संदेश

नवरात्रि लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नवरात्र की वैज्ञानिकता : अर्चना कोहली

चित्र
नवरात्र की वैज्ञानिकता : अर्चना कोहली  नाम में ही इसके छिपा वैज्ञानिक आधार रात्रि से ही जुड़े  सिद्धि-साधना के तार। दिन में स्वर हमारा दूर तक न पहुँच पाता भास्कर-किरणों द्वारा अवरोध पा जाता।। ऋतु संधिकाल में होता इसका आगमन तन में वात-पित्त-कफ का हो समायोजन। अल्पाहार  से अनुशासित जीवन होता रोग-शमन का सरल उपाय ये व्रत होता।। ध्यान-हवन-पूजन से मानसिक बल बढ़ता नैतिक-बल से अद्भुत ऊर्जा प्रवाह बनता। सत्व गुण से सकारात्मकता-संचार हो जाता लक्ष्य प्राप्ति का निज मार्ग सुगम बन जाता।। दिनकर इसी समय ही दिशा-परिवर्तन करता राशि की चाल का जीवन पर प्रभाव पड़ता। भारतीय संस्कृति में देवी ऊर्जा का स्रोत है आंतरिक शक्ति को जगाना ही प्रयोजन है।। मानव-प्रकृति का अद्भुत तालमेल त्योहार आध्यात्मिकता के गूढ़ राज हैं सुंदर वार। वैज्ञानिकता-पुट से भरे होते सभी त्योहार भक्ति की लहर जगा दे जाते खुशी-संसार।। - अर्चना कोहली नोएडा (उत्तर प्रदेश)