संदेश

सम्मान पत्र लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोण्डा के वरिष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव को मिला साहित्योदय राम रत्न सम्मान

चित्र
गोण्डा के वरिष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव को मिला साहित्योदय राम रत्न सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य, कला, संस्कृति न्यास साहित्योदय के बैनर तले विगत 5 व 6 दिसंबर 2021 को विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले 'जन रामायण अखण्ड काव्यार्चन' का आयोजन किया गया। 26 घंटे तक अनवरत चलने वाले इस 'जन रामायण अखण्ड काव्यार्चन' में विश्व भर के 200 से अधिक प्रसिद्ध रचनाकारों ने राम और रामायण से जुड़ी मौलिक रचनाओं का पाठ किया।  कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन हुऐ जो 5 दिसम्बर 2021 को प्रातः 8:00 बजे से प्रारम्भ होकर 6 दिसंबर 2021 को सुबह 10:00 बजे सम्पन्न हुआ। इस अखण्ड काव्य पाठ का उद्घाटन प्रख्यात गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र जी ने महर्षि वाल्मीकि के आश्रम से किया।    'जन रामायण अखण्ड काव्यार्चन' के इस महा आयोजन में गोण्डा (उ.प्र.) के वरिष्ठ कवि, साहित्यकार, युवाओं के प्रेरक व्यक्तित्व आ. सुधीर श्रीवास्तव जी ने अपनी रचना "कैकेयी के राम" का अनूठे चिंतन प्रयोग की रचना का काव्य पाठ किया । जिसकी चंद पंक्तियाँ प्रस्तुत हैं:- *"कैकेयी ही थी जो राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम बन

काव्य कुंभ कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोरखपुर की कवियत्री सरिता सिंह को "कोंच साहित्य गौरव सम्मान 2021" से किया गया सम्मानित

चित्र
  काव्य कुंभ कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोरखपुर की कवियत्री  सरिता सिंह को "कोंच साहित्य गौरव सम्मान 2021" से किया गया सम्मानित  गोरखपुर : देश के सबसे बड़े काव्य कुंभ कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोरखपुर की कवियत्री  सरिता सिंह ने वर्चुअल काव्य पाठ करके गोरखपुर का प्रतिनिधित्व किया। बहुमुखी  प्रतिभा की  धनी सरिता सिंह ने सुमधुर काव्य पाठ में स्त्रियों की व्यथा कन्या भ्रूण हत्या, जैसे मुद्दों पर कविता के माध्यम से सामाजिक बदलाव की ओर अपनी मुखर ध्वनि से प्रस्तुतीकरण दिया। संस्था द्वारा कोंच साहित्य गौरव सम्मान 2021 प्रदान किया गया उन्होंने कोंच फिल्म फेस्टिवल आयोजनकर्ता  चंद्र प्रकाश गुप्ता ,पारस मणि, भास्कर मणि एवं संयोजको  को धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम में सम्मिलित करने के लिए अपना आभार प्रकट किया।

कोंच काव्य कुँभ गोण्डा के सुधीर श्रीवास्तव को मिला 'साहित्य गौरव सम्मान 2021'

चित्र
कोंच काव्य कुँभ गोण्डा के सुधीर श्रीवास्तव को मिला 'साहित्य गौरव सम्मान 2021'   "कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल" के तत्वावधान में देश के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन 'कोंच काव्य कुंभ' में अपनी सुंदर प्रस्तुति  एवं 27.09.2021 को एपिसोड 6 के शानदार संचालन के लिए उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर के जाने-माने कवि/साहित्यकार आ. सुधीर श्रीवास्तव को "साहित्य गौरव सम्मान 2021" प्रदान कर सम्मानित किया गया।  गौरतलब है कि जाने-माने साहित्यकार आ.पारस मणि अग्रवाल जी के संयोजन, प्रभारी आ.भास्कर सिंह माणिक जी व महाप्रभारी आ.चंद प्रकाश गुप्त चंद्र जी के सहयोग से वर्तमान में देश का सबसे बड़ा वर्चुअल कवि सम्मेलन कोंच काव्य कुंभ गतिमान है। इस सम्मेलन में देश/विदेश के 300 शहरों से 1100 साहित्यकार अपनी सुंदर प्रस्तुतियां देकर इस काव्य कुंभ को सफल बनाएंगे। इस काव्य कुंभ में एक से एक वरिष्ठ साहित्यकार ही नहीं नवांकुर भी अपनी काव्य रचनाओं के पुष्प अर्पित कर रहें है एवं इस महायज्ञ में अपनी काव्य आहुति दे रहे हैं।  निश्चय ही यह वर्चुअल कवि सम्मेलन हिंदी साहित

हृदयांगन साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था, मुंबई द्वारा सीमा वर्णिका राष्ट्र भाषा हिन्दी गौरव सम्मान 2021 से सम्मानित

चित्र
हृदयांगन  साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था, मुंबई द्वारा सीमा वर्णिका राष्ट्र भाषा हिन्दी गौरव सम्मान 2021 से सम्मानित हृदयांगन साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था, मुंबई द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित काव्य गोष्ठी में उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति के लिए  सीमा वर्णिका को राष्ट्रभाषा हिंदी गौरव सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया।

नीति आयोग द्वारा "सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट" को मिला प्रशस्ति-पत्र

चित्र
नीति आयोग द्वारा "सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट" को मिला प्रशस्ति-पत्र  सुकृत- सोनभद्र : (अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट) "सुरक्षित हम सुरक्षित तुम" अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों का सर्वे करने पर "नीति आयोग" द्वारा "सोनभद्र मानव सेवा आश्रम (ट्रस्ट)" सुकृत सोनभद्र, उत्तर प्रदेश  को ऑनलाइन प्रशस्ति- पत्र प्रदान किया गया है। यह ट्रस्ट के लिए गौरव की बात है।  ट्रस्ट के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने बताया कि सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट पिछले तीन वर्षों से समाज की सेवा नि: स्वार्थ भाव से करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने समाज से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग ट्रस्ट से जुड़ें तथा समाज की सेवा करें।

नीति आयोग द्वारा "अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट" (NGO) को प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित

चित्र
नीति आयोग द्वारा "अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट" (NGO) को प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित लोहरा - सोनभद्र : (अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट) कोरोना काल में समाजसेवी संस्थाओं ने सैकड़ों घरों में दीपक जलाने का कार्य किया। कहीं गरीबों में कंबल बांटे गए तो कहीं कपड़े, कहीं पठन-पाठन की सामग्री बांटी गई तो कहीं राशन का वितरण किया गया और कहीं नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और कहीं पम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया गया तो कहीं मास्क का वितरण किया गया। वहीं भारत सरकार और राज्य सरकार भी NGO के माध्यम से गरीबों की खूब सेवा की और अब कोरोना काल में सक्रिय NGO को नीति आयोग के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  "सुरक्षित हम सुरक्षित तुम" अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों का सर्वे करने पर "नीति आयोग" द्वारा "अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट" को प्रशस्ति- पत्र प्रदान किया गया है। यह NGO संस्था के लिए गौरव की बात है। अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट कोरोना काल से ही लोगों की सेवा करते आ रहा