लावारिश हाल में मिली महिला के सम्बन्ध में सूचना, तत्काल लिया गया संज्ञान : राजेश कुमार खैरवार

लावारिश हाल में मिली महिला के सम्बन्ध में सूचना, तत्काल लिया गया  संज्ञान : राजेश कुमार खैरवार 

सोनभद्र : (जिला संवाददाता अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट)

 दिनांक 03 मई 2023 को रात्रि 12 बजे थाना शाहगंज कस्बा के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा  सूचना प्राप्त हुई की एक 23 वर्ष की अज्ञात लावारिश महिला  शाहगंज कस्बा हनुमान मंदिर पर  पायी गयी है जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय/ नोडल साधना मिश्रा व  जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की टीम को निर्देशित किया कि तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जिसके उपरान्त टीम द्वारा शाहगंज कस्बा हनुमान मंदिर पर पहुँच कर अज्ञात महिला को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए महिला से पूछताछ किया गया।
 उसके उपरान्त टीम द्वारा तत्काल अज्ञात  महिला को सुरक्षा/संरक्षण प्रदान करने हेतु शक्ति सदन संस्था में आवासित कराया जिसके सम्बन्ध में साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि महिला की काउन्सलिग करायी जायेगी उसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। उक्त मौके पर शाहगंज चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय मुख्य आरक्षी मोहम्मद तौकिर खान, मानव तस्करी रोधी इकाई से मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव, आरक्षी शालनी वैश्य आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान