आज का पंचांग व राशिफल 27 सितम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       27/09/2020
             पञ्चाङ्ग
अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष 11 रविवार :
तिथि : एकादशी रात्रि 09:25 तक
नक्षत्र : श्रवण रात्रि 11:25 तक
योग : सुकर्मा रात्रि 10:51 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:03 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:57 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : हस्त तिथि 11 रविवार दिन 03:35 (27 सितम्बर) से
तिथि 08 शनिवार रात्रि शेष 04:05 तक (10 अक्टूबर) तक : सामान्यवृष्टि योग
दिशाशूल - पश्चिम
राहुकाल वास - उत्तर
मूल विचार : ज्येष्ठा/मूल
तिथि 6 मंगलवार रात्रि 01:27 से
तिथि 8 गुरुवार रात्रि 11:29 तक।
रेवती/अश्विनी
तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से...
पंचक विचार : तिथि 12 सोमवार दिन 11:54 से...
भद्रा : दिन 09:33 से रात्रि 09:25 तक
पर्व-मुहूर्त : पुरुषोत्तम एकादशी, पुंसवन, सीमान्त, शैय्या उपभोग, पूर्व-दक्षिण दिशा की यात्रा, शिल्प विद्या, दवा ग्रहण करना, वस्तु क्रय, धान्यच्छेदन, शिरामोक्षण मुहुर्त।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌व्यवसाय में नया प्रस्ताव लाभदायक सिद्ध हो सकता है, कोई महत्वपूर्ण कार्य होने से मन में शांति का अहसास होगा, सरकारी कार्यों में जबरदस्त सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक सिद्ध होंगे, आपके प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होगी।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌नौकरी में स्थानांतरण का योग बन रहा है, कानूनी अड़चनों को दूर करने में सक्षम होंगे, धन के मामले में आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, आपके अधीनस्थ कर्मचारियों से अपना काम निकलवाने में आसानी होगी, परोपकार के कार्यों में रुचि ले सकते हैं।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप आज ना करें, मन में असफल होने का भय लगातार बना रह सकता है, घर के परिजन आपके किसी निर्णय का विरोध कर सकते हैं, बिजली वगैरह के कार्यों में सावधानी पूर्वक काम करें,  मन में चंचलता बनी रहेगी।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
अपनी दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें, मानसिक श्रम वाले कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी, कार्यक्षेत्र में आपके अनुरूप परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, ऑफिस में हास्य विनोद का माहौल बना रह सकता है, कोई मनोकामना पूरी होगी।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज आलस्य से आपको बचना परम आवश्यक है, धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, ऑफिस में अपने काम को लेकर असंतोष व्याप्त हो सकता है, अर्थराइटिस के रोगियों को दर्द बना रह सकता है।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज किसी से सहायता लेने में संकोच का अनुभव हो सकता है, किसी के प्रति मन में दुर्भावना न आने दें, कार्य व्यवसाय में समस्या महसूस हो सकती है, आज आपको पेट के दर्द से जूझना पड़ेगा, अपने द्वारा लिए गए निर्णय पर संदेश बिल्कुल ना करें।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
सांस लेने में कोई समस्या हो तो सीधे डॉक्टर से परामर्श लें, शाम के समय परिवार के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं, महिलाओं को अपने आत्मसम्मान और अपमान की चिंता लगी रहेगी, घर में खाली बैठने से बोरियत महसूस हो सकती है, दूसरों के दृष्टिकोण पर भी विचार करना ज्यादा लाभकारी होगा।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
रिश्तेदारों से अच्छी सलाह और प्रोत्साहन मिल सकता है, प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है, उधार दिया हुआ धन आज आपको वापस मिलने वाला है, सामाजिक रुप से काफी सक्रिय रह सकते हैं, नौकरी में आप का कार्यभार बढ़ने का योग बन रहा है।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
आज आप बिना मांगे किसी को सलाह ना दें तो ज्यादा अच्छा होगा, छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है, आपके मन में अज्ञात भय बना रहेगा, आज धन का अपव्यय हो सकता है, किसी पर भी ज्यादा विश्वास करना आज आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
जीवन साथी आपका मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे, दिन का पूरा आनंद उठाइए, किसी नए व्यवसाय में आज पूंजी लगा सकते हैं, जल्द निर्णय लेने की आपकी क्षमता का बेहतर प्रयोग आज कर सकते हैं।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
आज आपके व्यापारिक साझेदार आप से नाराज हो सकते हैं आज आपको लंबी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए, आपके कार्यों में विघ्न आने की आशंका बनी रह सकती है, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
किसी बुद्धिमान व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है, पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़े पुराने मित्रों से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं, बच्चों के साथ खेल-कूद और मनोरंजन में रुचि लेंगे, अविवाहित लोगों के लिए विवाह का समय आ रहा है, कार्यों में व्यस्तता रह सकती है।

             🌹राधे राधे🌹

   - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनभद्र के परिषदीय विद्यालयों में राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने की गुणवत्ता को जांच

विशिष्ट स्टेडियम तियरा के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा सकुशल संपन्न

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बने विश्व के कीर्तिमान