आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल- 30 अक्टूबर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       30/10/2020
             पञ्चाङ्ग
शुद्ध आश्विन शुक्ल पक्ष 14 शुक्रवार  :
तिथि : चतुर्दशी सायं 05:25 तक  
नक्षत्र : रेवती दिन 03:43 तक
योग : वज्र रात्रि 05:01 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:27 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:33 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : स्वाति तिथि 8 शनिवार दिन 01:46 (24 अक्टूबर) से
तिथि 06 शुक्रवार रात्रि 08:53 तक (06 नवम्बर) तक
सूर्य नक्षत्र संक्रांति फल : सामान्यवृष्टि योग
दिशाशूल - पश्चिम
राहुकाल वास -दक्षिण-पूर्व
मूल विचार :
रेवती/अश्विनी तिथि 13 गुरुवार दिन 01:15 (29 अक्टूबर) से
तिथि 15 शनिवार सायं 06:19 तक (31 अक्टूबर) तक
पंचक विचार : तिथि 09 रविवार रात्रि 07:29 (25 अक्टूबर) से
तिथि 14 शुक्रवार दिन 03:43 तक (30 अक्टूबर) तक
भद्रा : दिन 05:25 से 
पर्व-मुहूर्त :शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, रात्रि में लक्ष्मी इंद्र कुबेर पूजन, स्थायिजययोग, सर्वार्थसिद्धियोग, अमृतसिद्धियोग।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
अनैतिक विचार मन में आने के योग बन रहे है, धार्मिक कार्यों में विशेष प्रकार की रुचि लेंगे, दोपहर के बाद आपकी स्थिति मजबूत होने वाली है, वह दर्शन के प्रति अभिरुचि जागृत होगी, विरोधी सक्रिय हो सकते है।

‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌ सास को लेकर जागरूक रहें, महत्वपूर्ण कार्य दोपहर के पूर्व कर ले, मौज मस्ती के साथ समय बिताएंगे, नजदीकी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे, प्रतियोगी परीक्षा में तैयारी कर रहे जातकों के लिए आज का समय बहुत ही उत्तम रहेगा, आत्म सम्मान को लेकर चिंता बनी रहेगी, कार्य क्षेत्र में पंक्तियां आपके अनुकूल रहेंगी, उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
पैतृक व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती, पड़ोसी आप की प्रशंसा करेंगे, पुराने मित्रों से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है, काम करने में मन नहीं लगेगा, नौकरी कर रहे जातको की ऑफिस में अहमियत बढ़ सकती है, नए काम की प्लानिंग कर सकते है।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच आप का महत्व काम होगा, आपके व्यवहार और चरित्र का असर बच्चों पर भी पड़ सकता है, घर की कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज खराब हो सकती है, अपने बच्चों के सामने अपनी छवि को अच्छा रखने का प्रयास करें, अपनी समस्याओं को घर में साझा बिल्कुल ही न करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज आप को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है, खानपान का विशेष ध्यान रखें, चलते हुए कार्य को लेकर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं,  चोट लगने का भय बना रहेगा, तनाव के कारण सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
कामुक विचार के प्रभाव में रहेंगें, नए वस्त्र आभूषण इत्यादि खरीद सकते हैं, पुरानी योजनाओं का लाभ मिलेगा, वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा, अपने शब्दों का चयन में सावधानी रखने की आवश्यकता है ।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
अपने रहस्य को दूसरे के सामने उद्घाटन ना करें, आजीविका के नए मार्ग खुलेंगे, मन में गलत विचार आ सकते हैं, व्यापार में आपको नई प्लानिंग करनी पड़ सकती है, अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचें।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
 बच्चों से प्रसन्न रहेंगे, सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है, आपको दूसरों की अपेक्षा करने से बचने की आवश्यकता है, अति आत्मविश्वास से हानि हो सकती है, सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है, प्रेमी जन से झगड़ा होने का योग बन रहा है, अनावश्यक यात्रा आज ना करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
 नई योजनाओं को लेकर तनाव हो सकता है, जीवनसाथी को नाराज ना करें, भाई बहनों से संबंध मधुर रखें, पारिवारिक समस्याओं को सूझ बुझ से निपटाने की आवश्यकता है।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
व्यापारिक साझेदारी में आपके संबंध मधुर रहेंगे, आपके मिलनसार व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी, अपने विचारों को विस्थापित करने का प्रयास करेंगे, प्रेमी जन के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं, घरेलू सामान की खरीदारी करने का योग बन रहा है।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
ऑफिस में तनाव होने की संभावना है, बच्चों को माता-पिता को अपनी बात समझाने में परेशानी हो सकती है, कटु शब्दों के प्रयोग से बचने की आवश्यकता है।

                  राधे राधे!
हिन्दुस्तान जनता न्यूज़ की रिपोर्ट 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान