कुछ बात कुछ जज़्बात कवि मंच द्वारा 'नारी से नारायणी' एवं 'शिक्षक दिवस पर आयोजित काव्य गोष्ठियां संपन्न

गोरखपुर : 
भारतीय गौरव साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान "कुछ बात कुछ जज्बात कवि मंच" गोरखपुर उ.प्र.द्वारा दिनांक 04 सितंबर 2021 को 'नारी से नारायणी' एवं दिनांक 05 सितंबर 2021 को "शिक्षक दिवस" पर आनलाइन काव्य गोष्ठियों का शानदार आयोजन संपन्न हो गया।
   4 सितंबर 2021 को आयोजित 'नारी से नारायणी' काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता आ. दिव्या मिश्रा जी ने की।मुख्य अतिथि के रुप में मुंबई, महाराष्ट्र की चलचित्र नायिका आ.अरुणा सांगल जी रही, विशिष्ट अतिथि के रुप में आ. अलका अरोड़ा जी की पावन उपस्थिति ने मंच को गौरवांवित किया।
    आ.प्रज्ञा पाण्डेय जी की सरस्वती वंदना से काव्य गोष्ठी का प्रारंभ हुआ।शिक्षाविद डा. जहाँ आराजी, समाजसेविका आ. पारमिता षडगीं सहित सभी ने नारी विषय चर्चा और काव्य पाठ से आयोजन कोई सारगर्भित दिशा प्रदान की।
  संचालन आ. अलका अरोड़ा जी और समापन आभार आ. प्रज्ञा पाण्डेय जी ने किया।
     5 सितंबर 2021 को प्रथम काव्य गोष्ठी अपरान्ह  3.00 बजे प्रारंभ हुई। जिसकी अध्यक्षता आ. डा. अजय प्रसून जी (लखनऊ ), मुख्य अतिथि आ. डा. शिव भजन कमलेश जी (लखनऊ) एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में आ.केवल सत्यम श्रीवास्तव जी (लखनऊ) की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई।
     काव्य गोष्ठी का शुभारंभ आ. आलोक रावत 'राहत लखनवी' जी द्वारा माँ सरस्वती की वंदना से हुई।  
   आ.प्रशांत अवस्थी की प्रखर वाणी से शुरु काव्य गोष्ठी सुंदर, मधुर और उत्कृष्ट काव्य लहरी के बीच पूरे रंग में दिखी।
      वरिष्ठ व्यंग्यकार आ. मनमोहन बारकोटी 'तमाचा लखनवी' ने रोचक अंदाज में काव्यगोष्ठी का संचालन कर मंत्रमुग्ध कर दिया और अंत में समापन आभार कर सभी धन्यवाद प्रकट किया।
    शाम 7.00बजे से आयोजित दूसरी काव्य गोष्ठी का शुभारंभ आ. चंद्र प्रकाश चंद्र जी द्वारा माँ सरस्वती की वंदना के साथ प्रारंभ हुआ, जिसकी अध्यक्षता गीत के महारथी डा. गोविंद नारायण शांडिल्य जी(कानपुर) ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में आ.आदरणीय अभिषेक सरल श्रीवास्तव जी (उरई, उ.प्र.) ,विशिष्ट अतिथि आ.सुधीर श्रीवास्तव जी (गोण्डा, उ.प्र.) रहे।गोष्ठी का संचालन ओज कवि आ.चंद्र प्रकाश गुप्त जी (अहमदाबाद, गुजरात) ने किया।गोष्ठी में सभी अतिथियों के अलावा युवा कवि/शिक्षक आ.दिव्यांशु दिव्य(उरई, उ.प्र.) के अलावा आ. संजय निराला जी(गोरखपुर, उ.प्र.) ने अपनी रचनाओं से अलग अलग छटा बिखेरी।
अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा समापन घोषणा के साथ गोष्ठी समाप्त हुई।
     मंच के संस्थापक/चिंतक/कवि आ.संजय निराला जी ने आज की तीनों सफल काव्य गोष्ठियों के लिए सभी सम्मानित अतिथियों , कवियों , कवयित्रियों का मंच की तरफ से धन्यवाद प्रकट किया।
    मंच के मीडिया प्रभारी/कवि आ. सुधीर श्रीवास्तव जी ने मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ओज कवि आ. चंद्र प्रकाश. गुप्त 'चंद्र' के हवाले से बताया कि मंच साहित्य के साथ साथ सामाजिक मुद्दों पर विभिन्न आयोजन समय समय पर आयोजन करता रहता है। मंच सभी वरिष्ठ/कनिष्ठ साहित्यिक, सामाजिक,  सांस्कृतिक मनीषियों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए कृत संकल्पित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान