संदेश

मार्च, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शैशवी मन के पुलक की कल्पना लिखती रही रश्मि 'लहर'

चित्र
शैशवी मन के पुलक की कल्पना लिखती रही-रश्मि 'लहर'  - मेधा श्री सम्मान समारोह, प्रयागराज में सम्मानित हुईं लखनऊ की रश्मि 'लहर' दिनांक  27 मार्च 2023 को शक्ति उपासना पर्व, काव्य गोष्ठी एवं मेधा श्री सम्मान समारोह हुआ संपन्न हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार महिला मंडल एवं नारी गुरुकुल प्रयाग राज के तत्वावधान में शक्ति उपासना पर्व काव्य गोष्ठी एवं मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम सरदार जी ढाबा सिविल लाइंस प्रयागराज में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं व साहित्यकारों के बीच धूमधाम से संपन्न हुआ।  मुख्य अतिथि -महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, अति विशिष्ट अतिथि -साहित्यकार प्रमिला भारती,  साहित्य भूषण, विशिष्ट अतिथि-डा० श्लेष गौतम, अध्यक्षता -डॉ स्नेह सुधा ने की।  कुशल मंच संचालन -सुश्री क्षमा द्विवेदी ने किया।  कार्यक्रम का संयोजन-सुश्री स्वाति निरखी ने किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ माॅं  सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना व स्वागत गीत डॉ नीलिमा मिश्रा की प्रस्तुति से हुआ, तत्पश्चात कवियों व कवयित्रियों को अंगवस्त्रम व स्मृति पु

अधिवक्ता परिषद् सोनभद्र इकाई द्वारा महिला शक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

चित्र
अधिवक्ता परिषद् सोनभद्र इकाई द्वारा महिला शक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन   सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) अधिवक्ता परिषद् सोनभद्र इकाई द्वारा महिला शक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन आज दिनांक 28 मार्च 2023 को सोनभद्र बार सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ में मां सरस्वती व भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई के अध्यक्ष शशांक शेखर कात्यायन एड0 व स्वागत व अतिथि परिचय महामंत्री अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई नीरज कुमार सिंह ने कराया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य राजीव सिंह गौतम एड0 ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ महिला अधिवक्ता पूनम सिंह,विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता परिषद के संरक्षक द्वय वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रताप सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेश चंद्र पांडेय रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जनपद सोनभद्र की गौरव एवं अपनी प्रतिभा से देश,प्रदेश व विदेश में एक गरिमामई कवियित्री के रूप में पहचान बनाने वाली सुप्रसिद्ध कवियित्र

जय माता दी, जय माता दी

चित्र
जय माता दी, जय माता दी आदि शक्ति मां के पूजन का अवसर है नवरात्रि का पवित्र पावन सुअवसर है मां के नौ रुपों का पूजन वंदन होता है। सबके मन में मां के प्रति श्रद्धा दिखती है प्रथम दिवस को कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री के पूजन से नवरात्रि शुरू होता है । द्वितीय दिवस मां ब्रह्मचारिणी का वंदन अर्चन होता है, तृतीय दिवस मां चंद्रघंटा घर घर में पूजी जाती हैं चतुर्थ दिवस मां कुष्मांडा की आराधना होती है  पंचम दिवस मां स्कंदमाता को हम सभी मनाते हैं षष्टम दिवस मां कात्यायनी की आराधना करते हैं सप्तम दिवस मां कालरात्रि को हम सभी पूजते हैं अष्टम दिवस मां महागौरी को हम शीष झुकाते हैं नवम दिवस मां सिद्धिदात्री को चुनरी आदि चढ़ाते हैं। नौ दिन हम सब भक्त मां को तरह तरह से मनाते हैं दुःख दर्द मिटे, हो कल्याण हमारा यही विनय हम करते हैं। जगत जननी से विश्व कल्याण की कामना याचना। हम मां के सारे भक्त यही प्रार्थना, आदिशक्ति से करते हैं। श्रद्धा भाव से हम सब घर घर में दरबार सजाते हैं। धूप दीप सिंदूर नारियल पुष्प आदि मां को भेंट चढ़ाते हैं। साजोसज्जा संग मंदिरों में शंख घंटा घड़ियाल बजाते हैं पूजन ह

प्रशस्ति पत्र और मेडल पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे

चित्र
प्रशस्ति पत्र और मेडल पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) प्राथमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज - 2 में आज दिनांक 24 मार्च को 'चहक बैठक' और 'निपुण छात्र सम्मान समारोह' सकुशल सम्पन्न हुआ कक्षा 1 के 13 निपुण  बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्सावर्धन किया गया।  डीसी जय किशोर वर्मा सर द्वारा सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है, सभी अभिभावकों को बताया गया।  प्रधानाध्यापिका सुषमा सिंह के द्वारा उपस्थित सभी अभिभाकों का भी विद्यालय परिवार की तरफ उनका स्वागत किया गया एवं ARP हृदेश कुमार सिंह ने अभिभावकों का  उन्मुखीकरण कर विद्यालय से जुड़ने को प्रेरित किया गया।  12 सप्ताह के रेडीनेस कार्यक्रम से अभिभावकों को अवगत कराएं, सभी अभिभावक अपने बच्चों को  नियमित स्कूल भेजने का आश्वासन दिए।

22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्र तथा भारतीय नव वर्ष प्रारम्भ : डॉ. देव नारायण पाठक

चित्र
22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्र तथा भारतीय नव वर्ष प्रारम्भ : डॉ. देव नारायण पाठक  प्रयागराज : (जिला संवाददाता डॉ आलोक कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट) नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज के ज्योतिष कर्मकाण्ड वास्तुशास्त्र एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ देव नारायण पाठक ने बताया कि 22 मार्च 2023 बुधवार से वासन्त नवरात्र का प्रारंभ हो रहा है। सनातन धर्मावलंबियों हम सबका नव वर्ष विक्रम संवत्सर २०८० (नल नामक संवत्सर) का प्रारंभ भी आज के दिन ही होता है।    इस, वर्ष एक दिन पूर्व रात्रि से ही प्रतिपदा तिथि लग रही है जो कि 22 मार्च बुधवार को रात्रि 9:28 बजे तक रहेगी, प्रथम दिवस के ब्रह्ममुहूर्त से ही मां कीआराधना से नव वर्ष का उत्सव प्रारम्भ हो जाता है, अतः ब्रह्म मुहूर्त भोर 3:50 से लेकर दिवस पर्यन्त सूर्यास्त काल 6:00 बजे तक में किसी भी समय कलश स्थापन, दुर्गा जी का पूजन तथा दुर्गा पाठ प्रारम्भ  किया जा सकता है,  इसमें अलग से  किसी भी प्रकार का मुहूर्त या समय देखने की आवश्यकता नहीं है। एक प्रश्न के उत्तर में डाॅक्टर पाठक ने बताया कि आजकल  तथाकथित ज्योतिषियों के द्वारा अपने वैश

मौन निमंत्रण

चित्र
मौन निमंत्रण मौन निमंत्रण लफ्जों का, नज़रों का कोई कर के दिखाओ। मिले जब अनजान राहों में, अंखियां भी बोल कर बताएं। मौन की परिभाषा झुकी नजरों से इज़हार करे लेकर हाथों में हाथ ख़ामोशी की खुश्बू दिल को छू जाएं। चंचल सी नज़रें होठों पर मुस्कान लाएं। - प्रतिभा जैन टीकमगढ़, मध्य प्रदेश

विवाह के बाद भी हनुमान जी ने ब्रह्मचर्य का पालन किया : डाॅक्टर देव नारायण पाठक

चित्र
विवाह के बाद भी हनुमान जी ने ब्रह्मचर्य का पालन किया : डाॅक्टर देव नारायण पाठक  नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज के ज्योतिष, कर्मकाण्ड, वास्तुशास्त्र एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ देव नारायण पाठक ने बताया कि हनुमानजी और उनकी पत्नी सुवर्चला का मंदिर तेलंगाना के खम्मम जिले में है यह एक प्राचीन मंदिर है। यहां हनुमानजी और उनकी पत्नी सुवर्चला की प्रतिमा विराजमान है। यहां की मान्यता है कि जो भी हनुमानजी और उनकी पत्नी के दर्शन करता है, उन भक्तों के वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है। डॉ.पाठक ने बताया कि पाराशर संहिता में उल्लेख मिलता है कि हनुमानजी अविवाहित नहीं, विवाहित हैं। उनका विवाह सूर्यदेव की पुत्री सुवर्चला से हुआ है। संहिता के अनुसार हनुमानजी ने सूर्य देव को अपना गुरु बनाया था। सूर्य देव के पास 9 दिव्य विद्याएं थीं। इन सभी विद्याओं का ज्ञान बजरंग बली प्राप्त करना चाहते थे। सूर्य देव ने इन 9 में से 5 विद्याओं का ज्ञान तो हनुमानजी को दे दिया, लेकिन शेष 4 विद्याओं के लिए सूर्य के समक्ष एक संकट खड़ा हो गया। शेष 4 द

दहेज संरक्षण अधिनियम 1961 के तहत संज्ञेय अपराध

चित्र
दहेज संरक्षण अधिनियम 1961 के तहत संज्ञेय अपराध भारत में शादी में दहेज लेने और देने की परंपरा सदियों पुरानी है। 1961 के दहेज निषेध अधिनियम ने इसे एक संज्ञेय आपराधिक अपराध बना दिया। ऐसे 8000 से अधिक मामले हैं जहां हर साल भारत की दहेज प्रथा के परिणामस्वरूप महिलाओं की हत्या कर दी जाती है। कई मामलों में, एक महिला की उसके पति या ससुराल वालों द्वारा हत्या कर दी जाती है क्योंकि उसका परिवार वांछित धन नहीं जुटा पाता है। अन्य मामलों में, पैसे न देने के कारण ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद महिलाओं को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसे मामले भी होते हैं जहां पति या ससुराल वाले इस दहेज के लिए किसी महिला पर तेजाब फेंक देते हैं या उसे आग लगा देते हैं।दहेज निषेध अधिनियम, भारतीय कानून, 1 मई, 1961 को अधिनियमित किया गया, जिसका उद्देश्य दहेज देने या प्राप्त करने से रोकना था। दहेज निषेध अधिनियम के तहत, दहेज में शादी के किसी भी पक्ष द्वारा, किसी भी पक्ष के माता-पिता द्वारा, या शादी के संबंध में किसी और के द्वारा दी गई संपत्ति, सामान या पैसा शामिल है। दहेज समाज में एक बहुत ही

ग़ज़ल

चित्र
ग़ज़ल सनम मेरे मोहब्बत का सिला  मिलना  जरूरी था।  हक़ीकत हो या ख़्वाबों में मग़र मिलना जरूरी था।।  वक़्त  की  मार के  आगे  हुआ  बाज़ार  में  रुस्वा।  परिंदा  धूप का  बनकर  मग़र  उड़ना  जरूरी था।।  मुकर  जाते  हैं  वादों  से  यहाँ  पर  राजनीति  है।  नहीं जी चाहता  चुन लूं मग़र  चुनना  जरूरी था।।  खिलौने जान कर लोगों ने ढ़ाये हैं  सितम मुझ पर।  वफ़ा की राह पर  मुझको मग़र चलना  जरूरी था।।  क़मल की  फूल के  जैसा मिरा  तासीर है "रहमत"।  पाक़ गंगा या कीचड़ हो  मग़र खिलना जरूरी था।।  - शेख रहमत अली "बस्तवी" बस्ती (उ.प्र.) 

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 55000 से अधिक लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर रचाया विश्व कीर्तिमान

चित्र
नशा केवल व्यक्ति विशेष को ही नहीं वरन् परिवार, समाज और भारतीय संस्कृति को भी दूषित करता है : डॉ. भरत शर्मा   - मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 55000 से अधिक लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर रचाया विश्व कीर्तिमान धार, (मध्य प्रदेश) : धार ज़िले के बालीपुर धाम में मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 55000 से अधिक लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर रचाया विश्व कीर्तिमान । समूचे विश्व में एक साथ एक ही प्रांगण में नशा छोड़ने की शपथ इस वृहद् संख्या में पहले नहीं ली।  उक्त कीर्तिमान को भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय सदस्य - डॉ. भरत शर्मा ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर श्री प्रियांक मिश्रा, IAS, मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और ADM शृंगार श्रीवास्तव को प्रदान किया।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बालीपुर में आयोजित इस नशामुक्ति अभियान के प्रति मैं पूर्ण तरह से समर्पित हूँ। इस अभियान को बढ़ाने के लिए शासन की तरफ़ से भी पूरा योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि एक अप्रैल से मध्य प्रदेश के सभी अहातों को ब

सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को मिला ‘राजस्थान नारी गौरव सम्मान- 2023’

चित्र
सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को मिला ‘राजस्थान नारी गौरव सम्मान- 2023’ जयपुर :  "अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच" द्वारा प्रतिभाशाली महिलाओं के प्रोत्साहन हेतु संचालित "सम्मान योजना" के अंतर्गत नारी चेतना के प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान के लिए सुखमिला अग्रवाल को मंच द्वारा "राजस्थान नारी गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला मंच के संस्थापक राघवेंद्र ठाकुर ने यह सम्मान प्रदान करते हुए उनको बधाई दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।   कवयित्री सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को यह गौरवमयी सम्मान मिलने पर उनके मित्रों व परिचितों ने उन्हों बधाईयाँ प्रेषित की ।     सुखमिला अग्रवाल भूमिजा ने यह सम्मान ग्रहण करते हुए संस्था के संस्थापक राघवेंद्र ठाकुर जी को धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।

बालिकाओं/महिलाओं का सशक्तिकरण कैसे? पढ़ें पूरा लेख...

चित्र
बालिकाओं/महिलाओं का सशक्तिकरण कैसे? पढ़ें पूरा लेख... शिक्षा से ही हम अपने अंतर्निहित शक्तियों का विकास करते हैं तथा शिक्षा के माध्यम से ही हम विपरीत परिस्थितियों से निपटने का प्रयास करते हैं। किसी भी परिवार में बालिकाओं को शिक्षित करने का मतलब होता है, पूरे परिवार को शिक्षित करना, इससे पुरुष सदस्यों की सोच में भी बदलाव आता है। देखा जाए तो शिक्षा से एक स्वतंत्र सोच का निर्माण होता है, जिससे आत्म सम्मान के साथ जीने व अन्याय के खिलाफ मुखर होने का साहस पैदा होता है। शिक्षित होकर नारी आज आजीविका पाकर आत्म निर्भर हो रही हैं, स्वावलंबी होकर आत्म निर्भरता प्राप्त कर रही हैं। राज्य/केंद्र सरकार द्वारा भी महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु कई योजनाएं जैसे कौशल विकास मिशन के अंतर्गत कई कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।पिछले दो दशकों में महिलाएं आत्म निर्भर हुईं हैं, आत्मनिर्भरता सिर्फ आजीविका नही, बल्कि स्वाभिमान व आत्म गौरव की अनुभूति भी है। आज समाज का भी दायित्व है कि उन्हें आजीविका का विकल्प देकर उनके विकास में नए पंख लगाने का

अपराध : 21 राशि गोवंश के साथ 01 पशु तस्कर गिरफ्तार

चित्र
अपराध : 21 राशि गोवंश के साथ 01 पशु तस्कर  गिरफ्तार  नौगढ़- चंदौली : (जिला ब्यूरो चीफ मदन मोहन की रिपोर्ट)  आज दिनांक 2 मार्च 2023 को नौगढ़  थानाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में टीम के छापेमारी से 21 राशि गोवंश  बरामद किए गए और एक पशु तस्कर गिरफ्तार हुआ। 5 पशु तस्कर झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। छानबीन जारी है।  आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना  नौगढ़ टीम के द्वारा आज समय लगभग 5:30 पर जिलेबिया मोड़ के पास के जंगलों से पशु तस्कर पशुओं को लेकर बिहार जा रहे थे की पुलिस की टीम ने  उन्हें दबोच लिया,  उसमें एक पशु तस्कर अमरनाथ पुत्र बचाऊ राम नि0 ग्राम बनइमिलिया थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर उम्र 40 वर्ष  है, पूछताछ के दौरान अमरनाथ पुत्र बचाऊ राम ने बताया कि हमलोग का एक गिरोह है। हम सभी लोग अहरौरा जनपद मिर्जापुर व आस- पास के जनपदों के विभिन्न ग्रामीणों क्षेत्रों से सस्ते मूल्य पर गोवंशों को ख

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग

चित्र
जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)  आज दिनांक 2 मार्च 2023 को भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की एक बैठक अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर, राबर्टसगंज में दिन के 11:00 बजे विमल प्रसाद सिंह एड महामंत्री डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की अध्यक्षता एवं संरक्षक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई तथा उस पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।                                              राष्ट्रीय संयोजक एड पवन कुमार सिंह  ने कहा कि जनसंख्या की लगातार वृद्धि ने आज विकास के लक्ष्यों को बेअसर कर दिया है। आज विश्व की बढ़ती हुई आबादी की मांग की पूर्ति के लिए जिस तरह प्रकृति के नियमों को दरकिनार कर तीव्र गति के औद्योगिकरण, शहरीकरण व मशीनीकरण के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों का अन्धाधुन्ध दोहन हो रहा है, उसी का परिणाम है कि हमारी सारी नदियां सूखती जा रही हैं। समुद्र प्रदूषित हो रहा है। जल, जंगल और जमीन घटते जा रहे हैं। विश्व की 16.87 प्रतिशत जनसंख्या भारतीय भू-भाग पर निवास करती ह