नगर पंचायत अध्यक्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की सम्पत्ति कुर्क

चोपन  - सोनभद्र 
जिलाधिकारी के आदेश पर समाज विरोधी क्रियाकलाप उन्मुलन अभियान के तहत आज शनिवार को नायब तहसीलदार व चोपन पुलिस बल की मौजूदगी में इम्तियाज अहमद पूर्व न.पं.अध्यक्ष हत्याकांड में मुख्य आरोपी सूरज पासवान पुत्र स्व.राजकुमार पता प्रीतनगर का मकान. 1 टवेरा गाड़ी. 2 बाइक, रिंकू भारद्वाज उर्फ चन्द्र प्रकाश पुत्र चन्द्र शेखर पता गौरव नगर का मकान तथा धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र रमेश कश्यप के बर्दिया की खदान पर कुर्की करते हुए तीनों आरोपियों की सम्पत्ति को सीज कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पहले तीनो आरोपियों ने 14 नामजद आरोपियों के साथ मिलकर पूर्व योजना के अनुसार पू.न०पं०अध्यक्ष की हत्या की थी,  घटना के बाद कुछ आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। उसके बाद आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर के अन्तर्गत शनिवार को कार्यवाही की गई। 
चोपन में आरोपियों के मकान पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, लेखपाल राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी चोपन नवीन कुमार तिवारी, क्षेत्रीय  कस्बा इंचार्ज अवधेश यादव के समक्ष कुर्क की कार्यवाही की गई।

   - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान