आज का राशिफल

आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार 
‌         31/08/2020
‌             सोमवार
‌          मास-भाद्रपद
‌           पक्ष- शुक्ल
‌         तिथी- त्रयोदशी
‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आपकी निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी होगी, कार्य क्षेत्र का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, घर के बुजुर्गों से सलाह अवश्य लें।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
नौकरी में नई संभावनाएं निर्मित होंगी, अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है, संतान के व्यवहार से अप्रसन्न रहेंगे, नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं, प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं, आपके स्वभाव में अहंकार की भावना रहेगी, परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है, पुराने रोग से उभरने की संभावना रहेगी, बदलते मौसम को लेकर परेशानी रहेगी।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
दिन संयमित होकर व्यतीत करना होगा, सुख साधनों में विस्तार करेंगे, अपने कारोबार को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे, प्रेम संबंध को विवाह में परिणत कर सकते हैं, आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे, दांपत्य संबंध मजबूत होंगे।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे, अपने कार्य को गंभीरता से कर सकते हैं, नौकरी में आप का प्रभाव और संपर्क बढ़ेगा, पेट संबंधित रोग से परेशान होंगे, आपकी कार्यक्षमता और कार्य कुशलता में वृद्धि होगी।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
अनावश्यक पोस्ट ना करें, शिक्षा संबंधी कार्यों में बाधा है, अपने सिद्धांतों के साथ समझौता ना करें, पारिवारिक जीवन में समस्या रहेगी, ऑनलाइन माध्यमों से नई योग्यता सीखने की कोशिश करेंगे।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
अनजान व्यक्तियों पर विश्वास न करें, कार्यक्षेत्र में आपकी समस्या बढ़ेगी, संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख संभाल कर रखें, भाग्य से अधिक अपने काम पर भरोसा करें।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
प्रतिभाशाली लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी, उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
आपके घर में विवाह की तैयारी हो सकती है, नया सामान खरीद सकते हैं, परिवार में गलतफहमियां पनप सकती हैं, प्रेम संबंधों की मर्यादा कम ना होने दें, खानपान में लापरवाही आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी, अपनी भावनाओं को संयमित रखें।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी ) मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हुए कारोबार में जबरदस्त लाभ मिलेगा, कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है, आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी, सूझबूझ और विवेक से निर्णय लेंगे।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
आज आपको नकारात्मक सोच प्रभावित कर सकती है, सगे संबंधियों से आपको सहायता नहीं मिलेगी, कामकाज की अधिकता आपको परेशान करेगी, लेन-देन के मामले में सावधानी रखें, बच्चों की गतिविधियों से असंतुष्ट रहेंगे।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें, सहयोगी मित्र बड़े प्रोजेक्ट में आपको शामिल कर सकते हैं, छात्र पढ़ाई में मेहनत करने से पीछे न हटें, दांपत्य संबंधों में मजबूती रहेगी, महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

   
          - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान