संदेश

पुस्तक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वैदिक ऋचाओं से अनुगूँजित वातावरण में 'नव साहित्य परिवार भारत' द्वारा सम्पादित ई पुस्तक 'शब्दोपहार' का विमोचन सम्पन्न

चित्र
वैदिक ऋचाओं से अनुगूँजित वातावरण में 'नव साहित्य परिवार भारत' द्वारा सम्पादित ई पुस्तक 'शब्दोपहार' का विमोचन सम्पन्न      नव साहित्य परिवार भारत के संस्थापक एवं अध्यक्ष आ.अमित कुमार बिजनौरी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य उत्साह एवं अथक परिश्रम से संकलित "शब्दोपहार" ई काव्य पुस्तक श्रृंखला के प्रथम संकलन का विमोचन 18 सितंबर को वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार आदरणीय हंसराज सिंह "हंस" के कर कमलों से वैदिक मंत्रोच्चार से अनुगूँजित सुन्दर वातावरण में सम्पन्न हुआ।           तोपा, रामगढ़, झारखंड की युवा कवयित्री और नव साहित्य परिवार भारत की निदेशिका श्रीमती ममता मनीष सिन्हा जी को साहित्यिक संस्था 'नव साहित्य परिवार भारत' ने 18 सितंबर को उनके जन्मदिन पर उनकी रचनाओं के ई काव्य संकलन "शब्दोपहार" का शानदार तोहफा दिया है।             पुस्तक का विमोचन करते हुए आदरणीय हंसराज सिंह "हंस" जी ने बताया कि यह पुस्तक आदरणीय अमित कुमार बिजनौरी जी के अथक परिश्रम से मात्र एक दिन में ही तैयार कर दी गई। श्री हंस जी ने श्रीमती सिन्हा को जन्मदिन क