ऋणानुबन्ध का आयोजन

ऋणानुबन्ध का आयोजन
जहाँ बारिश न हो, वहाँ की फसलें खराब हो जाती हैं, जहाँ धर्म संस्कार न हों, वहाँ की नस्लें खराब हो जाती हैं-  "अज्ञात"
      भारतीय संस्कृति की मंदाकिनी सतत् प्रवाहित होती रहे तथा इसमें पुण्य स्नान हेतु हिंददेश परिवार छत्तीसगढ़ इकाई ने एक नवीन आनलाइन उपक्रम "ऋणानुबन्ध" का आयोजन किया। जो संस्कृति व अध्यात्म से सम्बन्धित होने के साथ साथ भारतीयों के विश्वास और मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिंददेश परिवार की संस्थापिका डॉ. अर्चना पाण्डेय 'अर्चि' थीं, जिन्होंने कार्यक्रम का खूबसूरत आग़ाज़ किया। 
              01 दिसम्बर 2022 की शाम 7:00 बजे यह कार्यक्रम संस्था की अध्यक्षा रंजना श्रीवास्तव के द्वारा प्रस्तुत "ऋणानुबन्ध" की प्रस्तावना और संकल्पना के साथ प्रारम्भ हुआ, जो 13 जनवरी 2023 को सम्पन्न होगा। इसी श्रृंखला में 32 वक्ता प्रतिदिन एक एक कथानक के माध्यम से कर्मफल और पुनर्जन्म के सिद्धान्त की पुनरावृत्ति करेंगे और ऋण से मुक्ति हेतु मनीषियों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान करेंगे।
          आध्यात्मिक रुचियों वाले वक्ताओं में नागपुर से प्राचार्या अंजू भूटानी (उपाध्यक्षा), मधुकर राव लारोकर 'मधुर, शीला भार्गव, प्रभा मेहता, रश्मि मिश्रा, रति चौबे, डॉ कविता परिहार, आरती सिंह 'एकता', छाया श्रीवास्तव, माधुरी मिश्रा 'मधु' (सह-प्रभारी), पूनम मिश्रा 'पूर्णिमा', सरोज गर्ग, सुनीता केसवानी, किरण मुंदड़ा एवं गौरी कनोजे (अधीक्षक),  फरीदाबाद से विद्या चौहान (कार्यकारिणी समन्वयक),  ठाणे से शर्मिला चौहान, पुणे से डॉ. संगीता ठक्कर, असम से बजरंग लाल केजरीवाल, गोहाटी से मधु माहेश्वरी, तुमसर से अनुजा दुबे 'पूजा' (प्रबन्धन समन्वयक), भोपाल से कुँवर इन्द्रजीत सिंह, लखनऊ से श्रीकांत तैलंग, नॉएडा से बशिष्ट नारायण सिंह, रायपुर से प्रीती देवी, दुर्ग से प्रेम सिंह 'काव्या' (संयोजिका), बैंगलोर से नीलिमा दुबे, गुलबर्गा से भगवती पंत, झांसी से ज्योति श्रीवास्तव, औरंगाबाद से हेरम्ब कुमार मिश्र, आगरा से संजय गुप्त इत्यादि ने अपनी गहरी समझ का परिचय देते हुए भारतीय संस्कृति की पताका फहराई। हिंददेश परिवार छत्तीसगढ़ इकाई के सभी पदाधिकारी अपने देश पर गर्व करते हैं तदर्थ अपने सभी वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। जय हिंद जय हिंददेश।
(सुधीर श्रीवास्तव)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान