बी.एस.जी ज्ञान प्रतियोगिता में एन. जी.बी.डी.यू की संध्या मिश्रा (प्रथम स्थान) समेत कुल 5 रोवर/रेंजर ने शीर्ष तीन में बनाई जगह

बी.एस.जी ज्ञान प्रतियोगिता में एन. जी.बी.डी.यू की संध्या मिश्रा (प्रथम स्थान) समेत कुल 5 रोवर/रेंजर ने शीर्ष तीन में बनाई जगह 

प्रयागराज : (जिला संवाददाता डॉ आलोक कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट)
दिनांक 15.04.2023 को भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित बी.एस. जी ज्ञान प्रतियोगिता में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के 5 रोवर-रेंजर ने शीर्ष तीन में स्थान बनाया जिसमें रेंजर टीम की संध्या मिश्रा प्रथम, काजल पांडेय एवं जान्हवी मिश्रा द्वितीय तथा संध्या दुबे तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं रोवर टीम के उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उक्त परिणाम की घोषणा 7 मई 2023 को हुई। 
    रोवर-रेंजर की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव, प्रति कुलपति डाॅ सुरेश चन्द्र तिवारी, रोवर-रेंजर समन्वयक डाॅ विष्णु प्रसाद शुक्ल तथा प्रभारी साधना त्रिपाठी, शक्ति नाथ त्रिपाठी एवं पुष्पांजलि पाल ने  रोवर्स/रेंजर्स को बधाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान