सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को 'INTERNATIONAL PROUD WOMEN AWARD- 2023’ सम्मान से किया गया सम्मानित

सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को 'INTERNATIONAL PROUD WOMEN AWARD- 2023’ 
सम्मान से किया गया सम्मानित 

राजस्थान : 
अंतर्राष्ट्रीय नमस्ते इंडिया ई मैगज़ीन  के द्वारा ‘जिजाउ माँ साहेब प्राउड वूमैनिया अवार्ड-2023’ से जयपुर की कवयित्री सुखमिला अग्रवाल भूमिजा को सम्मानित किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि सुखमिला अग्रवाल भूमिजा पिछले कई वर्षों से हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में समर्पण भाव से निरंतर कार्यरत हैं । इसके साथ-साथ ही कभी कभी वो अंग्रेज़ी भाषा में भी लिखती है, जिसके लिये वो कई बार सम्मानित भी की जा चुकी हैं। 
इस बार अति सम्मानित सम्मान, नमस्ते इंडिया अंतर्राष्ट्रीय ई मैगज़ीन के द्वारा उन्हें उनके प्रभावशाली कार्यों के मद्देनज़र महिला दिवस के अवसर पर प्रदान करने की घोषणा की गयी। 
नमस्ते इंडिया ई मैगज़ीन के फाउंडर सुधीर एस सलुंके जी ने उन्हें अनेकानेक बधाईयाँ दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान