गौतम विश्वकर्मा जी का जन्मदिवस (8 फरवरी)

गौतम विश्वकर्मा जी का जन्मदिवस 


सुकृत ग्राम सोनभद्र में,

आठ फरवरी सन् उन्नीस सौ पचासी को,

गौतम विश्वकर्मा का जन्म हुआ,
माता जिनकी सुशीला देवी,
पिता बलिराम घर आनंद हुआ।
बड़ी बहन कलावती देवी, दयाराम व शिवमुनी जिनके दो अग्रज भ्राता।
धर्मपत्नी जिनकी शांति देवी,
गोरखनाथ व रविशंकर, दो पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।

एम0ए0 आचार्य की शिक्षा पाया,
कंप्यूटर का भी अध्ययन किया,
16 सितम्बर 2002 से,
अध्यापन कार्य उनको भाया, 29 अगस्त 2018 से
सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट चलाया।
समाज सेवा उनका काम, हम सब करते उनका गुणगान।
हिन्दुस्तान जनता न्यूज का संपादन करते,
देश-विदेश की खबरें, जन- जन तक पहुँचाते।
17 जनवरी दो हजार तेइस को,
पत्रकारिता के क्षेत्र में, पत्रकार गौरव रत्न सम्मान पाये।

समय समय पर कवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों व शिक्षकों को हिन्दी गौरव रत्न सम्मान बाँटते।
शिक्षा प्रचार हेतु गौतम जी,
सेवा में सदा लगे रहते।


शिवा एकेडमी सुकृत सोनभद्र में,
सन् 2011 से प्रधानाचार्य पद सम्भालते,
बच्चों को उचित दिशा दिखाते,
सम्मान शिक्षक का वे पाते।

शुद्ध शाकाहारी भोजन करते।

नारियों का भी नित करते सम्मान,

हम सब करते उनका गुणगान।

3 फरवरी दो हजार तेइस,
अवतरण दिवस विश्वकर्मा के
गौरव रत्न से उन्हें नवाजा,
सम्मान सर्व समाज से है पाया।


अपने कुल का मान बढ़ाया।

उनके जन्मदिन पर हम,
ढेरों बधाइयां देते हैं,
भविष्य उज्ज्वल हो उनका
कामना ईश्वर से करते हैं।

जन्म दिवस की कोटिश:
हार्दिक बधाई।

- प्रभा दुबे, रीवा मध्य प्रदेश 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान