संदेश

मई, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोनभद्र मानव सेवा आश्रम (ट्रस्ट) द्वारा संस्था के कार्यालय पर व ग्राम सभा सुकृत में हुआ मास्क का वितरण।

चित्र
सुकृत (सोनभद्र )        विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा लोगो में  निशुल्क मास्क का वितरण किया गया ।       सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के द्वारा मास्क वितरण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों व समाजसेवकों द्वारा ग्राम सभा सुकृत मे घर- घर व चट्टी चौराहे जा- जा कर मास्क का वितरण किया गया ।         अपने सम्बोधन मे ट्रस्ट संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने कहा की विश्वव्यापी कोरोना नामक महामारी से बचने के लिए हर व्यक्ति को मास्क लगाना अति आवश्यक है। संस्था के कार्यकर्ताओ द्वारा मास्क सिलकर मास्क का वितरण किया जा रहा है।      हमारी संस्था समाज की सेवा पिछले दो वर्षो से करती आ रही है जैसे - बालीबाल प्रतियोगिता, सिलाई प्रशिक्षण, मच्छरदानी वितरण, कम्बल वितरण, निशुल्क गोल्डेन कार्ड बनाने हेतु कैंप का आयोजन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, पेंटिग प्रतियोगिता,  गरीब बच्चो के निशुल्क कोचिंग सुविधा, स्वयं  सहायता समूह इत्यादि ।  संस्था आग

डाक्टर बृजेश कुमार इनोवेटिव एजुकेटर अवार्ड से हुए सम्मानित।

चित्र
सोनभद्र  (उ0प्र0)           जनपद सोनभद्र से डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह शिक्षक बेसिक शिक्षा परिषद को नवाचारी शिक्षक के रूप में इनोवेटिव एजुकेटर्स 2020 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सर्वे के आधार पर पंडित त्रिलोकीनाथ ज्ञानवती मेमोरियल ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र से डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह  शिक्षक प्राथमिक विद्यालय पल्हारी- 2, नगवा को इनोवेटिव एजुकेटर्स अवार्ड 20 से चयन समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।           महासचिव तरुण वत्स ने बताया कि शैक्षिक नवाचार 2020 की डायरेक्टरी में डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह महादेव के शैक्षणिक योगदान को प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें देश भर के नवाचारी शिक्षकों का विवरण  अंकित होगा।         बताते चलें कि डॉ बृजेश महादेव इस वर्ष कई संस्थानों द्वारा सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। आपके द्वारा अपने विद्यालय पर कौन लगाएगा शतक, स्मार्ट क्लास का संचालन के साथ शून्य निवेश पर आधारित कई गतिविधियां संपादित हुई है, जो अनुकरणीय है। इस सम्मान से जिला ही नहीं प्रदेश भी गर्वान्वित हुआ है।                      - गौतम

करमा सोनभद्र के तियरा गाँव में एक बुजुर्ग मिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप।

करमा (सोनभद्र)           रमाकान्त पुत्र मनबोध तिवारी जो तियरा शिवदत्त के निवासी हैं बिते 18 मई को मुम्बई से गांव आये थे जिन्हें गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में क्वारटिन किया गया था उनका घर पर भी आना जाना लगा रहता था। 23 मई को उन्हें उल्टी - दस्त शुरू हुई उन्हें एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका सैम्पल जांच के लिए भेज दिया गया था। 29 मई को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है जिससे पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिले में अबतक मरीजों की संख्या बढ़ कर 8 हो गयी है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि वे गांव के भी कुछ लोगों के सम्पर्क में थे जिसके चलते गांव के प्रधान के साथ करमा पुलिस गांव को बैरिकेटिन्ग करवा रही है सिएचसी घोरावल के अधीक्षक डाक्टर मुन्ना सिंह ने बताया कि पाजिटिव परिवार के 5 लोगों का सिम्पल जांच के लिए भेज दिया गया है। करमा से जितेन्द्र कुमार शुक्ला की रिपोर्ट 

घोरावल राजवाहा में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत।

चित्र
करमा (सोनभद्र)         करमा निवासी ऋतुराज जायसवाल पुत्र बदरी जायसवाल (20) की नहर में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गयी। मौके पर पहुंची  करमा पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।                                         -जितेन्द्र कुमार शुक्ला की रिपोर्ट 

समाजसेवी गुड्डू उर्फ आदित्य नारायण जी के द्वारा बाँटी गयी राहत सामग्री।

चित्र
नौगढ़ (चंदौली) वैश्विक महामारी में संकट से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को समाजसेवी गुड्डू उर्फ आदित्य नारायण जी के द्वारा बांटी गई राहत सामग्री ग्राम पंचायत बसौली नौगढ़ चंदौली में समाजसेवी के द्वारा इस संकट की घड़ी में जरूरतमंद असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं आज लालता पुर हनुमान पुर और बसौली गांव में ऐसे ही असहाय गरीब जरूरतमंद लोगों को 400 पैकेट राशन सामग्री जिसमें आलू चावल दाल मसाला डिटॉल साबुन इत्यादि सामग्रियों का वितरण किए साथ ही 600 लोगों को मास्क और डिटॉल साबुन का भी वितरण किए।          लोगों का कहना है कि गुड्डू जी ने हमेशा गरीबों की मदद करते हैं ग्राम पंचायत बसौली नौगढ़ चंदौली में राहत सामग्री वितरण का शुरुआत इन्हीं के द्वारा हुआ था यह समय-समय पर लोगों के घर संपर्क करके पता भी लगाने का काम कर रहे हैं कि किसी के घर में खाने-पीने कोई दिक्कत तो नहीं है उसी के मुताबिक खाद्य सामग्री का वितरण किए लोगों का मानना है कि इस संकट की घड़ी में जो सहयोग करता है वास्तव में वह सराहनीय है।                                                 - मदन मोहन की रिपोर्ट               

महिलाओं और किशोरियों को मिले स्वास्थ्य सुविधायें।

चित्र
नौगढ़ (चंदौली)         ग्राम्या संस्थान द्वारा 28 मई, जो की  महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस के रूप में मनाया जाता है , जो की महिलाओं यौन और प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों की वकालत करता है जिसकों दुनिया भर में विभिन्न तरीकों से स्मरण किया जाता है/ मनाया जाता है। आज इस दिवस के मौके के पूर्व संध्या पर  उत्तर प्रदेश के विभिन्न  मंचों , संगठनों , नेटवर्क आदि की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वस्थ्य व परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश , मिशन निदेशक NHM उत्तर प्रदेश, महानिदेशक परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश,  महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश को मेल के माध्यम से पत्र भेज कर मांगे की गई है- अनुशंसा/ मांगे- प्रजनन व मातृत्व  स्वास्थ्य के अंतर्गत, प्रसवपूर्व, प्रसव सेवाये और प्रसवोत्तर देखभाल सेवाओं को सुचारू व नियमित रूप से उपकेन्द्र से लगाकर जिला अस्पताल स्तर तक क्रियाशील की जाए साथ ही VHND को क्रियान्वित कर वहां मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाये!  गर्भनिरोधक साधनों के बारे में जानकारी और सेवाएं, जिसमे

डाक्टर बृजेश कुमार सिंह हुए सम्मानित

चित्र
सोनभद्र  (उ0प्र0)          राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित आनलाइन क्यूज प्रतियोगिता में डॉ बृजेश कुमार सिंह "महादेव" ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा सोनभद्र एवं संचालक ज्ञानोदय स्वतंत्र स्काउट दल सोनभद्र को प्रतिभाग करने के लिए प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें कई राज्यों के स्काउटर और गाइडर ऑनलाइन प्रतिभाग किए थे।         ज्ञानोदय स्काउट दल के संचालक डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह मेरी पहली अंतर्राज्यीय उपलब्धि है जो ज्ञानोदय स्काउट दल के बैनर तले प्राप्त हुई है। डॉ बृजेश महादेव के इस उपलब्धि से  जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश का मान बढ़ा है।        डॉ बृजेश कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय पल्हारी-2, नगवा सोनभद्र  में  सहायक  अध्यापक  के पद  पर  तैनात हैं। यह प्रतियोगिता राजस्थान के  जिला मुख्यालय सिरोही मंडल जोधपुर से बाबू सिंह पुरोहित व नरेंद्र सिंह खोरवाल द्वारा संपादित की गयी।                          - गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट                      सच्चाई की डगर पर ....

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ में माहवारी स्वच्छता दिवस पर किशोरियों को दी गयी जानकारी।

चित्र
नौगढ़ (चंदौली)          ग्राम्या संस्थान के आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में आज गुरुवार को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर किशोरियों के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।          इस अवसर पर स्टाफ नर्स बसंती देवी एवं स्नेह लता ने किशोरियों को माहवारी के समय साफ - सफाई पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया और बताया कि माहवारी के समय कपड़ों के बजाय सेनेटरी नैपकिन पैड का इस्तेमाल करना चाहिए अभी भी समाज में कुछ भ्रांतियां हैं कि इनको जलाया नहीं जा सकता लेकिन ऐसा कुछ नहीं है पैड को इधर-उधर फेंकने से गंदगी फैलती है इसलिए इसे किसी गड्ढे में डालकर जला देना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी किशोरियों को आयरन की गोली एवं सेनेटरी नैपकिन पैड दिया गया। चर्चा में बीसीपीएम जयप्रकाश रिंकू, नीलम, सुनीता, मीनू आदि लोग शामिल रहे।                                        - मदन मोहन की रिपोर्ट               

श्रीलंका स्काउट एसोसिएशन द्वारा सम्मानित

चित्र
सोनभद्र, (उ.प्र.)            डॉ बृजेश कुमार सिंह "महादेव" ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा सोनभद्र एवं संचालक ज्ञानोदय स्वतंत्र स्काउट दल सोनभद्र को श्रीलंका स्काउट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वेबीनार कार्यक्रम  बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया । यह कार्यक्रम 21 अप्रैल 2020 से 19 मई 2020 तक संपादित हुआ था जिसमें कई देशों के स्काउटर और गाइडर ऑनलाइन प्रतिभाग किए थे।                        डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह मेरी पहली अंतर्राष्ट्रीय उपलब्ध है जो स्काउटिंग के बैनर तले प्रदान की गई है। बेटर वर्ल्ड फ्रेमवर्क विषय पर आधारित कार्यक्रम के प्रमुख डिप्टी चीफ कमिश्नर जन प्रीत एवं स्काउट कमिश्नर श्रीलंका  मेजर जनरल मिनिंदा रहे। डॉ बृजेश महादेव इस उपलब्धि से  जनपद ही नहीं बल्कि देश का मान बढ़ा है। डॉ बृजेश कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय पल्हारी-2, नगवा सोनभद्र में सेवारत हैं।                                            - गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

निर्माणाधीन मझिगवा सोन पुल पर बड़ा हादसा होते- होते टला, बाल-बाल बचे मजदूर

चित्र
कोन (सोनभद्र)           मंगलवार की रात्रि निर्माणाधीन मझिगवा सोन पुल पर बड़ा हादसा होते - होते टल गया। पुल पर क्रेन से चढ़ाते समय 35 मीटर लम्बा 60 टन का गाटर लगभग 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। गाटर के गिरने से किसी को कोई चोट नहीं पहुंचीं है  सभी मजदूर बाल - बाल बच गये हैं।            बता दें कि 7 गाटर चढ़ चुका था आठवां गाटर नीचे गिर गया। मझिगवा से रानीडीह को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण गत तीन वर्षों से सोन नदी पर चल रहा है।            प्रोजेक्ट मैनेजर ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कोई हादसा नहीं हुई है।                          - गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट                                        सच्चाई की डगर पर .....          

आइये पढ़ते हैं आचार्य गौतम विश्वकर्मा जी द्वारा लिखित भजन

चित्र
  सोनभद्र                                              भजन                        यह संसार छोड़कर जाना है .... कर लो बंदे मात- पिता की सेवा, प्रित लगा लो परमात्मा से। अभी समय है सम्भल जाओ, यह संसार छोड़कर जाना है।। कर लो दीन-दुखियों की सेवा, प्रित लगा लो परमात्मा से। क्या तुम लेकर आए थे, क्या लेकर जाना है। जो कुछ तुमने बनाया है, यहीं धरा पर रह जाना है।। कर लो बंदे नर की सेवा, यहीं नारायण सेवा है। कर लो बंदे मात-पिता की सेवा, प्रित लगा लो परमात्मा से। अभी समय है सम्भल जाओ, यह संसार छोड़कर जाना है।।                           -आचार्य गौतम विश्वकर्मा

सुकृत चौकी प्रभारी सहित समस्त स्टाफ़ हुए सम्मानित।

चित्र
सुकृत (सोनभद्र )         विश्वव्यापी महामारी कोविड -19 के कोरोना योद्धाओ को जिन्होंने अपने जान की परवाह किए बगैर दिन - रात जनता की सेवा करते रहें हैं उन्हें आज दिनांक - 22 मई  2020 को सुकृत में भाजपा मधुपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा सुकृत चौकी प्रभारी सहित समस्त स्टाफ़ को गमछा व  माला पहनाकर सम्मानित किया गया।                 इस मौके पर भाजपा नेता सुदामा सिंह मौर्य, हरिहर नेता, डाक्टर रामसूरत पटेल, डाक्टर रामलाल, प्रेम प्रकाश प्रजापति, राजेश द्विवेदी, राजाराम जायसवाल, राधेश्याम पटेल, राजकुमार पटेल, संदीप जायसवाल, ग्राम प्रधान सुकृत इक़बाल अहमद तथा सुकृत सेक्टर संयोजक राजेश भाई जायसवाल जी तथा अन्य ग्रामीण लोग मौजूद रहे ।                                                              - गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट                                      सच्चाई की डगर पर .....

हास्पीटल में मास्क का हुआ वितरण

चित्र
सोनभद्र,           उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र बैनर तले श्रीमती संगीता सिंह ब्लाक गाइड कैप्टन घोरावल सोनभद्र द्वारा राजकीय चिकित्सालय घोरावल में मरीजों को मास्क वितरित किया गया इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी महोदय भी मौजूद थे इसके साथ ही आसपास भी मजदूरों को मास्क वितरित किया गया संगीता के द्वारा कुल 150 मार्च वितरित किया गया।           इस कार्य के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल स्काउट और गाइड को अपने कार्य में तत्पर रहने को कहा जिला स्काउट शिक्षक सैयद अनवर हुसैन और जिला गाइड कैप्टन नीरज सिंह ने बधाई दी जिला मुख्य आयुक्त डॉ प्रबोथ सिंह ने शुभकामनाएं दी। डॉक्टर बीके सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा सोनभद्र ने भी इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। मास्क के साथ साबुन और से नेता इज अ का ही वितरण किया गया। इसके साथ ही थाना घोरावल के आरक्षियों को परिसर में भी मास्क वितरित किया गया।                          -गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट                      सच्चाई की डगर पर....... 

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए प्रारम्भ हुआ प्याऊ : पुनीत कार्य

चित्र
सोनभद्र,  भीषण गर्मी के इस दौर में आइए कुछ कार्य जीव जंतुओं और पंछियों के लिए भी कर लिया जाए ताकि कोई प्यासा ना रहे। मैंने अपने घर के पास पंछियों को पीने के लिए पानी भर कर रख दिया है। उम्मीद है कि आप भी इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देंगे।डॉ बृजेश महादेव।            ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगमा सोनभद्र डॉ बी के सिंह महादेव द्वारा गर्मी में पंछियों को पानी पीने के लिए घर के आस-पास सौ प्रेरणा से प्याऊ लगाया जा रहा है यह पुनीत कार्य सभी लोगों से करने की अपील भी की है जिसके घर के पास बड़े पेड़ पौधे हो वहां पर डिब्बे या पुराने घड़े के माध्यम से प्याऊ बनाकर रस्सी के सहारे उसे पेड़ से लटका कर पानी भर दें जिससे गर्मी में पंछियों को आसानी से पानी उपलब्ध हो सके यह कार्य मानवता से भी ऊपर है अगर एक घर एक प्याऊ अथवा एक पेड़ एक प्याऊ के साथ ही एक व्यक्ति एक प्याऊ में से किसी एक नियम को अपनाकर इस सेवा कार्य को सुरक्षा पूर्वक करना चाहिए डॉ वीके सिंह महादेव ने अपने घर के आसपास के पेड़ों में प्याऊ की व्यवस्था की है जो अनुकरणीय है कोविड-19 दर में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपने कार्यों को संपादित करना ह

आईये पढ़ते हैं सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक गौतम विश्वकर्मा द्वारा लिखित कविता।

चित्र
                            कहाँ - कहाँ ठहरना है? इस जमाने से हीं हमको कुछ सीखना है, इस जमाने के अनुसार हमको चलना है। क्योंकि इस जमाने में हीं हमको रहना है।। ना झूठ बोलना पड़े, ना सच को खोलना पड़े। तजुर्बा जब नहीं था गवांया, अब मुश्किलों से क्या डरना है।। क्योंकि इस जमाने में ......।। इन आँसुओं का क्या करूँ, अब तो कोई तालाब नहीं भरना है। इस सफर में मुझे कुछ नहीं पता है, राही तू हीं बता, कहाँ - कहाँ ठहरना है?                                - गौतम विश्वकर्मा                           संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष                        सोनभद्र मानव सेवा आश्रम(ट्रस्ट)                         -अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया 400 मास्क

चित्र
सोनभद्र, जिला स्काउट शिक्षक सैयद अनवर हुसैन के नेतृत्व में  जनपद सोनभद्र के समस्त ब्लॉक स्काउट शिक्षकों एवं ब्लॉक गाइड कैप्टन के सहयोग से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल को मास्क बैंक की तरफ से 400 मास्क सौंपा गया। इस अवसर पर डॉ गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र ने उपस्थित सभी स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन को धन्यवाद दिया तथा इसी तरह सेवा भाव में निरंतर लगे रहने का मंत्र दिया।  इस मौके पर जिला स्काउट शिक्षक सैयद अनवर हुसैन ने सभी ब्लॉक स्काउट शिक्षक एवं गाइड कैप्टनो का आभार प्रकट किया, साथ ही जिला गाइड कैप्टन नीरा सिंह ने सभी को बधाई दी । बतौर संरक्षक उपस्थित पूर्व जिला स्काउट शिक्षक रमाकांत कुशवाहा ने भी अपने आशीर्वचन से सबको अभिसिंचित किया। डॉ बीके सिंह "महादेव" ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा ने भी इस पुनीत कार्य में प्रतिभाग करने के लिए हर्ष ज्ञापित किया।  इस अवसर पर सर्व श्री नंदकिशोर ब्लॉक स्काउट शिक्षक रावटसगंज, सुनील कुमार शर्मा ब्लॉक स्काउट शिक्षक म्योरपुर,  मनीष पटेल ब्लॉक स्काउट शिक्षक की चोपन, शिवपूजन ब्लॉक स्काउट शिक्षक घोरावल, मदन ल

शिक्षा की मनोवैज्ञानिकता एवं साहित्य विषय के अंतिम चरण का राष्ट्रीय बेबीनार कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

चित्र
मड़िहान (मिर्जापुर) एस.एस.पी.पी. डी.पी.जी. कॉलेज, तिसुही, मड़िहान,मीरजापुर, उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित "शिक्षा और साहित्य" पर आधारित सेमिनार संपन्न हुआ जिसमें देश के  विभिन्न प्रांतों से लगभग 775 शिक्षाविद सम्मिलित हुए। संयोजक के रूप में डॉक्टर भुवनेश्वर द्विवेदी, (प्राध्यापक-हिन्दी) ने वेबिनार कार्यक्रम को संचालित किया।  खुद डॉ. द्विवेदी ने कार्यक्रम के अंतिम चरण में अपने वक्तव्य में शिक्षा की मनोवैज्ञानिकता एवं साहित्य विषय पर कहा कि - हमें अपने जीवन-साहित्य और मनोवैज्ञानिकता में संतुलन स्थापित करना चाहिए साथ ही प्रकृति से संतुलन बनान जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। आज कोरोना जैसी महामारी की विभषिका कहीं न कहीं हमें प्रकृति से असंतुलित होने का संकेत है। विश्व बंधुत्व की भावना और जीवन में सरसता का होना, जीवन की जीवंतता को प्रदर्शित करता है।वेबिनार में सोनभद्र से "सर्च लुक" शोध पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. बृजेश कुमार सिंह "महादेव" भी प्रतिभाग किए।  वैदिक विश्वविद्यालय, भोपाल से प्रोफेसर निलिम्प त्रिपाठी ने अपने प्रभावी वक्तव्य से सभी को अभिसिंचित

ग्राम्या संस्थान द्वारा गरीबों में बाँटी गयी राहत सामग्री।

चित्र
नौगढ़, (चंदौली)          ग्राम्या संस्थान एवं सहयोग संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में खाने-पीने एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों से जूझ रहे गरीब, दलित, एवं मुसहर बस्ती के चिन्हित परिवारों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया आपको बता दें कि ग्राम्या संस्थान द्वारा शुरू से ही इस लाक डाउन की परिस्थिति में ऐसे जरूरतमंद परिवारों में लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।          इसी क्रम में आज सहरसटाँड़ मझगाई, भगेलपुर ,देवरा ,नर्वदा पुर, तेंदुआ ,झुमरिया सहित क्षेत्र के 15 गांवों से ऐसे ही चिन्हित 70 परिवारों में तहसीलदार नौगढ आनंद कुमार कनौजिया एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति में संस्थान द्वारा चावल ,आटा ,दाल ,चीनी ,नमक, आलू ,प्यज ,साबुन, वाशिंग पाउडर, तेल एवं मास्क का वितरण किया गया तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया द्वारा बताया गया कि इस विषम परिस्थिति में संस्थान द्वारा लगातार जरूरतमंद परिवारों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है जो काफी सराहनीय है।          इस अवसर पर संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जिन घरों मे

ग्राम्या संस्थान द्वारा मुसहर बस्ती में असहाय व जरूरतमंदोके बीच बाँटी गयी राहत सामग्री।

चित्र
  नौगढ़ (चंदौली)      ग्राम्या संस्थान द्वारा इस लाकडाउन की परिस्थिति में लगातार गरीब ,दलित, एवं मुसहर बस्तियों के जरूरतमंद परिवारों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है जनपद चंदौली का ब्लाक नौगढ़ नक्सल प्रभावित होने के साथ ही साथ सुविधाओं से वंचित अभाव ग्रस्त इलाका है इसी को देखते हुए ग्राम्या संस्थान की टीम लगी हुई है सामानों की पैकिंग में जिसमे चावल, दाल, आलू, वाशिंग पाउडर, प्याज , न्यूटिनिगेट, तेल , बिस्कुट,साबुन एवं मास्क आदि का वितरण किया रहा है। नीतू सिंह द्वारा बताया गया  कि अब तक 2000 परिवारों तक संस्थान द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है और आगे भी जारी है । ग्राम्या  संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने लोगों को कोरोना संक्रमण के बचाव के बारे में जानकारी दी एवं लोगों से पूर्णतया लाकडाउन का पालन करने की अपील की इस दौरान संस्थान के सुरेंद्र ने शारीरिक दूरी बनाकर रहने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु लोगों को जागरूक किया। वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में रामविलास, रामा, श्री राम, कालेश्वर, सुनील, सजीवन, शिवानंद, त्रिभुवन, हरिचरण, उमेश, धर्मेंद्र इत्यादि लोगों ने

स्पेस सोसाइटी रावर्ट्सगंज-सोनभद्र द्वारा मास्क व साबुन का निशुल्क वितरण

चित्र
सोनभद्र,     स्पेस सोसायटी सोनभद्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा द्वारा कोविड - 19 वायरस से बचाव हेतु जागरूक कर जरूरतमंदो के लिए घर पर  प्रधानाध्यापिका जय श्री विश्वकर्मा द्वारा मास्क का निर्माण कर निःशुल्क एवं साबुन वितरित किया गया एवं लोगों से समाज में रहकर शारीरिक दूरी बनाकर ही रहने व कार्य करने को प्रेरित  किया।          मास्क का वितरण ग्रामीण लोगों, विद्यालय के बच्चों, खेत में काम कर रहीं महिलाओं एवं समुदाय में किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार विश्वकर्मा, डॉ आस्था विश्वकर्मा एवं जय श्री विश्वकर्मा का पूरा सहयोग रहा।              -  गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

ज्ञानोदय स्काउट दल द्वारा बाँटे गये मास्क

चित्र
सोनभद्र,         उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद सोनभद्र के आवाहन पर सभी दल संचालक कोरोनावायरस महामारी में अपना योगदान दे रहे हैं जिसमें मास्क वितरण, साबुन और सैनिटाइजर का सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह "महादेव" शिक्षक प्राथमिक विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र एवं संचालक ज्ञानोदय स्काउट दल सोनभद्र द्वार ग्राम पंचायत नेवारी में लगभग सवा सौ मास्क वितरित किया गया। डॉ बीके सिंह ने जनता को सैनिटाइज का तरीका भी बताया तथा नियमित साबुन से हाथ धोने के लिए आवाहन किया। बताते चलें कि डॉ बीके सिंह द्वारा अपने आधा दर्जन स्काउट और गाइड की सहायता से मास्क का निर्माण भी कर रहे हैं जो जरूरतमंदों को दिया जा रहा है। अपने साथ ही अपने सभी सहयोगी संचालक साथियों को भी मास्क का वितरण और कोविड-19 को हराने में अपना योगदान देने के लिए सब को प्रेरित कर रहे हैं। डॉ बृजेश कुमार सिंह विकासखंड नगवा के ब्लॉक स्काउट शिक्षक भी हैं जो अनवरत अपने प्रयासों से प्रथम द्वितीय और तृतीय सोपान का प्रशिक्षण भी प्रतिवर्ष जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  डॉ गोरखनाथ पटेल के आदेशानुसार संपन्न क

ग्राम्या संस्थान द्वारा बाँटी गयी राहत सामग्री

चित्र
नौगढ़ (चंदौली )          ग्राम्या संस्थान द्वारा इस लाकडाउन की परिस्थिति में लगातार गरीब, दलित, एवं मुसहर बस्तियों के जरूरतमंद परिवारों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।       आज मंगलवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र नौगढ़ के ग्राम बसौली में ऐसे ही 42 जरूरतमंद परिवारों में चावल, दाल, आलू, वाशिंग पाउडर, साबुन एवं मास्क का वितरण किया गया।        संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने लोगों को कोरोना संक्रमण के बचाव के बारे में जानकारी दी एवं लोगों से पूर्णतया लाकडाउन का पालन करने की अपील की। इस दौरान संस्थान के सुरेंद्र ने शारीरिक दूरी बनाकर रहने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु लोगों को जागरूक किया।                                -मदन मोहन की रिपोर्ट