शिकसा का कार्य सबको प्रेरणा दे रहा है : निधि

शिकसा का कार्य सबको प्रेरणा दे रहा है : निधि 

 (संगीत संध्या का हुआ आयोजन)
         
दुर्ग (छत्तीसगढ़) : 

                   शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ दुर्ग के द्वारा शिक्षक व छात्रों के लेखन सांस्कृतिक क्षमता को निखारने हेतु मंच प्रदान करने शिकसा संगीत संध्या का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन "आस" के संयोजन व निधि चन्द्राकर अध्यक्ष छ.ग. उड़ान नई दिशा संस्था  आतिथ्य में संपन्न हुआ ।
        कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना राखी चौहान शिक्षिका कोलियापुरी दुर्ग व राजगीत युवरानी वर्मा व्याख्याता मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी चरोदा   ने प्रस्तुत कर किया ।
                      सर्वप्रथम संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" ने अपने उदबोधन में शिकसा के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला ।      
            प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल ने शिकसा के प्रयास व कार्यक्रम पर अपना विचार प्रगट किया ।
             कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू ने संस्था के विस्तार को बड़ी उपलब्धि बताये वही निरंतर कार्यक्रम आयोजन करते रहने की बात कहा।
                प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीता त्रिपाठी ने अपने उदबोधन में कहा कि शिकसा से जुड़कर हम कुछ न कुछ जरूर सीख रहे है जिससे हमारी  प्रतिभा सामने आ रही है।
          महासचिव जांजगीर राधेश्याम कंवर ने कहा कि शिकसा के वजह से हमें एक नई पहचान मिला है जिसके लिये संयोजक देवांगन जी बधाई के पात्र हैं ।
        सलाहकार प्रमोद कुमार आदित्य ने शिकसा के संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन "आस" के कार्य का प्रंशसा करते हुए कहा कि हमेशा सबका ध्यान रखते हुए कार्यक्रम आयोजित कर रहे जिसका सबको लाभ मिल रहा है।
            उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रीतिचंद मल्लिका ने अपने उदबोधन में कहा आज शिकसा प्रदेश में अग्रणी  संस्था के रूप में अपना पहचान बना चुके हैं ।
          नमिता गोपाल जांजगीर ने कहा कि शिकसा ही एक ऐसा मंच है जो शिक्षक व छात्रों के सर्वागीण विकास के लिये कार्य कर रहा है।
             मुख्य अतिथि निधि चन्द्राकर ने कहा कि शिकसा निरंतर छिपे प्रतिभा को निखारने का अच्छा मंच है इनके कार्य सबको प्रेरणा दे रहा है इसके लिए पूरे टीम को बधाई।
                कार्यक्रम में शिवकुमार निर्मलकर शिक्षक नारधा धमधा,  युवरानी वर्मा व्याख्याता मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी चरोदा दुर्ग, मोहित कुमार शर्मा- शिक्षक परसदा पाटन, प्रमोद कुमार आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, नमिता गोपाल शिक्षक पेन्ड्री जांजगीर, प्रीतिचंद्र मल्लिका सहा. शिक्षक  संगवाकांपा मुंगेली, कमलेश्वरी साहू प्रधान पाठक अटारी, संजय कुमार मैथिल प्रधान पाठक बिजली नगर भिलाई आदि ने गीत की प्रस्तुति कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
                    कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल संयुक्त सचिव शिकसा व आभार प्रर्दशन डाॅ. शिवनारायण देवांगन "आस" संयोजक ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान