संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नशे की चपेट में आने से युवाओं की ज़िंदगी हो रही बर्बाद : सौरभ कान्त पति तिवारी

चित्र
नशे की चपेट में आने से युवाओं की ज़िंदगी हो रही बर्बाद : सौरभ कान्त पति तिवारी सोनभद्र :  युवा भारत ट्रस्ट के द्वारा राबर्ट्सगंज नगर के ब्रम्हनगर स्थित कार्यालय पर ट्रस्ट के प्रोग्राम ऑफिसर चन्द्रभान गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।युवाओ को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन सौरभ कान्त पति तिवारी ने बताया कि नशे की चपेट में आने से कई युवाओ का जीवन बर्बाद हो रहा है और नशे की वजह से समाज मे अराजकता भी फैल रही है।उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों का बड़ा सिंडिकेट हमारे जनपद में काम कर रहा है जिसकी वजह से सबसे पहले युवाओं को नशे की लत पकड़ाई जा रही है और धीरे-धीरे उनको भी इस गोरख धंधे में ढकेल दिया जा रहा है। नशे का सामान न मिलने की वजह से युवा या तो चोरी छिनैती कर रहे है या तो आत्महत्या कर ले रहे है। भरी जवानी में कइयों माताओं ने अपना बेटा खोया है।इसलिए हम युवाओ को नशे से दूर कर स्वावलम्बी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।वहीं चन्द्रभान गुप्ता एंव दुद्धी ब्लॉक के सह-प्रभारी राज सिंह ने कहा कि हम हर हाल में युवाओ को नशे की ओर आकर्षित होने से बचाएंगे।उन

किताबों की दुनियाँ

चित्र
किताबों की दुनियाँ       इल्म, अकल, अकीदत की, ये होती अद्भुत आगार। गुरवत भी मिटती है इनसे करती है, जीवन श्रृंगार।।       पुस्तक के वाचन से पाते, हर विषयों का नीत हम ज्ञान। शोहरत भी उनको दिलवाती, लिखते है जो ग्रंथ महान।।         कुछ तो हमें हंसाती है, कुछ तो हमें रुलाती है।  सच्चे मित्रों की भांति वे, अपना फर्ज निभाती है।।          नया सिखाए प्रतिपल वे, पुस्तक ज्ञान की सागर।   ज्ञान पुंज वे ज्ञान प्रदाता, सद बद बुद्धि की गागर ।।          सही पुस्तकों से हम पाते, सुधी जनों के दिव्य विचार।   दुनियां की गतिविधियों का, मिलता हमको ज्ञान अपार।।           कितने अवतारी पुरुषों ने, पाया इनसे भव्य विचार।   इनके नियमित पाठन से, मिटता संशय व कुविचार।।          कठिन समय में पुस्तक होती, सचमुच जीवन साथी।   कवि और साहित्यकारों की, जीवन भर की थाती।।          पुस्तक से ही वर्ण सीखते, पाते है लौकिक सम्मान।   जीवन के हर प्रश्नों का, मिलता हमको समुचित ज्ञान।।          शोहरत और इल्म है देती, रोशन इससे जहां ने माना।   ईश्वर की नेमत है किताबें, पढ़कर हमने यह पहचाना।।           इसीलिए तो कहता हूं,

शिक्षक-शिक्षा विभाग में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान आयाेजित

चित्र
शिक्षक-शिक्षा विभाग में एक दिवसीय विशेष व्याख्यान आयाेजित प्रयागराज : (जिला संवाददाता डॉ आलोक कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट)   नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग में आज दिनांक 25 मई 2023 को एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन हुआ।  व्याख्यान के प्रमुख वक्ता शिक्षा विभाग, ईश्वर शरण पीजी कॉलेज प्रयागराज के  डॉ अविनाश पाण्डेय ने बी. एड. एवं एम. एड. कर रहे छात्र एवं छात्राओं को भारत की प्राचीन शिक्षा प्रणाली में शिक्षक की भूमिका एवं नवीन भारत में शिक्षक के द्वारा नई शिक्षा नीति में क्रियान्वयन के विषय में व्याख्यान दिया।  डॉ पांडे ने आगे कहा कि प्राचीन भारत में शिक्षक के प्रभाव एवं उसके गुण तम ज्ञान के द्वारा ही भारत सोने की चिड़िया बना रहा परंतु स्वतंत्रता  के पश्चात शिक्षक के द्वारा ज्ञान का जो  हाल हुआ जिसकी वजह से भारत उस मुकाम तक अभी नहीं पहुंच पाया है यदि भारत को पुनः विश्व गुरु के रुप में देखना है  तो उसे शिक्षक को अपने विभिन्न परियोजनाओं में जोड़ना पड़ेगा श्री पांडे ने नवीन शिक्षा नीति की प्रासंगिकता एवं शिक्षक शिक्षा विभाग के प्राध्या

अखंड सुहाग का वरदान दे दो माँ

चित्र
अखंड सुहाग का वरदान दे दो माँ हे माँ सावित्री, आपके चरणों को छूकर करती हूं प्रणाम..... हे माँ, अखंड सुहाग का हमें दे दो वरदान........ पूरी दुनियां आपकी पति भक्ति की गीत हैं गाती....... आपके सम्मुख बड़े प्रेम से ज्योत है जलाती.... आप प्रेम हैं, तपस्या  हैं, आप ही जगदम्बा हैं... सच्चा प्रेम होने का प्रमाण भी आप स्वयं हैं... वट वृक्ष पर सारी औरतें अखंड सुहाग की कामना कर रही हैं माँ..... स्वयं आकर अपना आशीष दे जाएं मां..... डलिए में कुछ फूल, फल सिंदूर सजाकर लाई.... स्वीकार कर लो माँ, जो भी मैं लाई..... यमराज ने भी आपकी पति भक्ति  के सामने हार मानी.… दिया सत्यवान को जीवन दान, सौ पुत्रों की माँ होने की आशीष भी दे डाली..... सोलह श्रृंगार कर आई हूँ वट वृक्ष के पास......… मेरे सजना हमेशा रहे मेरे साथ........ अपने सजना के दिल में बसी रहूं.... उनका प्यार, आशीष सदैव पाती रहूँ ......। ✍️ उमा "पुपुन" की लेखनी से.. रांची, झारखंड

सुधीर श्रीवास्तव ने किया राजीव रंजन मिश्र के जन्मदिन पर आविर्भावांजलि पत्रिका का विमोचन

चित्र
सुधीर श्रीवास्तव ने किया राजीव रंजन मिश्र के जन्मदिन पर  आविर्भावांजलि पत्रिका का विमोचन 15 मई 2023, दिन सोमवार को नवोदय साहित्यिक मंच ने गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि, साहित्यकार, प्रखर वक्ता एडवोकेट (डॉ)  राजीव रंजन  मिश्र जी के जन्मदिन के शुभअवसर पर उन्हें मंच के द्वारा आविर्भावांजलि पत्रिका उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। इस पत्रिका का संपादन मंच के पदाधिकारी आदरणीय प्रीति द्विवेदी जी द्वारा किया गया। संस्थान द्वारा पदाधिकारियों के जन्मोत्सव पर उपहार स्वरूप पत्रिका प्रदान की जाती है।  इसी कड़ी में पत्रिका का 7वां अंक एडवोकेट (डॉ) राजीव रंजन मिश्र जी को उनके जन्मदिन पर समर्पित किया गया है। साहित्यिक जगत में श्री मिश्र जी एक चर्चित व्यक्तित्व है।  आविर्भावांजलि पत्रिका का विमोचन गोंडा की धरा  से सुप्रसिद्ध  कवि आ० सुधीर श्रीवास्तव जी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से किया। आ० सुधीर जी ने बहुत ही शानदार और सारगर्भित तरीके से पत्रिका के विमोचन को सम्पन्न किया और अपने मुखारविंदो से जन्मदिन पर शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर मंच के समस्त पदाधिकारी  उपस्थित होकर लगातार विमोच

नगर निकाय चुनाव में प्रत्येक मतदाता करें मतदान : राकेश शरण मिश्र

चित्र
नगर निकाय चुनाव में प्रत्येक मतदाता करें मतदान : राकेश शरण मिश्र (सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने निकाय चुनाव पर किया चर्चा) सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)  दिनांक 11 मई 2023 को होने वाले द्वितीय एवम अंतिम चरण के निकाय चुनाव पर सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ इकाई सोनभद्र के अधिवक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र के नगर स्थित चैम्बर पर खुल कर चर्चा की। चुनावी चर्चा में उपस्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवम् सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश जिला इकाई जनपद सोनभद्र के संरक्षक पंडित अमरनाथ मिश्र ने कहा कि निकाय चुनाव में हमें योग्य एवम् कर्मठ प्रत्याशी को ही अपना मत देना है। वही चर्चा में उपस्थित दी सोनभद्र टैक्स बार के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित उमापति पांडेय ने कहा कि हमें अगले पाँच वर्ष के लिए चेयरमैन एवम् सभी वार्डो के सभासदों का चुनाव करना है इसलिए बहुत ही सोच समझ कर ऐसे प्रत्याशी को मत देना है जो वास्तव में नगर की बिजली, पानी, नाली, सड़क आदि समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। वही महासंघ के जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता जनार्दन पांडेय ने कहा कि

शिक्षक व छात्रों का शिकसा महोत्सव 11जून को

चित्र
शिक्षक व छात्रों का शिकसा महोत्सव 11जून को    (विविध कार्यक्रम का होगा आयोजन बैठक में लिया निर्णय) दुर्ग : (छत्तीसगढ़)     शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन "शिकसा महोत्सव 2023" के रूप में 11जून 2023 को संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन में आयोजित किया जायेगा प्रांतीय बैठक में निर्णय लिया गया।                    संस्थापक व संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" ने कार्यक्रम का रूपरेखा रखते हुए  बताया कि इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिकसा की पत्रिका "चिन्हारी" व काव्य संग्रह "मन मिथि" कवि राजीव लोचन कश्यप के पुस्तक का विमोचन, द्वार सजाओ रंगोली प्रतियोगिता व ग्रिटींग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण तथा शिकसा नारी शक्ति प्रतिभारत्न सम्मान 2023 सहित विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिता का पुरस्कार व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा ।              संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन"आस" ने बताया कि यह कार्यक्रम शारदा मंगलम जांज

महाराणा प्रताप जयंती - 9 मई

चित्र
महाराणा प्रताप जयंती  शौर्य प्रतिमूर्ति  महाराणा  प्रताप का,  अवतरण पुनीत, पावन दिवस आज। युग -युग के प्रेरणास्रोत  महापुरुष वे,  अविस्मरणीय  रखेगा  उन्हें  समाज।  हल्दी   घाटी   वह   पुण्य  भूमि   है,  जहाँ  राणा का शौर्य  था   मूर्तिमान।  कण-कण में जहाँ बलिदान  समाया,  कीर्ति  अमर, अखंडित, देदिप्यमान। राणा     प्रताप   का   नाम   अमर,  सर्वदा     अमर    उनकी   कुर्बानी।  भारत    भूमि    वीरों    की   भूमि,  राजस्थान   की  अनकही  कहानी।  शौर्य,    त्याग,      वीरता     गाथा, जानता    अवश्य   हर   हिंदुस्तानी।  पराक्रम  उनका  शदियों  तक  गूँजें,  देशभक्ति    की    अमर    निशानी।  हल्दी    घाटी    का    जर्रा  -  जर्रा  ,  प्रमाण      वीरता       की    कहता ।  कौन    जानता    नहीं   प्रताप  को  ,  हिंन्दुस्तान     में       जो      रहता  ।  हल्दी    जैसी    पीली  मिट्टी   घाटी,  नाम  पड़ा   इसी  से   हल्दी  घाटी ।  राजस्थान      की      पूज्य    भूमि ,  वतन पर  मर   मिटने की  परिपाटी।  चेतक   एक   बड़ा   गवाह   स्वयं,  राणा    की    वीरता    अनुपम  है।  मुगलों   को    धूल   

बी.एस.जी ज्ञान प्रतियोगिता में एन. जी.बी.डी.यू की संध्या मिश्रा (प्रथम स्थान) समेत कुल 5 रोवर/रेंजर ने शीर्ष तीन में बनाई जगह

चित्र
बी.एस.जी ज्ञान प्रतियोगिता में एन. जी.बी.डी.यू की संध्या मिश्रा (प्रथम स्थान) समेत कुल 5 रोवर/रेंजर ने शीर्ष तीन में बनाई जगह  प्रयागराज : (जिला संवाददाता डॉ आलोक कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट) दिनांक 15.04.2023 को भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित बी.एस. जी ज्ञान प्रतियोगिता में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के 5 रोवर-रेंजर ने शीर्ष तीन में स्थान बनाया जिसमें रेंजर टीम की संध्या मिश्रा प्रथम, काजल पांडेय एवं जान्हवी मिश्रा द्वितीय तथा संध्या दुबे तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं रोवर टीम के उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उक्त परिणाम की घोषणा 7 मई 2023 को हुई।      रोवर-रेंजर की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव, प्रति कुलपति डाॅ सुरेश चन्द्र तिवारी, रोवर-रेंजर समन्वयक डाॅ विष्णु प्रसाद शुक्ल तथा प्रभारी साधना त्रिपाठी, शक्ति नाथ त्रिपाठी एवं पुष्पांजलि पाल ने  रोवर्स/रेंजर्स को बधाई दी।

गुमशुदा दो नाबालिग बालिकाओं के सम्बन्ध में जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने लिए संज्ञान

चित्र
गुमशुदा दो नाबालिग बालिकाओं के सम्बन्ध में जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने  लिए संज्ञान  सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट) दिनांक 04 मई 2023 को जनपद सोनभद्र के थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत ग्राम धरनीपुर से गुमशुदा दो नाबालिग बालिकाओं के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने गुमशुदा दोनों नाबालिग बालिकाओं के बारे में तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र को आदेशित किया गया।  जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि सभी जनपदों के जिला बाल संरक्षण अधिकारी के माध्यम से बाल कल्याण समिति व संचालित बाल गृह बालिका आदि स्थानों पर दोनों नाबालिग बालिकाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किये जाने हेतु पत्र के साथ नाबालिग बालिकाओं का विवरण संलग्न कर  प्रेषित कर दिया गया।  थाना मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र से भी समन्वय स्थापित करते हुए  दोनों नाबालिग बालिकाओं के बारे में पता लगाये जाने के सम्बन्ध में जाँच की कार्

दान

चित्र
दान कुछ खास  गुणों के कारण ही,  मनुष्य  जग   में  बना  महान।  स्वतः    हेतु    नहीं जीता  है,  निर्धनों     को  करता   दान। बड़े-बड़े    ज्ञानी गुरुजन  तो,  करते  स्वतः  विद्या का  दान।  माँ  लक्ष्मी  की  कृपा जिन पर,  धन   दौलत  दे पाएं  सम्मान।  कई   तरह  के  दान  विश्व  में,  सबका  अपना -अपना  सम्मान।  अन्नदान,  श्रमदान,  रक्तदान,  अंगदान   भी  बड़ा   महान। बड़ी    प्राचीन  और  सम्मानित,  दान      की  यह  सुंदर  प्रथा।  राजा   हरिश्चंद्र    का  राज्यदान,  जग प्रसिद्ध  यह  उत्तम  कथा।  प्रत्येक  दान  में  सबसे  ऊपर, सर्वाधिक   चर्चित   कन्यादान ।  माता - पिता   आनंदित  होते, अत्यंत प्राचीन यह दान विधान। दानवीरों  की  यह  धरती  है,  अनादिकाल   से  आज  तक।  जग कल्याण हेतु दान  किए,  निज  शरीर  भी राज   तक।  महात्मा शिवि,  ऋषि   दधीचि,  दानवीर कर्ण और  बालि महान।  खुद   की   चिंता  नहीं   किए,  किए    एक   आदर्श  निर्माण।  दानी  जग  में  सदा  से  पूजित,  आज  भी उनका ऊँचा  स्थान।  अत्यंत  पुनीत  यह  कार्य  है,  मिले     सदा मान  सम्मान।  अगर   प्रभु    ने  आपको   भी,  सक्षम 

जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में बैठक हुई संपन्न

चित्र
जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में बैठक हुई संपन्न  - विषम परिस्थितियों में सड़कों पर निवास करने वाले बच्चों के लिए रेस्क्यू अभियान : राजेश कुमार खैरवार  सोनभद्र : (जिला संवाददाता अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट) आज दिनांक 06 मई 2023 को जिलाधिकारी सोनभद्र  चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी सोनभद्र  राजेश कुमार खैरवार की अध्यक्षता में  जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में बैठक आहूत की गयी। बैठक में संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक व गायत्री दुबे द्वारा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र के क्रम में बनाए गए कार्ययोजना के बारे में बताया गया, जिस पर जिला प्रोवेशन अधिकार द्वारा जनपद में विषम परिस्थितियों के कारण सड़कों पर रहने वाले बच्चों के चिन्हाकन/सुरक्षा प्रदान किये जाने हेतु टीम का गठन किया गया जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई व मानव तस्करी रोधी इकाई की संयुक्त टीम रहेगी जिनके द्वारा  जनपद में चिन्हित हाँट- स्पाट से विषम परिस्थितियों में सड़कों पर रहने वाले बच्चों को रेस्क्यू कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए  बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तु

मेरे गाँव की मिट्टी

चित्र
मेरे  गाँव  की  मिट्टी  मेरे   गाँव   की   ,   मिट्टी    मुझको  ,  लगती     माँ   ,   जैसी   ही  प्यारी  ।  हर   कण    में  ,    प्यार  बसा    है  ,  दिखती    दुनियाँ  , भर   से  न्यारी  ।  इस   पावन   मिट्टी   में  ,  पले  बढ़े  ,  बचपन     बीता   ,    जवान     हुए  ।  दादा , परदादा  की, जन्मभूमि  यह  ,  सारे     सपने  ,     आकार     लिए  ।  हर   दरवाजे  पर  ,  नीम   का  पेड़  ,  माँ    तुलसी  हैं    ,  हर  आंगन   में  ।  गाय  ,   भैंस  ,  बँधी   दरवाजे  पर  ,  झूला     झूलते   ,   हर   सावन   में  । चिड़ियों   का    झुंड  ,  गीत सुनाए  ,  बाँसों  का    झुरमुट  , शोर  मचाता  ।  अंबर   में    बादल  , तैरते    दिखते  ,  हर     मौसम   ,   मन    को   भाता  ।  शहरों    में   चकाचौंध   , फिर   भी  ,  मुझको      मेरा  ,    गाँव    बुलाता  ।  मन    की    शांति  ,  वहाँ    ही    है  ,  बार - बार   दिल  ,  यह   समझाता  ।  अम्मा     रोज   ,    सबेरे   जागकर  ,  हमें      जल्द    ,   जगा    देती  थीं  ।  उचित  - अनुचित ,  सब  भेद  हमें   ,  अक्सर     ही  ,  समझा   देतीं   थीं  ।  बाबू

आज भी है

चित्र
आज भी है तू नसीब में नहीं है मेरे, पर मोहब्बत तो आज भी है। हमसफ़र नहीं है तू मेरा,  पर दोस्त तो आज भी है। मुकद्दर में नहीं है मेरा संग तेरे चलना, पर दिल में आशियाना आज भी है। बिछड़ कर तुमसे दर्द होता है मुझे, पर दोस्ती की मरहम आज भी है।   रचनाकार- प्रतिभा जैन  टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

सच्ची घटना पर आधारित कहानी- एक बेजु़बान ‍की चीख

चित्र
सच्ची घटना पर आधारित कहानी-  एक बेजु़बान ‍की चीख शाम का समय था मैं और मेरी छोटी बहन आकृति बाजार से लौट रहे थे, हालांकि शरीर थक चुका था मगर मन भी उतना ही संतुष्ट था। आज का दिन खाते पीते गुजर रहा था। हम आकर अपने गांव के बस में बैठ गए और दिनभर हमनें क्या-क्या खाया, कौन से मॉल में ज्यादा अच्छे कपड़े थे, इन बातों पर चर्चा करने लगे । ड्राइवर ने भी खैनी मली और ड्राइविंग सीट पर आ बैठा, ठीक मेरे आगे । उसने बस स्टार्ट करते हुए दो तीन लगातार हॉर्न मारी और बस चल पड़ी। तभी एक व्यक्ति और महिला दौड़ते हुए बस में घुस गए, सभी यात्रियों की नजर उन पर ही थी और उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी की ओर देखते हुए एक लंबी गहरी सांस छोड़ी। दोनों मेरे पास के ही सीट पर बैठ गए और अपनी बोरी को नीचे रख दिया।  हम अपनी बातों में लगे थे तभी मेरी नजर उस व्यक्ति की हाथों पर जा पड़ी उसकी उंगलियों में खून लगा था। उसके प्रति मेरे मन में एक संवेदना जागृत हुई, मन तो कर रहा था अभी जाकर उसकी पट्टी कर दूँ। मगर मैंने अपना ध्यान खींचते हुए खिड़की के बाहर देखना शुरू किया तभी मुझे लगा मानों मेरे पैर के नीचे पानी हो। मैंने आश्चर्य

लावारिश हाल में मिली महिला के सम्बन्ध में सूचना, तत्काल लिया गया संज्ञान : राजेश कुमार खैरवार

चित्र
लावारिश हाल में मिली महिला के सम्बन्ध में सूचना, तत्काल लिया गया  संज्ञान : राजेश कुमार खैरवार  सोनभद्र : (जिला संवाददाता अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट)  दिनांक 03 मई 2023 को रात्रि 12 बजे थाना शाहगंज कस्बा के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा  सूचना प्राप्त हुई की एक 23 वर्ष की अज्ञात लावारिश महिला  शाहगंज कस्बा हनुमान मंदिर पर  पायी गयी है जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय/ नोडल साधना मिश्रा व  जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की टीम को निर्देशित किया कि तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जिसके उपरान्त टीम द्वारा शाहगंज कस्बा हनुमान मंदिर पर पहुँच कर अज्ञात महिला को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए महिला से पूछताछ किया गया।  उसके उपरान्त टीम द्वारा तत्काल अज्ञात  महिला को सुरक्षा/संरक्षण प्रदान करने हेतु शक्ति सदन संस्था में आवासित कराया जिसके सम्बन्ध में साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि महिला की काउन्सलिग करायी जायेगी उसके बाद नियमानुसार आवश्यक

आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की हुई मौत

चित्र
आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की हुई मौत  करमा- सोनभद्र : (संवाददाता रत्नेश कुमार की रिपोर्ट) करमा थाना अंतर्गत ग्राम मंगरदहा  निवासी दु:खी यादव पुत्र बुधिराम यादव उम्र 65 वर्ष थाना करमा जिला सोनभद्र दिनांक 1 मई 2023 दिन सोमवार की शाम 4:00 बजे अपने घर के पास गिरे हुए बरगद के पेड़ को काट रहा था इसी दौरान अचानक तेज गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया, आसपास के लोगों ने दु:खी यादव को राजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी घोरावल उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को दे दी गई है, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पीएम हाउस भेजने की कार्यवाही कर रही है। उक्त सूचना मंगरदहा ग्राम के पूर्व प्रधान रामवृक्ष बिन्द के द्वारा प्राप्त हुआ है।

एक पारितोषिक ऐसा भी

चित्र
एक पारितोषिक ऐसा भी कितनी मजबूरी, बेबसी होती है.... उफ्फ ये मजदूरी.... पापी पेट के सवालों पर, स्वयं को धूप में जलाती... उफ्फ ये मजदूरी..... हाथ मिट्टी, बालू और सीमेंट से सने होते, एक साथ कितने ईंटों को सर पर रखते... जैसे परिवार के हर लोगों के नाम की ईंटों की संख्या , सर पर सजाते....... उफ्फ ये मजदूरी... जाने कितनी सीढ़ियों पे, लड़खड़ाते कदमों से चढ़ते... पसीने से तर बतर होते... फिर भी थक कर न बैठते.. उफ्फ ये मजदूरी.... अपने तौलिए से पसीने को पोंछते... फिर कमर में उसे बांधते... सर पर ईंटों को रखते.. सूरज की तपिश कम होते.. शाम होने का अनुमान लगाते... खून पसीने की कमाई को ... सर से लगाते..... मुन्ना, मुन्नी की मिठाई और चॉकलेट के लिए पैसा अलग रखते... मुन्नी की अम्मा की फटी साड़ी याद आती.. कुछ खाने के सामान, साड़ी ले आते... अपने लिए कुछ न सोचते... सबके चेहरे की मुस्कान देख.. अपनी थकान भी भूल जाते उफ्फ ये मजदूरी..... चल देता अगली सुबह, अपनी घर की खुशियों की खातिर खुद को  धूप, बारिश को समर्पित  करता.... थोड़ी सी देर होने पर मालिक की गाली तक सुन जाता.... उफ्फ कैसी ये मजबूरी, मजदूरी