इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में देहदान की घोषणा कर चुके गोण्डा के सुधीर श्रीवास्तव को मिला "साहित्य गौरव" सम्मान

इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में देहदान की घोषणा कर चुके गोण्डा के सुधीर श्रीवास्तव को  मिला "साहित्य गौरव" सम्मान 

गोण्डा (उ.प्र.) : 
बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (अंतरराष्ट्रीय) द्वारा विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए जिले के वरिष्ठ कवि /साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव  को बुलंदी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी, मातृका बहुगुणा (राष्ट्रीय सचिव), राकेश शर्मा (उपाध्यक्ष) एंव संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा "साहित्य गौरव" सम्मान प्रदान किया गया l
     ज्ञातव्य है कि 21 अगस्त से 6 सितंबर 2022 तक चले आयोजन में 35 देशों के 3970 कवियों/ कवयित्रियों ने क्रमानुसार लगातार 400 घंटे काव्यपाठ किया जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। 
 पिछले वर्ष  बुलंदी संस्था ने हिंदी के प्रचार -प्रसार हेतु  207 घण्टे का अनवरत कार्यक्रम आयोजित करवाया था l  जिसे भी इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज  किया गया था।
        विशेष यह भी है कि वर्तमान में दूसरी बार पक्षाघात की पीड़ा झेल रहे  अनेकानेक सम्मान से सम्मानित श्री सुधीर श्रीवास्तव ने नेत्रदान के संकल्प और देहदान की घोषणा कर रखी है। विभिन्न साहित्यिक पटलों, मंचों के शीर्ष पदाधिकारी होने के अलावा नवोदित रचनाकारों को प्रकाश में लाने का सतत प्रयास करते और उन्हें आगे बढ़ने का मार्गदर्शन भी लगातार देते रहते हैं। अब तक देश, विदेश के 500 से अधिक रचनाकारों को सतत आगे बढ़ाने का प्रयास निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं।
      सुधीर श्रीवास्तव को "साहित्य गौरव" सम्मान प्राप्त होने पर देश विदेश के अनेक साहित्यिक सामाजिक संस्थाओं, पदाधिकारियों, कवियों, कवयित्रियों ने उन्हें बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान