संदेश

जन्मदिन की हार्दिक बधाई लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आइये पढ़ते हैं ओम प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा लिखी रचना- उन्नति का जन्मदिवस

चित्र
आइये पढ़ते हैं ओम प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा लिखी रचना- उन्नति का जन्मदिवस सुंदर प्यारी सी परी, उन्नति है शुभ नाम। हँसती रहती वह सदा, बातें करना काम।। बुद्धिमान है वह बहुत, रखती अनुपम ज्ञान। सेवा करती मात की, रखती सबका ध्यान।। वर्ष गाँठ है मन रही, दादी गाती गीत। प्रेम मगन हैं सब यहाँ, पूरी करते रीत।। निधि मनीष हैं कह रहे, कृति करती अति काज। प्यारी उन्नति उर बसे, करते हमसब नाज।। भोले बाबा कृपा करें, बढ़े जगत में मान। सारा वैभव जग मिले, बढ़े पिता की शान।। -ओम प्रकाश श्रीवास्तव (राजे)  तिलसहरी, कानपुर नगर