कर्तव्यों संग नारी भर रही उड़ान, ना कोई शिकायत ना कोई थकान : साधना मिश्रा

कर्तव्यों संग नारी भर रही उड़ान, ना कोई शिकायत ना कोई थकान : साधना मिश्रा 

पिपरी- सोनभद्र : (जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार की रिपोर्ट)

आज दिनांक 25 फरवरी 2023 को  जिलाधिकारी सोनभद्र  चंद्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशबीर सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार व पुलिस उपाधीक्षक डॉ चारु द्विवेदी के आदेश के क्रम में आज दिनांक जनपद सोनभद्र के थाना पिपरी क्षेत्र  के मारकरा गाँव में जन- चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मिशन शक्ति के अंतर्गत "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" जागरूकता कार्यक्रम टोल फ्री नंबर, महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाले अपराध पर महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में जिला समन्वयक साधना मिश्रा ने महिलाओं को व बच्चियों को बाल विवाह, बाल श्रम के विषय में महिलाओं से बातचीत की, महिलाओं के खिलाफ और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में बताया गया जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु अभियान चलाया गया। महिला उप निरीक्षक सरोजमा सिंह ने घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में महिलाओं को जानकारी दी।  महिलाओं के साथ अभद्रता का व्यवहार एवं महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। प्रभारी निरीक्षक महिला सहायता प्रकोष्ठ राजेश सिंह द्वारा हेल्पलाइन नंबर  112, 1090, 1098, 1076, 108 आदि के बारे में बताया और मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित आम जनमानस से अपील की, कि किसी विपरीत परिस्थिति में आप हेल्प लाइन नंबर  का उपयोग करें। "सरकार आपके द्वार है" कार्यक्रम में थाना से मानव तस्करी विरोधी इकाई उप निरीक्षक  हरिदत्त पाण्डेय, मुख्य आरक्षी धनज्जय यादव, अमन द्विवेदी, ग्रामीण महिलाएं, ग्राम प्रधान, आशा व आगनबाड़ी उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान