संदेश

अगस्त, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विधुत विभाग द्वारा लगातार हो रही छापेमारी अवैध कनेक्सन धारकों में हड़कंप

चित्र
करमा-ककराही (सोनभद्र) स्थानीय क्षेत्र के सब स्टेशन पसहीं की टीम द्वारा खैरपुर के जड़ेरुआ गांव में बिजली विभाग द्वारा छापेमारी का कार्यक्रम चला जिसमें बिजली विभाग के एसडीओ अतिकुर रहमान, जेई विनय कुमार गुप्ता, एसएसओ इन्द्रजीत,  एसएसओ अखिलेश सिंह, एसएसओ ज्ञानप्रकाश सिंह, एसएसओ रितेश कुमार, एसएसओ श्री भगवान, रवि चौहान,  अनुरोध, संविदा लाईन मैन करन सिंह चौहान की टीम द्वारा छापेमारी में बकाया बिल 150000 जमा कराया गया, क्षेत्र में लगातार हो रही छापेमारी से अवैध कनेक्शन धारकों, कटिया वालों, मोनो ब्लॉक, समर सेबल संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है, जिसमें आज 10 लोगों पर कार्यवाही की गई तथा 11 लोगों का कनेक्शन काटा गया है। -जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

चित्र
देश से आई बड़ी खबर : पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का आज देहान्त हो गया, वे 84 वर्ष के थे, तथा पिछले कई दिनों से ब्रेन सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि श्री मुखर्जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे तथा भारत के तेरहवें राष्ट्रपति भी रह चुके हैं और इन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया है। ऐसे महान व्यक्ति का दुनिया से चला जाना भारतीयों के लिए अत्यंत दुःखद है।               - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

कोरोना विस्फोट जारी, लगातार बढ़ रहा ग्राफ, 47 नये कोरोना पाजिटिव मामले

चित्र
सोनभद्र  जिले मे कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 47 नये कोरोना पाॕजिटिव मरीज मिले हैं,  इसके साथ ही जिले में अभी तक 1594 लोग पाॕजिटिव हो चुके है। मामले की पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की है। वहीं पाॕजिटिव हुए 1185 लोग इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर वापस जा चुके हैं।

आज का राशिफल

चित्र
आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार  ‌         31/08/2020 ‌             सोमवार ‌          मास-भाद्रपद ‌           पक्ष- शुक्ल ‌         तिथी- त्रयोदशी ‌ ‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आपकी निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी होगी, कार्य क्षेत्र का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, घर के बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें। ‌ ‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो ) नौकरी में नई संभावनाएं निर्मित होंगी, अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है, संतान के व्यवहार से अप्रसन्न रहेंगे, नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं, प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। 3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा ) कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं, आपके स्वभाव में अहंकार की भावना रहेगी, परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है, पुराने रोग से उभरने की संभावना रहेगी, बदलते मौसम को लेकर परेशानी रहेगी। 4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो ) दिन संयमित होकर व्यतीत करना होग

शान्तिपूर्वक संपन्न हुआ मोहर्रम का त्यौहार, नही निकली ताज़िया

चित्र
करमा-सोनभद्र  करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहर्रम का त्योहार शान्ति पूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हो गया।  कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुये थाना क्षेत्र के सभी ग्रामीण मुस्लिम समुदाय के लोग जैसे खैराही, पाँपी, पगिया, सरंगा, बारी महेवा, तिलौली, सिरसिया जेठी, मोकरसिम आदि जगहों के लोगों ने अपने अपने घरों में ही पूरी ज़िम्मेदारी के साथ शांतिपूर्वक जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए मोहर्र्म का त्योहार मनाया।  इस अवसर पर किसी भी चौक चौराहे पर भीड़-भाड़ और ताज़िया देखने को नही मिली। सुरक्षा के दृष्टिकोण से करमा पुलिस हर गांव, हर चौक पर तैनात रही।     - जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

भारतीय किसान संघ की बैठक डोन्गीया बाँध पर हुई सम्पन्न

चित्र
सुकृत- सोनभद्र  आज दिनांक- 30 अगस्त 2020 को भारतीय किसान संघ की बैठक राम बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न  हुई। बैठक में खेती पर पड़ने वाले कोरोना महामारी के असर पर चर्चा करते हुए प्रांत मंत्री रामजी सिंह ने कहा कि अब तक बैठक नहीं होने के कारण तथा अधिकारियों से संपर्क नहीं होने से किसानों की समस्याओं की अनदेखी होती रही है। यूरिया खाद की कमी के कारण किसान अब तक परेशान है।धान क्रय केंद्रों की संख्या कम कर दिया गया है, जिससे धान बेचने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह बोलते हुए कहा कि, पूरा देश एक बाजार बनाने की सरकार की मंशा के चलते समर्थन मूल्य पर क्रय केंद्रों की संख्या कम करने और कुछ  वर्षों बाद में समर्थन मूल्य पर खरीद बंद करने और प्राइवेट कंपनियों व व्यापारियों को खरीद का अधिकार मिलते ही किसानों का शोषण बढ़ जाएगा। समर्थन मूल्य पर खरीद जारी रहते हुए पूरे किसानों को लाभ नहीं मिलता है जिससे किसान और उपभोक्ता दोनों की हानि होगी। प्रांत उपाध्यक्ष फूलचंद सिंह पटेल ने कहा कि इस समय सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निजीकरण करने का चल

क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं पर प्रशासन मौन, बदमाशों के हौसले बुलंद

चित्र
करमा-केकराही- सोनभद्र थाना क्षेत्र के अन्तर्गत केकराही गांव में कल शनिवार की रात्रि लगभग आठ बजे तालाब में मछली पालन की व्यवस्था देखकर घर जाते समय रामजग पुत्र राम स्वरूप के साथ कुछ नकाबपोस लोगों ने मारपीट करके  मोबाइल व 2150 रु. नकद की छिनैती कर लिया और शोर मचाने पर भाग गए, पीड़ित ने बताया कि दो बाइक पर 4-5 नकाबपोस बदमाश थे जिनमे से कुछ लोगों को वह पहचानता भी है, जिसकी सुचना पीड़ित व्यक्ति ने आज प्रातः करमा थाने पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से दिया जिसमें बदमाशों का नाम भी दिया गया है, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल नहीं की गई। बता दे कि पीड़ित रामजग इस घटना के बाद से डरा व सहमा हुआ है वहीं पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेगी तो मेरे जान माल को भी खतरा है। क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों व राहगीरों में दहशत बनी हुई है, लोगों में चर्चा हो रही है कि अभी एक दिन पूर्व शुक्रवार को केकराही क्षेत्र में छिनैती व संदिग्ध मौत का मामला पुलिस सुलझा भी नही पाई कि फिर दूसरी घटना हो गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मैने प

कोरोना से मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी, पाजिटिव रिपोर्ट 47

चित्र
सोनभद्र  जिले मे कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है, वही मृतको की संख्या भी बढ़कर 17 तक हो गई है, जबकि आज आई रिपोर्ट में 45 लोग पाॕजिटिव पाए गए हैं इसी के साथ पाजिटिव मरीजों की संख्या 1547 हो चुकी है। वहीं 1185 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। -जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

आज का राशिफल

चित्र
आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार  ‌       30/08/2020 ‌             रविवार ‌          मास-भाद्रपद ‌           पक्ष- शुक्ल ‌         तिथी- द्वादशी ‌ ‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) ‌ आपके सभी काम सही खबर पर पूरे हो जाएंगे आजीविका में वृद्धि होगी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे काम के प्रति मन में कुछ खालीपन सा महसूस होगा साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी अपने व्यवहार में नियंत्रण रखें। ‌ ‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो ) ‌  धन के मामले में तीन भाग्यशाली रहेगा भविष्य के लिए योजना बना सकता है धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा व्यवसाय में नए सहयोगी   मिलेंगे आप अपनी मान प्रतिष्ठा को लेकर  सशंकित रहेंगे। 3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा ) ऐसे लोगों के साथ कारोबारी बिल करनी पड़ेगी जो शायद आपके लिए अनुकूल माहौल घर के लोग आपसे ना खुश हो सकते हैं लोग आपको अपमानित कर सकते हैं अपने प्रयासों में अलग से ना कर गोरा और उत्तेजना में नियंत्रण रखें। 4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो ) कारोबार में इच्छित ल

नगर पंचायत अध्यक्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क

चित्र
चोपन  - सोनभद्र  जिलाधिकारी के आदेश पर समाज विरोधी क्रियाकलाप उन्मुलन अभियान के तहत आज शनिवार को नायब तहसीलदार व चोपन पुलिस बल की मौजूदगी में इम्तियाज अहमद पूर्व न.पं.अध्यक्ष हत्याकांड में मुख्य आरोपी सूरज पासवान पुत्र स्व.राजकुमार पता प्रीतनगर का मकान. 1 टवेरा गाड़ी. 2 बाइक, रिंकू भारद्वाज उर्फ चन्द्र प्रकाश पुत्र चन्द्र शेखर पता गौरव नगर का मकान तथा धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र रमेश कश्यप के बर्दिया की खदान पर कुर्की करते हुए तीनों आरोपियों की सम्पत्ति को सीज कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पहले तीनो आरोपियों ने 14 नामजद आरोपियों के साथ मिलकर पूर्व योजना के अनुसार पू.न०पं०अध्यक्ष की हत्या की थी,  घटना के बाद कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। उसके बाद आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर के अन्तर्गत शनिवार को कार्यवाही की गई।  चोपन में आरोपियों के मकान पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, लेखपाल राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी चोपन नवीन कुमार तिवारी, क्षेत्रीय  कस्बा इंचार्ज अवधेश यादव के समक्ष कुर्क की कार्यवाही की गई।     - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसा

लगातार हो रहा कोरोना विस्फोट, आकड़ा 1500 से आगे

चित्र
सोनभद्र : जिले में 29 लोगों की रिपोर्ट पाॕजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या लगभग 1502 हो चुकी है। वहीं अब तक स्वस्थ्य होने वाले 1167 लोग है। सीएमओ के मुताबिक अब तक लगभग 54292 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। लगातार मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की।   - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमले में एक की मौत, दूसरा घायल

चित्र
करमा-ककराही (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के  बीरहुलिया गाँव के रामआशिष की अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमले के कारण मौत हो गई जबकी उसका एक साथी घायल बताया जा रहा है। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रामआशीष पुत्र स्व० पुनवासी उम्र 19वर्ष निवासी बीरहुलिया और पंकज पुत्र स्व० बाबूलाल उम्र 18वर्ष दोनो एक साथ ककराही बाजार से घर जा रहें थे कि ककराही के बाद कुछ नकाबपोश लोग आकर मोबाइल छीन लिए और मारने पीटने लगे, किसी तरह से पंकज ने जान बचाते हुए घर पहुंचकर पूरी घटना बताई तब परिजनों ने घटना स्थल पर जाकर रामआशीष को ले आए जिसे अज्ञात लोगों द्वारा मारकर फेंक दिया गया था। लोगो द्वारा हो रही चर्चाओं की मानें तो घर पहुँचते ही रामआशीष को झाग की उल्टी होने लगी यह देखकर परिजन अस्पताल ले गए जहाँ रामआशीष की मृत्यु हो गई। उक्त घटना की जानकारी थानाध्यक्ष देवतानन्द सिंह को दी गई फिर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ परिजनों से पूरी घटना का जायजा लिया और पंकज को साथ लेकर पुनः घटना स्थल पर पहुंचे, बता दें कि उक्त घटना कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव में शम्भू गुप्ता के घर के पास की है। थानाध्यक्ष

रावर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहा का नए तरीके से किया गया निर्माण, बढ़ी खुबसूरती बना आकर्षक का केंद्र

चित्र
रावर्ट्सगंज -सोनभद्र  (उ0प्र0) रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहा का नया तरीके से निर्माण किया गया जिसके वजह से खूबसूरती भी बढ़ेगी और रात्रि में मोटरसाइकिल पास करने के लिए भी सुविधा होगी। बता दें कि यह चौराहा शहर का मुख्य चौराहा माना जाता है। इस चौराहे के नए तरीके से निर्माण में चौराहे पर स्थित पीलर को चारों तरफ से लोहे की बेरिकेडींग कर दी गई है तथा बिजली के बल्ब व झालरों द्वारा सजाया गया है। बता दें कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस चौराहे पर हमेशा पुलिस बल तैनात रहती है।  इस बारे में बात करने पर लोगों ने बताया कि शहर में  यह बहुत ही सराहनीय कार्य हुआ है जिसकी कई वर्षों से सोनभद्र वासियों को इन्तजार था।    विज्ञापन-

कीचड़ भरे रास्ते से निकलने को ग्रामीण मजबूर, बढ़ रही बीमारियां, आए दिन होती है दुर्घटनाएं

चित्र
राबर्ट्सगंज-सोनभद्र : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरडीहा के करौली गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासी जन कीचड़ भरे रास्ते से निकलने को मजबूर हैं। बता दें कि आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती ही रहतीं हैं, कभी पैदल चलने वाले तो कभी दो पहीया वाहन या साईकिल वाले इस कीचड़ युक्त सड़क पर गिरकर आए दिन चोटिल होते रहते हैं, तथा इस कीचड़ से निकलती दुर्गंध के कारण अनेकों प्रकार की बीमारियां होने का खतरा भी बना हुआ है, वहीं गंदगी के वजह से मच्छरों की समस्या भी हो रही है। बता दें कि यह सड़क कई गांव को जोड़ती है परंतु फिर भी इस सड़क की मरम्मत कई सालों से नहीं हुई है तथा हर वर्ष की भांति करौली निवासी सड़क पर बह रहे पानी से निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर ऐसा समय कब आएगा जिससे उन्हें मुक्ति मिलेगी, ग्रामीणों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए इस समस्या से मुक्ति दिलाने का निवेदन किया गया है ।

आज का राशिफल

चित्र
आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार  ‌         29/08/2020 ‌             शनिवार ‌          मास-भाद्रपद ‌           पक्ष- शुक्ल ‌        तिथी- एकादशी ‌ ‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) ‌ कार्यक्षेत्र में आपकी प्रभावशीलता बढ़ेगी, माता से अपने मन की बातें शेयर करें, अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे, नई सोच के साथ काम करना बेहतर होगा, सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों से लाभ प्राप्त होगा। ‌ ‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो ) ‌जीवन में कुछ खालीपन सा महसूस होगा, व्यापार में आशा अनुरूप लाभ प्राप्त नहीं होगा, भौतिक सुख सुविधाओं में कमी आएगी, स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, लोग आपके काम और योगदान को क्रेडिट नहीं देंगे। 3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा ) नए काम को शुरू कर सकते हैं, आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत करेंगे, कैरियर में उन्नति के उत्तम अवसर मिलेंगे, परिवार के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। 4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो ) उचित दिशा में कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी, कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी,

ग्राम्या संस्थान द्वारा चिकित्सकीय गर्भ समापन कानून को लेकर चलाए जा रहे दस दिवसीय अभियान का रहा 5 वाँ दिन

चित्र
नौगढ़ - चंदौली  ग्राम्या संस्थान द्वारा चिकित्सकीय गर्भ समापन कानून को लेकर चलाए जा रहे दस दिवसीय अभियान के अंतर्गत पांचवे दिन आज शुक्रवार को क्षेत्र के डुमरिया गांव में लोगों के साथ चर्चा आयोजित की गई।   चर्चा के दौरान संस्थान की नीतू सिंह ने बताया कि मात्री मृत्यु दर में बढ़ोतरी को रोकने व असुरक्षित गर्भ समापन के प्रतिकूल परिणाम को रोकने के प्रयासों के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 1971 में गर्भ समापन कानून लाया गया चिकित्सकीय गर्भ समापन कानून यानी मेडिकल टर्मिनेशन आफ प्रेगनेंसी अधिनियम 1971 इस कानून के अंतर्गत महिलाएं कुछ विशेष परिस्थितियों में सरकारी अस्पताल में या सरकार की ओर से अधिकृत किसी भी चिकित्सा केंद्र में अधिकृत व प्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा गर्भ समापन करा सकती हैं।  उन्होंने कहा कि सामान्यतया उत्तर प्रदेश में करीब पचास लाख महिलाएं गर्भवती होती हैं जिसमें करीब छःलाख गर्भ समापन कराती हैं जिसमें स्वतः गर्भपात भी शामिल है कुल मात्री मृत्यु दर में से करीब 8% महिलाओं की मृत्यु  असुरक्षित गर्भसमापन के कारण से हो जाती है ऐसे में इस कानून के बारे में ग

कोरोना ने तोड़ा रिकार्ड, फिर गई एक की जान

चित्र
सोनभद्र  जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने की सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 54 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॕजिटीव आई है, जिले के म्योरपुर, चोपन, रॉबर्ट्सगंज, घोरावल विकास खण्डों में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या लगभग 1473 हो चुकी है। वहीं अभी तक कुल लगभग 1155 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं  तथा पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी है, इसी के साथ जिले में अभी तक कुल 15 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है, तथा वर्तमान समय में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 303 है।       

आज का राशिफल

चित्र
आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार  ‌       28/08/2020 ‌             शुक्रवार ‌          मास-भाद्रपद ‌           पक्ष- शुक्ल ‌         तिथी- दशमी ‌ ‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ ) ‌  किसी विषय विषय पर गहराई से विचार करेंगे , कार्य की अधिकता के कारण व्यस्त रहेंगे, लोगों में आपका प्रभाव बढ़ेगा, रिश्तेदारों को धन उधार देना पड़ेगा, भाग्य और मेहनत का साथ मिलेगा, छुट्टी की योजना बना सकते हैं। ‌ ‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो ) ‌ घर में किसी महत्वपूर्ण सामग्री की कमी हो सकती है, खरीदारी में लापरवाही ना करें , लोग आपकी छोटी गलती को बढ़ा चढ़ाकर व्यक्त करेंगे, मूड खराब होने से परेशान रहेंगे, कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है। 3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा ) जीवनसाथी की सलाह आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी, सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी करेंगे, आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, संतान के व्यवहार से आह्लादित रहेंगे, समाज में आपकी विशिष्ट पहचान बनेगी, शाम के समय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। 4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो ) ‌

सुरक्षित गर्भ समापन को लेकर ग्राम्या संस्थान द्वारा चलाया जा रहा 10 दिवसीय अभियान

चित्र
नौगढ़ - चंदौली  ग्राम्या संस्थान के तत्वाधान में  महिला स्वास्थ्य अधिकार अभियान के अंतर्गत चिकित्सकीय गर्भ समापन कानून को लेकर दस दिवसीय अभियान के अंतर्गत आज गुरुवार को  मझगाईं में समुदाय के लोगों के साथ  परिचर्चा आयोजित हुई।  चर्चा के दौरान संस्थान की नीतू सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में करीब तीस लाख प्रवासी लोग अपने घरों में वापस आए हैं। अब इन लोगों के लिए इनके रोजगार के साथ उनके स्वास्थ्य की आवश्यक जरूरतों का ना मिल पाना और भी समस्या है। लगातार मीडिया व जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले लोगों के अनुभव यह बताते हैं कि इस दौरान लोगों को गर्भनिरोधक साधनों का ना मिलना जिसके कारण अनचाहा गर्भ का ठहर जाना आदि समस्या बन गई है यदि लोग अनचाहे बच्चे को लेकर चिकित्सकीय गर्भ समापन कानून (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी अधिनियम 1971) के तहत गर्भ समापन कराना चाहे तो उनको ना ही डॉक्टर मिल रहे हैं ना ही अस्पताल। दी फेडरल में प्रकाशित खबर बताती है कि 100 में से 80% लोगों ने दवाई व सर्जरी में से दोनों सुविधा ना मिल पाने से गर्भ समापन नहीं करा पाए। उन्होंने कहा कि मेडिक