महिलाएं आत्मनिर्भर बनें : गीता देवी हिमधर

महिलाएं आत्मनिर्भर बनें : गीता देवी हिमधर 

कोरबा- छत्तीसगढ़ : 
सेपवस संस्था के डायरेक्टर फिरत राम सारथी के मार्गदर्शन व संयोजन से ग्राम बुढ़ियापाली विकास खंड करतला में महिला सशक्तिकरण व स्वालंबन हेतु आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामलाल कंवर समाज सेवी, अध्यक्षता श्रीमती गीतादेवी हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता व समाज सेवी, विशिष्ट अतिथि डाक्टर प्यारेलाल आदिले प्राचार्य जे बी सी कालेज कटघोरा,विशिष्ट अतिथि जगन्नाथ हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता व समाज सेवी कपिल कुमार बोध शिक्षक व समाज सेवी मंतोष कुमार बिंझवार शिक्षक व समाज सेवी थे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती गीता देवी हिमधर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है, वर्तमान में महिलाएं शिक्षा के बदौलत विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रही हैं । उन्हें स्वरोजगार दिलाना भी आवश्यक है। आज मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि सेपावस संस्था द्वारा सिलाई- कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर समाज सेवियों के माध्यम से सिलाई मशीन प्रदान किया जा रहा है, मैं भी एक सिलाई मशीन प्रदान किया। श्यामलाल कंवर ने ऐसे कार्यक्रम करते रहने पर दिया, डां प्यारे लाल आदिले ने लोगों को गांव में ही हर समस्या का निपटारा करने पर दिया।  जगन्नाथ हिमधर, कपिल कुमार बोध, मंतोश कुमार ने भी एक एक सिलाई मशीन प्रदान किए हैं।कार्यक्रम को डाक्टर श्यामलाल कंवर, डाक्टर प्यारेलाल आदिले, रामनारायण प्रधान, जगन्नाथ हिमधर रामायण पात्रे ने भी संबोधित किया। संचालन अरुण कुमार सारथी जिला समन्वयक सेपवस एवम् मनोज कुमार प्रधान शिक्षा सचिव सेपवस ने संयुक्त रूप से किया। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में छतरामकुर्रे ब्लॉक समन्वयक, श्रीमती आशा आदिले ग्राम समन्वयक, बसंती आदिले स्वास्थ मितानिन, जगदीश प्रसाद धैर्य, का विशेष योगदान रहा है। इस अवसर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान