जिला मजिस्ट्रेट एस.राजलिंगम ने जिले में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्यारह लोगों को गुण्डा एक्ट के तहत 6 माह के लिए किया जिला बदर

सोनभद्र  :
जिला मजिस्ट्रेट एस.राजलिंगम ने जिले में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्यारह लोगों को गुण्डा एक्ट के तहत 6 माहिना के लिए जिला बदर कर दिया है
सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के वेदान्त पाण्डेय पुत्र रामा उर्फ रमाकान्त पाण्डेय ओइनी चौबे-करमा, विनोद तिवारी पुत्र स्व. राधेश्याम तिवारी प्रीतनगर-चोपन, सेराज खॉ उर्फ शेरू खॉ पुत्र शमीम खॉ वार्ड नं० 2 झरना बस्ती पूर्वी रेनुकूट-पिपरी, दूबराज पाण्डेय पुत्र रामलला पाण्डेय चतरवार-जुगैल, श्याम सुन्दर पुत्र सुकर प्रजापति कुरछा-जुगैल, राहुल पाण्डेय पुत्र गोकुल पाण्डेय चतरवार-जुगैल, संजय पाण्डेय पुत्र चन्द्रदेव कान्त पाण्डेय चतरवार-जुगैल, राजाराम पुत्र रामलोचन बिल्ली-मारकुण्डी ओबरा,   पिन्टू सिंह पुत्र आदित्य नरायन सिंह मुसहा घोरावल, प्रदीप पाण्डेय उर्फ पिन्टू पाण्डेय पुत्र शारदा प्रसाद पाण्डेय घोरावल, मनोज मिश्रा पुत्र रामदुलारे मिश्रा भैरोपुर-करमा को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि अवांछनीय कार्य करने और गुण्डा होने की जानकारी मिलने पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त जानकारी सूचना विभाग के नेसार अहमद ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान