कवि लोक साहित्य परिषद के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर 22 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु पुस्तकें आमंत्रित.... राम रतन श्रीवास "राधे राधे"

कवि लोक साहित्य परिषद के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर 22 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु पुस्तकें आमंत्रित.... राम रतन श्रीवास "राधे राधे"
   छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत साहित्यिक संस्था ‘'कवि लोक साहित्य परिषद’' के कोषाध्यक्ष राम रतन श्रीवास ‘'राधे राधे'’ के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि ‘कवि लोक साहित्य परिषद’, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में साहित्य की उत्कृष्टता के आधार पर देश-विदेश के साहित्यकारों से 22 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु पुस्तकें नि:शुल्क आमंत्रित हैं। यह साहित्य जगत के इतिहास में पहली बार एक ही मंच पर सम्मान प्रदान किए जाएंगे , इससे इसके भव्यता का आंकलन लगाया जा सकता है। सम्मान की श्रेणी में-- अंकुर नवोदित हस्ताक्षर सम्मान, अटल साहित्य प्रेरणा सम्मान, आचार्य द्विवेदी भाषा रत्न सम्मान, चक्रवर्ती सम्राट महापद्म नंद सम्मान, टैगोर साहित्य साधक सम्मान, दिनकर राष्ट्रीय चेतना सम्मान, दुष्यंत ग़ज़ल शिल्पी सम्मान, नरेंद्र श्रीवास्तव गीत चेतना सम्मान, नागार्जुन लोक साहित्य सम्मान, नारी नवचेतना सृजन सम्मान, निराला शब्द साधक सम्मान, पं. वासुदेव मिश्र सारस्वत सम्मान, पलाश साहित्य अनुभूति सम्मान, मुकुटधर पाण्डेय रचनाधर्मिता सम्मान, मुक्तिबोध नवचेतना सम्मान, राहत इंदौरी तहज़ीब सम्मान, विद्या दान साहित्य सम्मान, विमल मित्र साहित्य बोध सम्मान, शानी साहित्य संज्ञा सम्मान, सर्वोदय साहित्य सृजन सम्मान, सुभद्रा नारी अस्मिता सम्मान।
         यह पुरस्कार एवं सम्मान संस्था की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर पुस्तकों की उत्कृष्टता के आधार पर चयनित पुस्तकों के लेखकों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र तथा रु. 5100/- की राशि भेंट की जाएगी। सम्मान एवं पुरस्कार हेतु वर्ष 2019 से वर्ष 2023 के मध्य प्रकाशित पुस्तकें प्रेषित की जा सकती हैं। पुस्तक की 3 (तीन) प्रतियाँ संस्था को प्रेषित की जानी चाहिए। पुस्तक हिंदी साहित्य की किसी भी विधा में हो सकती है। पुस्तकों के साथ निर्धारित प्रपत्र में घोषणा-पत्र अवश्य संलग्न करें। साहित्यकारों द्वारा पुस्तकें प्रेषित करने का पता- सुजश कुमार शर्मा, रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर, आर टी एस कॉलोनी, महाप्रबंधक कार्यालय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के समीप, जिला- बिलासपुर, छत्तीसगढ़, पिन कोड-495004. पुस्तक प्रेषित करने की सूचना ई-मेल एड्रेस --   kaviloksahityaparishad@gmail.com या वाट्सएप्प नंबर – 8827320071 पर देनी होगी। संस्था को पुस्तक प्राप्त होने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान