आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 31 अक्टूबर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       31/10/2020
             पञ्चाङ्ग
शुद्ध आश्विन शुक्ल पक्ष 15 शनिवार :
तिथि : पूर्णिमा रात्रि 07:31 तक  
नक्षत्र :अश्विनी सायं 06:19 तक
योग : सिद्धि रात्रि 05:35 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:27 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:33 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : स्वाति तिथि 8 शनिवार दिन 01:46 (24 अक्टूबर) से
तिथि 06 शुक्रवार रात्रि 08:53 तक (06 नवम्बर) तक
सूर्य नक्षत्र संक्रांति फल : सामान्यवृष्टि योग
दिशाशूल - पूर्व
राहुकाल वास -पूर्व
मूल विचार :
रेवती/अश्विनी तिथि 13 गुरुवार दिन 01:15 (29 अक्टूबर) से
तिथि 15 शनिवार सायं 06:19 तक (31 अक्टूबर) तक
पंचक विचार : तिथि 09 रविवार रात्रि 07:29 (25 अक्टूबर) से
तिथि 14 शुक्रवार दिन 03:43 तक (30 अक्टूबर) तक
भद्रा : प्रातः 06:28 तक
पर्व-मुहूर्त :स्नान दान व्रत पूर्णिमा, महर्षि वाल्मीकि जयंती,कार्तिक व्रता नियम आरम्भ,कार्तिक मास दिप दान, यायिजययोग, कृष्ण वस्त्र धारण मुहूर्त।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
आज एकांत में समय बिताने का प्रयास कर सकते हैं, सफलता के लिए काफी परेशान रहना पड़ेगा, घर में बुजुर्गों की देखभाल करेंगे, गहन विचारों में खो सकते हैं।

‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌आलस्य और सफलता आपके ऊपर हावी रह सकती है, धनर्जन के कई साधन मिलेंगे, ऑफिस में प्रदर्शन को लेकर मन में भय बना रहेगा, अपने मन की बातें लोगों से शेयर ना करें, कार्यक्षेत्र में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
शारीरिक बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है, विरोधियों पर भारी रहेगें, जीवन के कई सकारात्मक दृष्टिकोण रहेंगे, लोग आप की प्रतिभा के मुरीद बनकर रहेंगे, गृहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे, पूर्व में व्यतीत कोई घटना आपके सामने एकाएक आ सकती है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आज की स्थिति बेहतर बनाने का प्रयास कर सकेंगे, स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे, आपके अच्छे व्यावहार से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे, कार्य क्षेत्र में स्थिति बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
भावुकता में आकर निर्णय न लें तो अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है, घर परिवार की चिंता बनी रहेगी, धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करेंगे, आपके स्वाभिमान को लोग चोट पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
शारीरिक कमजोरी की वजह से काम में मन नहीं लगेगा, विवादों से दूर रहे, आपसी रिश्तो में समझदारी रखनी होगी, आपको सोच समझकर काम करना पड़ेगा, कोई बुरा समाचार मिल सकता है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
नौकरी में प्रमोशन मिलने का योग बन रहा है, जीवन साथी रोमांटिक मूड में रहेगा, नई व्यवसायिक संभावनाएं बन सकती हैं, प्रेमी जन से संबंध बहुत ही अच्छे बने रहेंगे, थोड़े प्रयास से आपके कार्य सिद्ध हो जाएंगे।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
नई संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं, नौकरी में आ रही समस्याएं आज दूर हो जाएंगे, बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, विदेशी कंपनी से अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास कर सकते हैं।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा ना करें, दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, बुरे लोग आपकी राह में रोड़ा बन सकते हैं, खर्चों पर नियंत्रण रखें, दोस्तों के साथ मतभेद होने की संभावना बनी रहेगी।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
घरवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, तत्कालीन रिएक्शन देने से आपको बचने की आवश्यकता है, अपनी योजनाओं में बदलाव करें, अधीनस्थ कर्मचारियों से संबंध खराब बिल्कुल ना करें तो अच्छा रहेगा, आज आपका भाग्य साथ देने वाला नहीं है।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
यात्रा काफी अच्छी रहेगी, भाई बहनों के संबंध मधुर बने रहेंगे, आपको आफिस में प्रोत्साहन मिल सकता है, पुराने विवादों का समाधान ढूंढ लेंगे, दान पूर्ण और धर्म में आपकी अभिरुचि हो सकती है।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
धन खर्च करने में कंजूसी कर सकते हैं, बाहर भोजन करने से बचें, महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, भोग विलास में विशेष रुचि लेंगे, ऑफिस में जूनियर के साथ आपका विवाद होने का योग भी बन रहा है।

            🌹 राधे राधे🌹

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान