संदेश

हिन्दी भाषा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आलेख- हिन्दी के प्रति : सुधीर श्रीवास्तव

चित्र
हिन्दी के प्रति : सुधीर श्रीवास्तव       आलेख- हिन्दी के प्रति  हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है। संस्कृत के बाद हिन्दी विश्व की सबसे प्रतिष्ठित भाषा है। वैसे तो पूरे देश में इसका प्रचार प्रसार है। लेकिन राष्ट्रभाषा के रूप मे हिन्दी को जो गौरव मिलना चाहिए, वह हम नहीं दिला सके हैं।इसीलिए तो हमें हिन्दी दिवस के अतिरिक्त हिन्दी सप्ताह, पखवाड़ा भी मनाना पड़ रहा है। दुर्भाग्य यह है कि हिन्दी की दशा उस माँ के जैसी है, जिसके बच्चे पढ़ लिखकर आज ऊँचे पदों पर हैं और माँ उनके स्टैंडर्ड की भेट चढ़ उपेक्षा का दंश झेलने को विवश है। ये कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की बहुत से देशों में सम्मान पा रही हिन्दी आज अपने ही नीति नियंताओं की उपेक्षा सहने को विवश है। आज देश में बहुत सारी संस्थाएं और लोग हिंदी को प्रोत्साहित कर रहे हैं तो वहीं बहुतायत में इसका मजाक भी उड़ाने में पीछे नहीं हैं। कान्वेंट स्कूलों में तो हिंदी अपनी बेचारगी पर तड़प रही है। हिंदी शिक्षक भी हिन्दी को अंग्रेजी में पढ़ा रहा है। क्योंकि स्टैंडर्ड का प्रश्न सामने आकर खड़ा हो जाता है। कारण कुछ भी हो लेकिन जब बच्चों को प्रारंभ में ही हिन्दी