहित्य" पत्रिका का डा.सुनील थपलियाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया विमोचन

चित्र
"नव साहित्य" पत्रिका का डा.सुनील थपलियाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया विमोचन       साहित्यिक पटल 'नव साहित्य परिवार भारत' के "नव साहित्य" ई मा. अंक 2 का आनलाइन विमोचन वरिष्ठ चिंतक, प्रखर वक्ता, संचालक, कवि/साहित्यकार,और आवाज साहित्यिक संस्था के संयोजक डा.सुनील दत्त थपलियाल के कर कमलों द्वारा नवरात्रि की नवमी तिथि 14.10.2021 को भक्तिभाव और गरिमामय माहौल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।     विमोचन के अवसर पर डा. थपलियाल जी ने नव साहित्य परिवार भारत और उसके संस्थापक/ संपादक आ. अमित बिजनौरी की सराहना करते हुए उनके श्रम, समर्पण और नवीनता की सराहना की और उनकी दूरगामी सोच को अनूठा बताया।मंच के संरक्षक आ. सुधीर श्रीवास्तव की भी उन्होंने खुले मन और शब्दों से तारीफ की और कहा कि श्री श्रीवास्तव का साहित्य के प्रति समर्पण और निश्छल भाव, सभी के प्रति सहयोगात्मक निःस्वार्थ योगदान सराहनीय है। मंच और पत्रिका के पदाधिकारियों का भी उन्होंने सार्थक और स्वीकार्य प्रयास के लिए हौसला अफजाई भी की।     मंत्रोच्चार के साथ विमोचन की शुरुआत के साथ उन्होंने पत्र