सुधीर श्रीवास्तव ने किया राजीव रंजन मिश्र के जन्मदिन पर आविर्भावांजलि पत्रिका का विमोचन

सुधीर श्रीवास्तव ने किया राजीव रंजन मिश्र के जन्मदिन पर  आविर्भावांजलि पत्रिका का विमोचन

15 मई 2023, दिन सोमवार को नवोदय साहित्यिक मंच ने गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि, साहित्यकार, प्रखर वक्ता एडवोकेट (डॉ)  राजीव रंजन  मिश्र जी के जन्मदिन के शुभअवसर पर उन्हें मंच के द्वारा आविर्भावांजलि पत्रिका उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। इस पत्रिका का संपादन मंच के पदाधिकारी आदरणीय प्रीति द्विवेदी जी द्वारा किया गया। संस्थान द्वारा पदाधिकारियों के जन्मोत्सव पर उपहार स्वरूप पत्रिका प्रदान की जाती है।  इसी कड़ी में पत्रिका का 7वां अंक एडवोकेट (डॉ) राजीव रंजन मिश्र जी को उनके जन्मदिन पर समर्पित किया गया है। साहित्यिक जगत में श्री मिश्र जी एक चर्चित व्यक्तित्व है।  आविर्भावांजलि पत्रिका का विमोचन गोंडा की धरा  से सुप्रसिद्ध  कवि आ० सुधीर श्रीवास्तव जी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से किया। आ० सुधीर जी ने बहुत ही शानदार और सारगर्भित तरीके से पत्रिका के विमोचन को सम्पन्न किया और अपने मुखारविंदो से जन्मदिन पर शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर मंच के समस्त पदाधिकारी  उपस्थित होकर लगातार विमोचनकर्ता आदरणीय श्रीवास्तव जी का हौसला अफ़जाई करते रहे। इस शुभ घड़ी पर डा. ओउम् प्रकाश मिश्र मधुब्रत जी, आ. प्रतिभा पाण्डेय जी, डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय,  आ. कृष्ण कान्त मिश्र जी, आ. लवकुश तिवारी माधवपुरी जी, आ. रवीन्द्र वर्मा जी, आ. आशीष मिश्र जी, रचना पाण्डेय जी, कुमुद श्रीवास्तव जी, शशिकला नायक जी सहित तमाम कवि कवयित्रियों ने अपने शुभकामनाओं से मंच पर उपस्थिति दर्ज कराई। राजीव रंजन मिश्र जी की शुभकामनाओं का दौर यही तक नहीं थमा बल्कि उन्हें लोग अपनी-अपनी शुभकामनाएं अपनी- अपनी अभिव्यक्ति के माध्यम से ऑडियो, वीडियो, पोस्टर, कविता, दोहे बनाकर उन्हें सुबह से देर रात तक देते रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान