संदेश

प्रशस्ति पत्र लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन" के प्रतिभागी प्रयागराज के हंसराज सिंह "हंस" को "काव्य श्री" सम्मान से किया गया सम्मानित

चित्र
"वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन" के प्रतिभागी प्रयागराज के हंसराज सिंह "हंस" को "काव्य श्री" सम्मान से किया गया सम्मानित     प्रयागराज :  रुद्रपुर उत्तराखण्ड की साहित्यिक संस्था 'बुलंदी जज्बात-ए-कलम' के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विश्व के सबसे लम्बे वर्चुअल कवि सम्मेलन में काव्य गंगा प्रवाहित कर श्रोताओं को अवगाहन कराने वाले प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार आदरणीय हंसराज सिंह "हंस" जी को "काव्यश्री" सम्मान से नवाजा गया।         11 जुलाई 2021 से 20 जुलाई 2021 तक कुल 207 घंटे तक लगातार चलने वाले इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन को 'इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड' में विश्व के सबसे लम्बे कवि सम्मेलन के रूप में दर्ज किया गया है। इसका प्रसारण 'हिंदी टाइम्स' टीवी चैनल के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और न्यूजीलैण्ड आदि देशों में किया गया।           बुलन्दी के संस्थापक आ. बादल बाजपुरी जी ने बताया कि प्रारम्भ में 150 घंटे का लक्ष्य रखा गया था। किन्तु विश्व भर के हिन्दी प्रेमी साहित्यकारों