भारतीय किसान संघ की बैठक डोन्गीया बाँध पर हुई सम्पन्न

सुकृत- सोनभद्र 
आज दिनांक- 30 अगस्त 2020 को भारतीय किसान संघ की बैठक राम बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न  हुई। बैठक में खेती पर पड़ने वाले कोरोना महामारी के असर पर चर्चा करते हुए प्रांत मंत्री रामजी सिंह ने कहा कि अब तक बैठक नहीं होने के कारण तथा अधिकारियों से संपर्क नहीं होने से किसानों की समस्याओं की अनदेखी होती रही है। यूरिया खाद की कमी के कारण किसान अब तक परेशान है।धान क्रय केंद्रों की संख्या कम कर दिया गया है, जिससे धान बेचने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह बोलते हुए कहा कि, पूरा देश एक बाजार बनाने की सरकार की मंशा के चलते समर्थन मूल्य पर क्रय केंद्रों की संख्या कम करने और कुछ  वर्षों बाद में समर्थन मूल्य पर खरीद बंद करने और प्राइवेट कंपनियों व व्यापारियों को खरीद का अधिकार मिलते ही किसानों का शोषण बढ़ जाएगा। समर्थन मूल्य पर खरीद जारी रहते हुए पूरे किसानों को लाभ नहीं मिलता है जिससे किसान और उपभोक्ता दोनों की हानि होगी। प्रांत उपाध्यक्ष फूलचंद सिंह पटेल ने कहा कि इस समय सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निजीकरण करने का चलन आरंभ हो गया है। जिसमें उपभोक्ताओं को लाभ होता दिखाई नहीं देता। सरकार विद्युत विभाग का निजीकरण करना चाहती है अब तक सरकार कई बार विद्युत दर बढ़ाकर किसानों और उपभोक्ताओं पर भारी बोझ लाद दिया है। विद्युत के निजी हाथों में जाते ही विद्युत दर के बढ़ जाने की संभावना बढ़ जाएगी जो किसान हित में नहीं होगा। अध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बोलते हुए कहा कि यह गांव और किसानों का देश है उसके बुनियादी स्वरूप को ना बदला जाय। अधिक आधुनिकता खेती के स्वरूप को बदल देगी। येसे में गांव की संस्कृति नष्ट होगी तब उनकी भरपाई कहीं से नहीं हो पाएगी । अंत में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में सदानंद सिंह, प्रभु पाल सिंह, दयाराम सिंह, राजाराम मौर्य, राम बाबू सिंह, अनमोल सिंह, डॉ रविंद्र कुमार सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, नंदलाल पटेल, प्रदीप कुमार सिंह, रमेश सिंह, हीरालाल सिंह, आदित्य सिंह पटेल, यशवंत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शिवराज सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।


    संवाददाता- प्रवीण कुमार सिंह की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान